प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आज का डेली करेंट अफेयर्स 2023 के महत्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार हैं| आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में दैनिक घटनाक्रम से संबंधित निम्न समसामयिक मुद्दों जैसे-राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेलकूद, आर्थिक, प्रौद्योगिकी, दिवस, आदि से संबंधित प्रश्नों को इस लेख में शामिल किया गया|
प्रश्न . स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवेयरनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम किसने शुरू किया है ?
उत्तर -इसरो (ISRO )
- START कार्यक्रम एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है |
- इसके माध्यम से भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्नातकोत्तर और अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों को प्रारंभिक स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा|
ISRO के बारे में :
- स्थापना-15 अगस्त 1969 को हुई थी |
- यह भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है|
- मुख्यालय-बेंगलुरु
- अध्यक्ष-एस सोमनाथ
प्रश्न .छठा हिन्द महासागर सम्मेलन-2023 कहां शुरू हुआ है?
उत्तर -ढाका (बांग्लादेश)
- छठा हिंद महासागर सम्मेलन(ICO ) 12 -13 मई, 2023 के बीच ढाका, बांग्लादेश में आयोजित किया जा रहा है|
- सम्मेलन का उद्घाटन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा किया गया|
- इसकी थीम-‘शांति, समृद्धि, और एक लचीले भविष्य के लिए साझेदारी’
- भारत की ओर से डॉ एस सुब्रमण्यम इस आयोजन में शामिल होंगे |
- सम्मेलन में D-8 देश, सार्क, और बिम्सटेक के प्रतिनिधियों सहित 25 देशों के उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधियों और चिंतकों के शामिल होने की उम्मीद है|
- D -8 बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, और तुर्की के बीच विकास सहयोग के लिए संगठन है|
- सम्मेलन का उद्देश्य-हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए लगभग 25 देशों के उच्च -स्तरीय सरकारी प्रतिनिधि मंडलों और थिंक टैंको को एक साथ लाना है |
प्रश्न . ISSF विश्व कप 2023 में रिदम सांगवान ने कौन सा मेडल जीता है?
उत्तर -ब्रोंज मेडल (कांस्य पदक)
- रिदम सांगवान ने अज़रबैजान के बाकू में ISSF विश्व कप 2023 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है|
- सांगवान ने फाइनल राउंड में 219 .1 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया|
- गोल्ड मेडल ग्रीस की अन्ना कोराकाकी ने और सिल्वर मैडल यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच ने जीता है|
ISSF (International shooting sport Federation )-
- इसकी शुरुआत 1986 में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा की गई थी|
- यह विश्व भर के राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए एक प्रसिद्ध प्रतियोगिता है|
अजरबैजान के बारे में:
- राजधानी- बाकू
- राष्ट्रपति-इल्हाम अलीयेव
- प्रधानमंत्री-अली असदोव
प्रश्न . राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 11 मई
- इसकी थीम 2023-‘ स्कूल टू स्टार्ट अप्स -इग्नाइटिंग यंग माइंड्स टू इनोवेट’
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पहली बार आधिकारिक तौर पर 11 मई 1999 को मनाया गया था|
- 11 मई 1998 को पोखरण परमाणु परीक्षण किया गया था, इसी की याद में यह दिवस मनाया जाता है|
- पहला परमाणु परीक्षण मई 1974 में किया गया था |
प्रश्न .अजेय वारियर -23 अभ्यास कहां आयोजित किया गया है?
उत्तर -यूनाइटेड किंगडम
- भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ अजेय वारियर -23 ” का 7 वां संस्करण 27 अप्रैल से 11 मई 2023 तक सैलीसबरी प्लेन्स , यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया|
अभ्यास अजेय वारियर के बारे में :
- इस अभ्यास की शुरुआत 2005 से हुई थी|
- यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास है|
- इसका उद्देश्य दोनों देशों के सैनिकों को आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षण प्रदान करना है|
प्रश्न . बुद्धम शरणम गच्छामि प्रदर्शनी का आयोजन कहां किया गया?
उत्तर -नई दिल्ली
- केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स, नई दिल्ली में ” बुद्धम शरणम गच्छामि” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया|
- उद्देश्य-कला की आध्यात्मिकता और बौद्ध धर्म से संबंधित उनके तत्वों और ज्ञान ,करुणा और शांति के सार्वभौमिक मूल्यों को व्यक्त करना है|
- इस उद्घाटन में निम्न देशों ने भाग लिया-नेपाल, म्यानमार, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, भूटान |
प्रश्न . ‘चलने के अधिकार ‘ को लागू करने वाला पहला राज्य कौन बना है ?
उत्तर -पंजाब राज्य
- पंजाब ‘ चलने के अधिकार’ को लागू करने वाला पहला राज्य बना है|
- नई सड़कों के निर्माण में फुटपाथ और साइकिल ट्रैक प्रदान करना अनिवार्य कर दिया है|
- पंजाब सरकार ने पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों की मौतों में लगातार वृद्धि के कारण ‘ चलने के अधिकार’ को लागू करने की घोषणा की है|
प्रश्न .NBFC पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की पहली महिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कौन बनी है ?
उत्तर -परमिंदर चोपड़ा
- यह एक नॉन बैंकिंग कंपनी है, जो भारत के शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आती है|
- इसके मंत्री-राजकुमार सिंह
- मुख्यालय-नई दिल्ली
- इसका कार्य-सभी प्रकार की बिजली उत्पादन इकाइयों को फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराना|
प्रश्न . “पोषण भी ,पढाई भी ” कार्यक्रम किसने लॉन्च किया है?
उत्तर -स्मृति ईरानी
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानीने 12 मई को मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 के तहत प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम ” पोषण भी, पढ़ाई भी” लांच किया|
- इस अभियान के तहत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण के साथ-साथ बेहतर शिक्षा देने के लिए देश भर की आंगनबाड़ियों में काम किया जाएगा|
- देशभर में करीब 13 लाख 90 हजार आंगनबाड़ी है, जिनमें छात्रों को बेहतर पोषण के साथ साथ बेहतर शिक्षा देने का काम किया जा रहा है|
प्रश्न .USA की राजकीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कब जाएंगे?
उत्तर -जून 2023 अमेरिका
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अपनी पहली ‘ राजकीय यात्रा’ पर अमेरिका जाएंगे|
- व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन -पियरे ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है|
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन, पीएम की इस यात्रा की मेजबानी करेंगे|
- बाइडेन 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में एक रात्री भोज का भी आयोजन करेंगे|
- पीएम जून में अमेरिका के 3 शहरों न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, और शिकागो की यात्रा करेंगे|
- वह 21 जून को ” विश्व योग दिवस” के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे|
प्रश्न . “मोनलम चेनमो ” उत्सव किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर -लद्दाख
- इस उत्सव का आयोजन 11 मई से 16 मई तक लेह , लद्दाख में किया जा रहा है|
- इसका उद्देश्य-विश्व शांति और खुशी के लिए, बौद्ध भिक्षुओं और ननों द्वारा सामूहिक प्रार्थना शिविर, पर पांच दिवसीय यह आयोजन है|
- इस कार्यक्रम का आयोजन-ऑल लद्दाख गोन्पा एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है|
- यह महोत्सव तिब्बती चंद्र कैलेंडर के तीसरे महीने के 21वें से 25वें दिन आता है| यह 1991 से आयोजित किया जा रहा है|
इसे भी पढ़ें :आज का करंट अफेयर्स हिंदी में: देश का पहला वायु सेना हेरिटेज सेंटर कहां शुरू हुआ