करेंट अफेयर्स -21 अप्रैल 2023 : वैश्विक बौद्धिक शिखर सम्मेलन सहित अन्य समसामयिक मुद्दे:

करेंट अफेयर्स -21 अप्रैल 2023 : वैश्विक बौद्धिक शिखर सम्मेलन सहित अन्य समसामयिक मुद्दे:

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  समसामयिक मुद्दों पर आधारित करेंट अफेयर्स के इस लेख में हम निम्न घटनाक्रम को कवर करेंगे |जैसे -वैश्विक बौद्धिक शिखर सम्मेलन, राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस, विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश,GI टैग , प्रवासी भारतीय पुरस्कार 2023, फीफा के नए अध्यक्ष, विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ऐसे ही अन्य विषयों को सम्मिलित किया गया है |

प्रश्न . वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी कौन बनी ?

उत्तर -विंग कमांडर दीपिका मिश्रा

  • विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायु सेना की प्रथम महिला अधिकारी बनी |
  • राजस्थान की रहने वाली दीपिका मिश्रा को मध्यप्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान प्रदर्शित असाधारण साहस के कार्य के लिए वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया |
प्रश्न . पहले वैश्विक बौद्धिक शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल कौन सा है ?

उत्तर -नई दिल्ली

  • नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले वैश्विक बौद्धिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 20 -21 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया.
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य-बौद्ध शिक्षाओं और प्रथाओं की खोज करके जलवायु परिवर्तन, गरीबी और संघर्ष जैसी समस्याओं का समाधान खोजना है.
  • कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पत्र सूचना कार्यालय द्वारा तैयार की गई, एक पुस्तिका साझा की है |
  • जो प्रधानमंत्री के भाषण और भगवान बुद्ध तथा बौद्ध विचारों का संकलन है|
प्रश्न . हाल ही में तमिलनाडु राज्य के किस उत्पाद को GI टैग प्रदान किया गया ?

उत्तर -कम्बम अंगूर

  • तमिलनाडु के प्रसिद्ध कम्बम अंगूर को हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया|
  • तमिलनाडु में पश्चिमी घाट पर स्थित कुम्बुम घाटी को दक्षिण भारत के अंगूरों के शहर के रूप में जाना जाता है.
  • कम्बम अंगूर का उपयोग-विटामिन, टार्टरिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं |
  •  यह कुछ पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं.
  • हाल ही में प्रदान किए गए प्रमुख GI टैग : आदम चीनी चावल-उत्तर प्रदेश
  • मिर्चा चावल -बिहार
  • शरबती गेहूं, रीवा सुंदरजा आम -मध्य प्रदेश
  • बसोहली पेंटिंग, मुशक बुद्धि चावल, राजौरी चिकरी लकड़ी शिल्प-जम्मू कश्मीर
  • नगरी दुबराज चावल-छत्तीसगढ़
  • सेलम साबूदाना, मार्तंडम शहद-तमिलनाडु
जीआई टैग के बारे में :
  • GI टैग एक भौगोलिक संकेतक है, जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान से आने वाले उत्पादों को दिया जाता है .
  • कोई उत्पाद पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके बनाया गया है,
  • उसमें कोई विशिष्ट गुण होता है, उन उत्पादों को GI टैग प्रमाणित करते हैं.
  • जी आई टैग को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी किया जाता है.
  • जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत संचालित होता है.
  • वर्ष  2004-2005 में प्रथम बार दार्जिलिंग की चाय को जीआई टैग दिया गया था.
प्रश्न – प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 किसे प्रदान किया गया है ?

उत्तर -राज सुब्रमण्यम

  • दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी FEDEX कारपोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ राज सुब्रमण्यम को व्यापार में उनके योगदान के लिए प्रवासी भारतीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है.
  • प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय मूल के लोगों और प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.
  • पहला प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2003 में दिया गया था.
  • प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन जनवरी 2023 को इंदौर मध्य प्रदेश में किया गया था .
प्रश्न -अभी हाल ही में एंजेला मर्केल को सर्वोच्च सम्मान आर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है| वह किस देश का सर्वोच्च पुरस्कार है?

