डेली हिंदी करेंट अफेयर्स : भारत को मिली एशिया की पहली वाटर मेट्रो, ऐसे ही अन्य सवाल:

डेली हिंदी करेंट अफेयर्स : भारत को मिली एशिया की पहली वाटर मेट्रो, ऐसे ही अन्य सवाल:

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डेली हिंदी करेंट अफेयर्स के इस लेख में हमने दैनिक समसामयिकी के निम्न विषयों को सम्मिलित किया है| प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डेली हिंदी करेंट अफेयर्स सेक्शन परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|जैसे -एशिया की पहली वाटर मेट्रो परियोजना, देश का पहला डिजिटल साइंस पार्क, वंदे भारत ट्रेन

प्रश्न . भारत में एशिया की पहली वाटर मेट्रो की शुरुआत कहां की गई?

उत्तर – ( कोच्चि )केरल

वाटर मेट्रो के बारे में:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25अप्रैल 2023 को एशिया की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन केरल के कोच्चि से किया |
  • यह पानी पर चलने वाली देश की ऐसी पहली वाटर मेट्रो होंगी|
  • वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट, कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों  को जोड़ने वाला केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट है|
  • शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के लिए 23 वाटर बोटस और 14 टर्मिनल है, इनमें से चार टर्मिनल पूरी तरह से तैयार है|
  • जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो इसमें 78 वाटर बोट्स होंगे, और 38 टर्मिनल होंगे|
  • यह वाटर मेट्रो कोची बैकवॉटर के क्षेत्र किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेंगी , इसके अंतर्गत 6 पंचायत और 3 नगरपालिका आएंगी |
  • केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद वाटर मेट्रो 16 रूट पर चलेगी|
  • KMRL और कोच्चि वाटर मेट्रो लिमिटेड के प्रबंध निदेशक लोकनाथ मेहरा के अनुसार,
  • यह 25 अप्रैल को 8 इलेक्ट्रिक हाइब्रिड नावों के साथ पहली वाटर मेट्रो केरल हाईकोर्ट से वाइपिन तक चलेगी|
  • वही दूसरे रूट की वाटर मेट्रो वायटीला और ककनाड तक चलेगी|
वाटर मेट्रो के लिए न्यूनतम किराया:
  • दोनों रूट पर चलने वाली पहली वाटर मेट्रो के लिए न्यूनतम किराया ₹20 और अधिकतम ₹40 होगा|
  • सिंगल जर्नी टिकट के अलावा वाटर मेट्रो के पास साप्ताहिक, मासिक और तिमाही पास भी होंगे |
  • 7 दिनों का मेट्रो पास और 12 ट्रिप की कीमत ₹180 तय की गई|
  • मासिक ट्रिप पास 30 दिनों के लिए वैद्य है, और 50 ट्रिप के लिए ₹600 किराया तय किया गया|
  • 3 महीने के पास की कीमत 1500 रुपए है, और यात्री 90 दिनों में 150 ट्रिप का लाभ उठा सकेंगे|
  • यात्री वाटर मेट्रो का उपयोग करने के लिए कोच्चि 1 कार्ड का भी उपयोग कर सकेंगे|
  • कोचिंग वन एप के माध्यम से मोबाइल क्यू आर टिकट भी बुक किए जा सके|
कितने समय के अंतराल पर चलेगी वाटर मेट्रो:
  • वाटर मेट्रो रोजाना 12 घंटे चलेगी, और प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी|
  • वाटर मेट्रो का उपयोग करके यात्री 20 मिनट से भी कम समय में हाई कोर्ट से वाइपिन पहुंच सकते हैं|
  • वायटीला से ककनाड तक केवल 25 मिनट में पहुंच सकेंगे|
  • पहले रूट की सेवा सुबह 7 बजे शुरू होगी, और रात 8 बजे तक जारी रहेगी |
यात्रियों के लिए यह सुविधाएं:
  • प्रत्येक मेट्रो में 50 से 100 यात्री बैठ सकते हैं|
  • वाटर मेट्रो में विकलांगों के लिए रैंप की सुविधा, और माताओं के लिए फीडिंग चेंबर व मोबाइल रिचार्ज की की सुविधा होगी|
  • वाटर मेट्रो 8 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, यह लो टाइड और हाई टाइड में  भी सामान्य स्तर पर चल सकेंगी |
  • वाटर मेट्रो में ऑटोमेटिक बोट लोकेटिंग सिस्टम, और पैसेंजर कंट्रोल सिस्टम होगा| इस मेट्रो में प्रदूषण न फैलाने वाली बैटरी का उपयोग किया गया |
  • इससे कोच्चि बैकवॉटर में पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा| कोच्चि जल मेट्रो परियोजना से एक लाख से अधिक दीप वासियों का लाभ होगा |
वाटर मेट्रो परियोजना की लागत:
  • वाटर मेट्रो का निर्माण ” कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है , जिसे मेट्रो लाइट नाम दिया गया|
  • “मेक इन इंडिया “है, देश की पहली वाटर मेट्रो परियोजना|
  •  वाटर मेट्रो परियोजना की कुल लागत 1,136.83 करोड़ रुपए है |
  • वाटर मेट्रो के प्रोजेक्ट में केरल सरकार द्वारा 100 करोड़ और बाकी जर्मन फंडिंग एजेंसी( KFW ) के द्वारा पैसा लगाया गया है|
  • एक वाटर मेट्रो के लिए 7 करोड़ रुपए की लागत लगी है |
प्रश्न . प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 25 अप्रैल 2023 को देश के पहले डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला कहां रखी गई ?

