आज का करंट अफेयर्स : प्रकाश सिंह बादल कौन है, जिनका हाल ही में निधन हुआ है:

आज का करंट अफेयर्स : प्रकाश सिंह बादल कौन है, जिनका हाल ही में निधन हुआ है:

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी दैनिक करंट अफेयर्स के इस सेक्शन में हमने आज का करंट अफेयर्स पर निम्न विषयों को शामिल किया है| जैसे -प्रकाश सिंह बादल जिनका हाल ही में निधन हुआ है, इंटरनेशनल चेर्नोबिल डे कब मनाया,मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के नए अध्यक्ष,IIT मद्रास किस देश में अपना पहला परिसर स्थापित करेगा, ई श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं की शुरुआत, देश का प्रथम गांव माना कहां स्थित है, गांधी सागर वन्य जीव अभ्यारण किस जिले में है, एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023 का छठा संस्करण का आयोजन, आदि ऐसे ही आज का करंट अफेयर्स पर आधरित है |

प्रश्न . किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे, प्रकाश सिंह बादल जिनका हाल ही में निधन हुआ है ?

उत्तर -पंजाब

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल 25 अप्रैल 2023 को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया |
  • वह 1970 में पहली बार गठबंधन सरकार का नेतृत्व करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री बने, हालांकि सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया |
  • प्रकाश सिंह बादल 1977 से 1980 ,1997 से 2002 ,2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे |
  • उन्हें 2015 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था |
पंजाब के बारे में:
  • राजधानी-चंडीगढ़
  • राज्यपाल-बनवारीलाल पुरोहित
  • मुख्यमंत्री-भगवंत मान (आप पार्टी)
  • विधानसभा सीटें-117
  • राज्यसभा-7 सीट
  • लोकसभा- 13 सीट
प्रश्न . इंटरनेशनल चेर्नोबिल डिजास्टर रिमेंबरेस डे कब मनाया जाता है?

उत्तर -26 अप्रैल

  • इस दिन 1986 में चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पावर प्लांट 4 में , विस्फोट हो गया था|
  • इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने (UN ) यह दिवस 26 अप्रैल 2016 को घोषित किया था |
  • यह यूक्रेन के प्रेपियाद शहर में हुआ था,(उस समय यह सोवियत संघ का हिस्सा था)
  • इससे बेलारूस, यूक्रेन, और रूसी संघ के बड़े क्षेत्रों में रेडिएशन फैल गया था |
  • इस परमाणु प्लांट को 1977 से 1983 के बीच बनाया गया था |
  • घटना के कुछ दिन बाद करीब 1000 किलोमीटर दूर स्वीडन में रेडिएशन पाया गया था |
प्रश्न . मिक्सड मार्शल आर्टस (एम एम ए 1 ) फेडरेशन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर -महावीर सिंह फोगाट

  • मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अली बुधवानी ने महावीर सिंह फोगाट को अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया|
  • वह भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार होंगे|
महावीर सिंह फोगाट के बारे में:
  • वे एक भारतीय शौकिया पहलवान और वरिष्ठ ओलंपिक कोच है|
  • वर्ष 2016 में आई फिल्म दंगल इनके जीवन पर आधारित है|
  • उनको भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार भी दिया जा चुका है|
  • वह पहलवान गीता फोगाट के पिता और कोच है|
द्रोणाचार्य पुरस्कार:
  • पुरस्कार की स्थापना-वर्ष 1985 में हुई|
  • इसमें नगद पुरस्कार- 15 लाख रुपए दिया जाता है|
  • वितरण-भारत में प्रतिभाशाली कोचों को
  • प्रथम विजेता-भला चंद्र भास्कर भागवत, ओम प्रकाश भारद्वाज, ओ एम नेम्बियर |
प्रश्न .IIT मद्रास किस देश में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करेगा?

