आज का करंट अफेयर्स हिंदी में: देश का पहला वायु सेना हेरिटेज सेंटर कहां शुरू हुआ

आज का करंट अफेयर्स हिंदी में: देश का पहला वायु सेना हेरिटेज सेंटर कहां शुरू हुआ

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आज का करेंट अफेयर्स हिंदी में प्रश्न उत्तर इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाते हैं| जिसमें विभिन्न प्रकार के डेली करंट अफेयर्स से संबंधित समसामयिकी मुद्दे शामिल किए जाते हैं| जैसे-राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, प्रौद्योगिकी, खेलकूद, सम्मान एवं पुरस्कार, आदि|

प्रश्न . उत्तर प्रदेश के किस जिले में राज्य का पहला फार्मा  पार्क बनाया जाएगा?

उत्तर -ललितपुर जिला

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में राज्य का पहला फार्मा पार्क स्थापित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है|
  • इसके लिए राज्य सरकार ललितपुर जिले में 1500 हेक्टेयर भूमि पशुपालन विभाग को हस्तांतरित करेगी|
  • इसमें राज्य सरकार 1560 करोड़ रुपए खर्च करेगी|
  • उत्तर प्रदेश सरकार गौतम बुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे “औद्योगिक विकास प्राधिकरण” में 350 एकड़ भूमि पर पहला मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर रही है|
प्रश्न . सीमा सड़क संगठन( BRO ) ने अपना 64 वां स्थापना दिवस कब मनाया है?

उत्तर -7 मई

सीमा सड़क संगठन:

  • यह रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सड़क निर्माण एजेंसी है|
  • स्थापना- 7 मई 1960 को हुई थी|
  • मुख्यालय-नई दिल्ली
  • महानिदेशक-लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी
  • सीमा सड़क संगठन उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के करीब सड़क के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है|
प्रश्न . देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया?

उत्तर -चंडीगढ़

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 मई 2023 को चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया|
  • उन्होंने सेंटर फॉर साइबर ऑप्स एंड सिक्योरिटी की आधारशिला भी रखी|
  • भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र में भारतीय वायु सेना के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने के लिए हेरिटेज सेंटर में कलाकृतियां, सिमुलेटर, और इंटरएक्टिव बोर्ड को शामिल किया गया है|
प्रश्न . नीरा टंडन को किस देश में घरेलू नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर -अमेरिका

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन  की टीम में एक इंडियन-अमेरिकन नीरा टंडन को घरेलू नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है|
  • वाइट हाउस सलाहकार परिषद का नेतृत्व करने वाली पहली एशियाई अमेरिकी बन गई है|
प्रश्न . किस देश का रहस्यमय अंतरिक्ष यान 276 दिनों के बाद पृथ्वी पर लोटा है?

उत्तर -चीन

  • चीन के मीडिया ने बताया कि एक प्रायोगिक चीनी अंतरिक्ष यान 276 दिनों तक कक्षा में रहने के बाद पृथ्वी पर लौट आया है|
  • उत्तर पश्चिम चीन में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में बिना चालक दल के अंतरिक्ष यान वापस आ गया|
प्रश्न . एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 में जेरेमी लालरिनुंगा ने कौन सा मेडल जीता है?

उत्तर -सिल्वर

  • एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने 8 मई को जिंजू , कोरिया में रजत पदक जीता है|
  • जेरेमी लालरिनुंगा मिजोरम ने 2022 बर्मिंघम कॉमन वेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीता था|
  • उन्होंने 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच स्पर्धा में 141 किग्रा भार उठाकर पदक जीता है|
  • भारोत्तोलक बिंदिया रानी देवी ने भी महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है|
  • बिंदिया रानी देवी ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था|
प्रश्न . फैशन मॉडल सिएना विएर का निधन हो गया है, उनका संबंध किस देश से था?

उत्तर -ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलियाई फैशन मॉडल और 2022 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट सिएना विएर का घुड सवारी दुर्घटना के बाद निधन हो गया|
  • सिएना विएर 2022 ऑस्ट्रेलियाई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 27 फाइनल लिस्ट में से एक थी|
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी-कैनबरा
  • प्रधानमंत्री-एंथोनी अल्बनीस
प्रश्न . वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बनेहै ?