उत्तर – जर्मनी

  • यह जर्मनी का एकमात्र संघीय सम्मान है |
  • यह राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, या मानद  क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है|
प्रश्न . संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष(UNFPA) की हाल ही  की रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा बना?

उत्तर -भारत

  • अब भारत विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है |रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या-142 .86 करोड़ है |
  • चीन की जनसंख्या 142 .47 करोड़ है|
  • विश्व के 3 सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश-भारत > चीन > अमेरिका
  • नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या चीन से लगभग 29 लाख अधिक हो गई है |
  • भारत में 25% जनसंख्या 0 -14 आयु वर्ग की है, जबकि 18% जनसंख्या-10-19 वर्ष की आयु का है |
  • 26% जनसंख्या- 10 -24 आयु वर्ग का है, लगभग 68% जनसंख्या-15 -64 आयु वर्ग में है,
  • जबकि 65 वर्ष से ऊपर के लोग केवल 7% जनसंख्या में है |
प्रश्न . FIFA (द फेडरेशन इंटरनेशनल डे फुटबॉल एसोसिएशन) के अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?

उत्तर -जियानी इन्फेंटिनो

  • अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का नियंत्रण निकाय है |
  • संस्था के द्वारा फुटबॉल विश्व कप वह फुटबॉल से संबंधित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है |
  • स्थापना वर्ष- 21 मई 1904
  • मुख्यालय- ज्यरिख , स्विट्जरलैंड
  • जियानी इन्फेंटिनो को 2027 तक फीफा अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया |
  • 2016 में जियानी इन्फेंटिनो को संयुक्त राज्य संघीय अधिकारियों द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार जांच के बाद उभरे संकट के बीच फीफा अध्यक्ष के रूप में चुना गया था |
  • 2016 में सेप ब्लैटर की की जगह लेने वाले इन्फेंटिनो को 211 सदस्य महासंघो के प्रतिनिधियों ने लगातार तीसरी बार इस पद पर चुना है |
  • इन्फेंटिनो ने कहा कि 2026 विश्व कप 48 टीमों के साथ खेला जाएगा |
  • इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले आगामी महिला विश्व कप में 32 टीमें  शामिल होंगी |
प्रश्न . भारत में पहली बार किस राज्य ने गर्मियों में पानी की कमी से निपटने के लिए ” जल बजट” बनाया है ?

उत्तर – केरल

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई  विजयन ने केरल का जल बजट जारी किया|
  •  इसमें 15 ब्लॉक पंचायतों में 94 ग्राम पंचायत शामिल की गई |
  • केरल की राजधानी-तिरुअनंतपुरम
  • राजकीय पक्षी-ग्रेट हॉर्नबिल
  • राज्यपाल-आरिफ मोहम्मद खान
  • भारत की सबसे लंबी झील-वेंबनाड, केरल में है|
  • केरल में नदियों का उद्गम -पेरियार नदी , भरतपुझा नदी,पम्बा नदी, चलियार नदी, चालाकुडी नदी है |
प्रश्न . प्रत्येक वर्ष भारत में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर -21 अप्रैल

सिविल सेवा दिवस के बारे में :
  •  देश में हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है |
  • राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2023  थीम ” विकसित भारत” रखा गया है|
  • यह सरकारी कर्मचारियों को पहचानने और प्रेरित करने के लिए समर्पित है |
  • यह सिविल सेवा अधिकारियों के प्रयासों और योगदान की सरहाना करने के लिए 1 दिन के रूप में कार्य करता है, जो राष्ट्र की सेवा के लिए अथक परिश्रम करते हैं |
  • यह सिविल सेवकों के लिए खुद को नागरिकों के लिए समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और कार्य में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का एक अवसर है |
  • 1947 मेटकाफ हाउस, दिल्ली में ऑल इंडिया प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण स्कूल में परिविक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित किया |
  • उन्होंने पहली बार सिविल सेवकों/सेवाओं को ” भारत का स्टील फ्रेम” कहा था|
  • इस ऐतिहासिक दिन को चिन्हित करने के लिए भारत सरकार ने 21 अप्रैल 2006 से राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में नामित किया |
  • इस दिन केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को उनके द्वारा वर्ष भर में किए गए असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है |

ये भी पढ़ें : daily current affairs in Hindi : 20 April 2023 question & Answer :

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top