उत्तर -तंजानिया

  • IIT मद्रास जांजीबार(तंजानिया) में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करने के लिए तैयार है, और अक्टूबर 2023 में कक्षाएं शुरू करने की योजना है|
  • यह अफ्रीका में स्थापित पहला IIT होगा|
  • तंजानिया में IIT की स्थापना भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है |
  • आईआईटी अपनी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है, और तंजानिया में आईआईटी की स्थापना अफ्रीकी छात्रों को विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगी |
तंजानिया के बारे में:
  • राजधानी-डोडोमा
  • राष्ट्रपति-सामिया सुलहू हसन
  • प्रधानमंत्री-कासिम मजलिवा
  • मुद्रा-तंजानिया शिलिंग
  • तंजानिया की सबसे बड़ी झील-” झील विक्टोरिया”है जो 26 ,828 मील के क्षेत्र में फैली|
  • तंजानिया का सबसे ऊंचा पर्वत-माउंट किलिमंजारो है ,(यह अफ्रीका महाद्वीप का भी सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है|
प्रश्न . हाल ही में किसने ई श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं की शुरुआत की गई?

उत्तर -भूपेंद्र यादव

  • केंद्रीय श्रम ,रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ई श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं की शुरुआत की है |
  • ई श्रम पोर्टल में प्रवासी श्रमिकों के परिवार के विवरण दर्ज करने की सुविधा जोड़ी गई है|
ई -श्रम पोर्टल के बारे में:
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए एक ई -श्रम पोर्टल विकसित किया है|
  • इसे वर्ष 2021 में लांच किया गया था|
  • इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का कल्याण करना है,जो ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं है |
  • पंजीकृत सदस्य श्रमिक योजना के लिए साइन अप करने और ई श्रम कार्ड प्राप्त करने के बाद कई प्रकार के लाभ के पात्र होंगे|
  • इससे श्रमिकों को ई -श्रमिक आईडी नंबर के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT ) प्राप्त करने की अनुमति मिलेगी|
प्रश्न .माणा गांव किस राज्य में है, जो भारत का पहला गांव बना है?

उत्तर -उत्तराखंड

  • सीमा सड़क संगठन ने  उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत चीन सीमा पर बसे सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर ” भारत का प्रथम गांव” होने का साइन बोर्ड लगा दिया है|
  • अब माणा देश का आखिरी नहीं बल्कि प्रथम गांव के रूप में जाना जाएगा |
  • पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांत गांव माणा में उसे  देश के प्रथम गांव के रूप में संबोधित किया था|
प्रश्न . गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में है, जिसे चीते का दूसरा निवास स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा?

उत्तर -मध्य प्रदेश (नीमच)

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य को अगले 6 महीनों में चीतों के नए निवास स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा|
  • कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ने के बाद उनके लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी , इसलिए उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित करना जरूरी है|
  • कूनो पालमपुर नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे| इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए हैं|
  • देश का अंतिम चीता वर्ष 1947 में छत्तीसगढ़ में मृत पाया गया था| और वर्ष 1952 में इसे देश में विलुप्त घोषित कर दिया गया था|
प्रश्न . एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का छठवां संस्करण कहां आयोजित हो रहा है ?

उत्तर -नई दिल्ली

  • यह कार्यक्रम भारत के G20 प्रेसिडेंसी थीम” एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य “के अनुरूप है, और इसे ‘ वन अर्थ, वन हेल्थ-एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023” नाम दिया गया है|
  • यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है|
  • इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया शामिल होंगे|
  • कार्यक्रम का उद्देश्य-स्वास्थ्य ढांचे के निर्माण के लिए वैश्विक सहयोग और साझेदारी के महत्व पर जोर देना है|
प्रश्न -किस राज्य सरकार ने आदिवासी छात्रों के लिए मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला शुरू की है?

उत्तर -महाराष्ट्र सरकार

  • महाराष्ट्र सरकार ने नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में आदिवासी छात्रों के लिए मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला परियोजना शुरू की है|
  • इसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है|
  • मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला को सभी 16 स्कूलों तक पहुंचने के लिए एक पूर्व निर्धारित मार्ग पर एक स्कूल से दूसरे स्कूल जाने के लिए डिजाइन किया गया है|

इसे भी पढ़ें :Latest current affairs in Hindi : विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है, जानिए ऐसे ही नवीनतम क्विज :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top