प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण दैनिक घटनाक्रम पर आधारित नवीनतम करेंट अफेयर्स विस्तृत प्रश्न उत्तर| इसके अंतर्गत आज नवीनतम करेंट अफेयर्स के निम्न विषयों को शामिल किया गया है ,जैसे -राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, सार्वजनिक प्रशासन उत्कृष्ट पुरस्कार, तीरंदाजी वर्ल्ड कप 2023, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सीईओ, एशिया पेसिफिक लीडर्स, एक पंचायत एक खेल का मैदान, भारत का हवाई सेवा समझौता, आदि नवीनतम करेंट अफेयर्स के प्रश्न इस लेख में शामिल किये गए है |
प्रश्न . राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया गया है ?
उत्तर . 24 अप्रैल
- अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस समारोह में शामिल हुए, और उन्होंने 17 सौ करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया |
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी द्वारा 2010 में शुरू की गई | यह संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 ,के वर्ष 1993 मैं लागू होने के उपलक्ष में मनाया जाता है |
- पंचायती राज दिवस 2023 का विषय-सतत पंचायत, स्वस्थ, जल पर्याप्त, स्वच्छ और हरित गांवों का निर्माण है|
- यह दिन राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन और लोकतंत्र के विकेंद्रीकरण को स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है|
- इस दिवस को मनाने का श्रेय 1957 में बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया |
- 24 अप्रैल 1993 को प्रभावी हुए संविधान ( 73 वा संशोधन) अधिनियम 1992 में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया|
- 27 मई 2004 को पंचायती राज मंत्रालय का एक अलग मंत्रालय गठित किया गया |
- 73वें संशोधन के द्वारा संविधान में भाग-ix को जोड़ा गया , इससे भारत में पंचायती राज संस्थान संवैधानिक निकाय बन गई|
- अनुच्छेद 243-बी के तहत हर राज्य में पंचायतों की स्थापना अनिवार्य हो गई |
पंचायती राज पर विभिन्न समितियां:
- बलवंत राय मेहता समिति: 1957 में स्थापना हुई|
- टी .टी कृष्णमाचारी : 1960
- संथानम समिति: 1963
- अशोक मेहता समिति: 1977
- जी .वी .के .राव समिति: 1985
- डॉक्टर एल एम सिंघवी समिति:1986
प्रश्न .PM मोदी ने किसे सर्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किया है?
उत्तर – पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान
- यह पुरस्कार “आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग” को प्रतिष्ठित पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए नवाचार केंद्रीय श्रेणी में प्रदान किया गया|
- इसे विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 13 अक्टूबर 2021 को लांच किया गया था|
- इसका लक्ष्य लॉजिस्टिक लागत में कमी करना |
- कार्गो हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि करना और टर्नअराउंड समय को कम करना|
- पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21 अक्टूबर 2021 को लागू किया गया था|
प्रश्न . तीरंदाजी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने कितने मेडल जीते हैं?
उत्तर – 4
- तुर्की के एंटाल्या में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप 2023 में भारत में 4 पदक जीते
- ज्योति सुरेखा वेनम -महिला इंडिविजुअल कंपाउंड में -स्वर्ण पदक
- ज्योति सुरेखा वेनम और ओजस प्रवीण देवताले ने-कंपाउंड मिक्सड टीम-स्वर्ण पदक
- अतानु दास, धीरज बोम्मा देवरा और तरुणदीप राय-पुरुष रिकवर टीम-रजत पदक
- धीरजबोम्मादेवरा -पुरुष इंडिविजुअल रिकर्व -कांस्य पदक
प्रश्न . स्टार स्पोर्ट्स ने किस क्रिकेटर को बिलीव इन्वेस्टर के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर -ऋषभ पंत
- द वाल्ट डिजनी कंपनी के स्वामित्व वाले स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपने नवीनतम ” बिलीव एंबेसडर” के रूप में नियुक्त किया है|
- कंपनी के पास हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, और श्रेयस अय्यर सहित अन्य क्रिकेटर बिलीव एंबेसडर पहले से हैं|
प्रश्न . टाटा इलेक्ट्रॉनिक ने किसे अपना सीईओ और एमडी नियुक्त किया है ?