उत्तर -बाबर आजम

  • बाबर आजम ने वनडे में केवल 97 पारियों में 5000 रन का आंकड़ा पार किया है | इस प्रकार वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने है |
  • बाबर आजम से पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला के नाम पर था| अमला ने वनडे फॉर्मेट में अपने 5000 रन 101 पारी में पूरे किए थे|
  • वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने वनडे में 114 पारियों में अपने 5000 रन पूरे किए थे|
  • विराट कोहली ने भी  5000 रन 114 पारियों में पूरे किए थे|
प्रश्न . लीगल एंटिटी आईडेंटिफायर प्रणाली की शुरुआत किसने की है?

उत्तर – सेबी (SEBI )

  • कानूनी इकाई पहचान करता( Legal Entity Identifier )-
  • कानूनी इकाई पहचानकर्ता एक 20 -अंकीय विशिष्ट पहचान संख्या है, जिसका उपयोग दुनिया भर में वित्तीय लेनदेन के लिए पार्टियों की पहचान करने के लिए किया जाता है|
सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड)
  • यह 1988 में स्थापित भारत में प्रतिभूतियों और कमोडिटी बाजारों के लिए नियामक निकाय है|
  • मुख्यालय-मुंबई महाराष्ट्र
  • उद्देश्य-निवेशकों के हितों की रक्षा करना, और भारत में प्रतिभूति बाजार के विकास को बढ़ावा देना है|
प्रश्न . कौन सा देश 12 साल बाद अरब लीग में फिर से शामिल हुआ है?

उत्तर -सीरिया

  • मिस्र की राजधानी काहिरा में 13 सदस्य देशों के फॉरेन मिनिस्टर ने सीरिया की अरब लीग में वापसी के पक्ष में वोटिंग की है|
  • सीरिया को अरब लीग में फिर शामिल करने का कुछ सदस्य देश विरोध भी कर रहे हैं, इनमें कतर सबसे अहम है|

अरब लीग के बारे में:

  • अरब लीग वास्तव में अरब और अफ्रीकी देशों का संगठन है|
  • इसका पूरा नाम-अल जामिया एड डुवल अल अरबिया है |
  • 22 मार्च 1945 में इसका गठन हुआ, तब इसमें 6 सदस्य देश थे|
  • हेड क्वार्टर मिस्र की राजधानी काहिरा में है|
  • प्रत्येक साल मार्च और सितंबर में दो मीटिंग होती है, जरूरत होने पर कोई भी मेंबर इमरजेंसी मीटिंग बुलाने का प्रस्ताव दे सकता है, इसे लीग आफ अरब स्टेटस भी कहा जाता है|
  • इसके सदस्य देशों की संख्या-22 है|

सीरिया के बारे में:

  • दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है|
  • सीरिया की राजधानी-दमिश्क है|
  • राष्ट्रपति-बशर अल अशद है |
  • सीरिया में पिछले 12 वर्षों से सिविल वार की स्थिति बनी हुई है|
  • पेट्रोलियम सीरिया का प्रमुख निर्यात उत्पाद है|
 प्रश्न . ” मेरा पानी मेरी विरासत जल संरक्षण “योजना किस प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई?

उत्तर -हरियाणा

  • “मेरा पानी मेरी विरासत” योजना स्थाई भू जल संसाधन प्रबंधन के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुरू की गई|
  • इस योजना के तहत हरियाणा के डार्क जोन में आच्छादित क्षेत्रों में धान की खेती छोड़कर, धान की जगह अन्य वैकल्पिक फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा ₹7000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी|
  • इस योजना के तहत पहले चरण में राज्य के 19 खंडों को शामिल किया गया है|
  • इसके अलावा हरियाणा में मेरा “पानी मेरी विरासत” योजना के तहत ऐसे क्षेत्र भी बनाए गए हैं, जहां 50 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता के ट्यूबवेल का उपयोग किया जा रहा है|
  • राज्य में धान के स्थान पर-मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, तिल, कपास, सब्जी की खेती जैसे अन्य वैकल्पिक निर्णय लिए जा सकते हैं|
  • भूजल के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए गांव में कई प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए|

इसे भी पढ़ें : करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्वेश्चन आंसर: विश्व एथलेटिक्स दिवस कब मनाया जाता है:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top