उत्तर -तिरुअनंतपुरम (केरल)

डिजिटल साइंस पार्क के बारे में:
  • तिरुअनंतपुरम में देश के पहले डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी गई|
  • यह पार्क डिजिटल विश्वविद्यालय के पास टेक्नोसिटी में बनेगा|
  • डिजिटल साइंस पार्क को  रिसर्च सेंटर, प्रौद्योगिकी पार्क या नवाचार केंद्र के तौर पर जाना जाता है|
  • इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी पर रिसर्च होते हैं, इसके लिए हाईटेक प्रयोगशाला बनाई जाती है|
  • इनमें (AI ) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट हार्डवेयर, रोबोटिक समेत अन्य पर रिसर्च होती है|
  • यह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, हाईटेक कंपनी, और उद्योगों के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है जिससे वे समृद्ध हो|
साइंस पार्क का क्षेत्रफल और लागत:
  • डिजिटल साइंस पार्क 14 एकड़ जमीन में फैला होगा| इसमें दो इमारती बनेगी, पहली इमारत 2 लाख  वर्ग फीट क्षेत्र में बनेगी|
  • दूसरी इमारत 1.50 लाख वर्ग फीट के क्षेत्रफल में होंगी,  ये इमारतें 5 मंजिला होंगी |
  • इनमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रयोगशाला व अन्य शामिल होंगे|
  • डिजिटल साइंस पार्क बनाने में अनुमानित लागत 1500 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च होगा |
  • इसके लिए 200 करोड रुपए सरकार पहले ही आवंटित कर चुकी है| बाकी राशि इसके भागीदारों से इंतजाम किया जाएगा|
  • यहां एक प्रशासनिक केंद्र भी बनाया जाएगा|
समझौते पर किए गए हस्ताक्षर:
  • केरल में बनने वाला यह डिजिटल साइंस पार्क AI का बड़ा केंद्र होगा|
  • इसमें प्रमुख रूप से मल्टीनैशनल कंपनी “NVIDIA ” एक प्रमुख पार्टनर होगी |
  • डिजिटल साइंस पार्क के विकास में शामिल होने के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने भी MOU साइन किए|

प्रश्न . केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री जी ने कब शुरू किया ?

उत्तर -25 अप्रैल 2023

  • केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन तिरुअनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलेगी |
  • खास बात यह है कि वंदे भारत ट्रेन को देश में ही बनाया गया है, यह एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है
प्रश्न . उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में किसने सचिव का पदभार ग्रहण किया ?

उत्तर -राजेश कुमार सिंह

  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग मैं सचिव का पदभार ग्रहण किया |
  • उन्होंने अनुराग जैन का स्थान लिया है|
प्रश्न . प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने किस खिलाड़ी के नाम पर एक गेट का अनावरण किया ?

उत्तर -सचिन तेंदुलकर

  • महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर उनके सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके नाम पर एक गेट का अनावरण किया गया |
  • सचिन ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 2004 में टेस्ट मैच में 241 रनों की नाबाद पारी खेली थी |
  • साथ ही उन्होंने इस सीरीज में तीन शतक सहित, 785 रन बनाए थे |
प्रश्न . T20 क्रिकेट में सबसे तेज ,7000 रन बनाने वाले भारतीय कौन बने हैं?

उत्तर -केएल राहुल

  • भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल T20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं|
  • राहुल ने टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने के लिए 197 पारियां खेली |
  • उन्होंने इस मामले में भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया|
  • विराट ने अपने 7000 टी20 रन 212 पारियां खेलकर पूरे किए थे|
  • केएल राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायन्ट्स  की टीम का नेतृत्व करते हैं|

इसे भी पढ़ें : नवीनतम करेंट अफेयर्स : पंचायती राज दिवस कब मनाया गया, ऐसे ही अन्य समसामयिकी प्रश्न:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top