उत्तर रणधीर ठाकुर
- टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सेमीकंडक्टर निर्माण क्षमताओं को मजबूत करने के लिए डॉ रणधीर ठाकुर को सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है|
प्रश्न .” एक पंचायत, एक खेल का मैदान” परियोजना किस राज्य में शुरू की गई ?
उत्तर -केरल
- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लक्ष्य के साथ कल्लीकक्कड़ में “एक पंचायत, एक खेल का मैदान” परियोजना शुरू की|
- इसका उद्देश्य हर पंचायत में उच्च गुणवत्ता वाले खेल के मैदानों की स्थापना करना है|
प्रश्न -हाल ही में भारत और किस देश ने हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए है ?
उत्तर -गुयाना
- भारत और गुयाना में दोनों देशों के बीच यात्रा की सुविधा के लिए हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए|
- यह समझौता दोनों देशों और वैश्विक एयरलाइन बाजार के बीच अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाओं के विकास को प्रोत्साहित करेगा|
- प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली मुख्य अतिथि थे |
- प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित किया गया था |
- गुयाना के प्रधानमंत्री-मार्क फिलिप्स
- राष्ट्रपति-मोहम्मद इरफान अली
- राजधानी-जार्जटाउन
- मुद्रा-गयानिज डॉलर
प्रश्न . मलेरिया उन्मूलन पर एशिया पेसिफिक लीडर्स कॉन्क्लेव का आयोजन कहां किया गया है?
उत्तर -नई दिल्ली
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 24 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली में एशिया पेसिफिक लीडर्स मलेरिया एलाइंस की साझेदारी में मलेरिया उन्मूलन पर एशिया पेसिफिक लीडर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया|
- कॉन्क्लेव की अध्यक्षता-नीति आयोग के(स्वास्थ्य) सदस्य डॉ वीके पोल द्वारा की गई |
- एशिया पेसिफिक लीडर्स मलेरिया रिलायंस की स्थापना 2014 में हुई|
- नवंबर 2014 में एशिया प्रशांत लीडर्स ने 2030 तक क्षेत्र को मलेरिया से मुक्त करने के लक्ष्य को अपनाया|
- इसका उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र में लोगों को मलेरिया से मुक्त बनाना है|
- मलेरिया एक पैरासाइटिक रोग है|
- मादा एनोफिलीज जाति के मच्छरों से मलेरिया रोग फैलता है|
- अभी हाल ही में अज़रबैजान और तजाकिस्तान को मलेरिया मुक्त घोषित किया गया है|
- लाल रक्त कणिकाओं को प्रभावित करता है|
प्रश्न . खोंगजोम दिवस किस राज्य में मनाया गया है ?
उत्तर -मणिपुर
- मणिपुर के थाउबल जिले के खोंगजोम में वर्ष 1891 में हुए एंग्लो-मणिपुरी युद्ध की याद में यह दिवस मनाया गया|
- खोंगजोम दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है|
प्रश्न . किस राज्य ने 12 घंटे की ड्यूटी वाला बिल विधानसभा में पारित किया है ?
उत्तर -तमिलनाडु
- तमिलनाडु विधानसभा ने 21 अप्रैल को फैक्ट्री संशोधन अधिनियम 2023 पारित किया|
- बिल में कारखाने के श्रमिकों की दैनिक कार्य शिफ्ट को मौजूदा 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने का प्रावधान किया| अर्थात वे सप्ताह में 4 दिन कार्य करने का विकल्प चुन सकते हैं|
- संशोधित दैनिक काम के 12 घंटे सभी कंपनियों और कारखानों पर लागू नहीं किया गया है, बल्कि इसे केवल उन जगहों पर लागू किया जाएगा जहां श्रमिक इसे पसंद करते हैं|
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री-एमके स्टालिन
- तमिलनाडु के राज्यपाल-रविंद्र नारायण रवि
- विधानसभा सीटें-235
- राज्यसभा सीटें-18
- लोकसभा सीटें-39
इसे भी पढ़ें :24 अप्रैल 2023:हिंदी करेंट अफेयर्स के प्रतिदिन बेहतरीन प्रश्नों की श्रंखला जरुर पढ़ें :