1 March 2024 Current Affairs: इस लेख के द्वारा हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियमित समसामयिकी घटनाओं से जुडी जानकारी साझा करतें है|आज के इस लेख में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना में निवेशित राशि, देश में तेंदुओं की आबादी, वैश्विक जैन शांति राजदूत, दुर्लभ रोग दिवस आदि प्रश्नों पर चर्चा करेंगे|
हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|
1 March 2024 Current Affairs in Hindi| हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के शुभारंभ के लिए सहकारी क्षेत्र में घोषित कुल निवेश राशि है-1.25 लाख करोड रुपए
2. फरवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में ग्लोबल कंज्यूमर इंटरनेट ग्रुप प्रोसेस की फिनटेक शाखा, PayU पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है-रेनू सूद कर्नाड
3. नवीनतम सर्वे के अनुसार वर्ष 2022 में देश में तेंदुओं की अनुमानित संख्या कितनी है– 13874
4. फरवरी 2024 में किस देश की संसद ने अत्यधिक विवादस्पद समलैंगिकता विरोधी विधेयक पारित किया है– घाना
5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए भारत के पहले पूर्ण स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल कैटामरैन नौका जहाज के डिजाइन, विकास और निर्माण किस इकाई द्वारा किया गया-कोचिन शिपयार्ड
6. किस पूर्वोत्तर राज्य की विधानसभा ने भारत-म्यांमार सीमा पर बाड लगाने और म्यांमार के साथ मुक्त आंदोलन व्यवस्था समझौते को रद्द करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ एक प्रस्ताव लाया है-मिजोरम
7. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कर्नाटक राज्य में एक कार्यक्रम के दौरान किसे ” वैश्विक जैन शांति राजदूत” के रूप में मान्यता दी है-आचार्य लोकेश मुनि
8. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(एन एसजी) द्वारा अपनी कैनाइन इकाई में किस नस्ल के कुत्ते को शामिल करने की खबर दी है-बेल्जियन मैलीनोइस
9. फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित भारत अमेरिका वरिष्ठ अधिकारियों की होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग का भारत की ओर से किसने नेतृत्व किया-श्री अजय भल्ला, गृह सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार
10. दुर्लभ रोग दिवस इस वर्ष 29 फरवरी 2024 को मनाया गया, इस वर्ष की थीम क्या है– शेयर योर कलर्स
11. हाल ही में डेंगू बुखार के बढ़ते मामलों के प्रकोप के डर से किस देश ने स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है-पेरू
12. हाल ही में भारत के लिए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है-सचिन जैन
13. फरवरी 2024 में किस राज्य सरकार ने अवैध अप्रवासन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विधेयक पारित किया है-हरियाणा
14. फरवरी 2024 में लगभग 13 वर्षों के बाद हॉकी इंडिया के सीईओ पद से किसने इस्तीफा दिया है-एलेना नॉर्मन
15. हाल ही में रेकिट ने सार्वजनिक शौचायलयों को आसानी से ढूंढने में लोगों, विशेष कर महिलाओं की सहायता के लिए किस ऐप को लांच किया है– हार्पिक लोकेटर एप
16. हाल ही में ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अपना पहला वैश्विक भागीदार रोड शो कहां आयोजित किया गया है-अबू धाबी UAE में
17. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP ) कितने प्रतिशत रही है– 8.4
18. पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 और 2022 के बीच भारत में तेंदुए की आबादी प्रतिवर्ष कितने प्रतिशत से बढ़कर 13874 हो गई है– 1.08
19. हाल ही में किस महीने में वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पूर्वोत्तर में भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक डाटा इंटरचेंज सुविधा का उद्घाटन किया गया– 29 फरवरी 2024
20. भारत देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है, यह कब से कब तक आयोजित की जाएगी -28 फरवरी से 6 मार्च तक
इसे भी पढ़ें : 29 February 2024 Current Affairs in Hindi| विश्व की पहली वैदिक घड़ी का शुभारंभ
निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 1 March 2024 current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आयें है|यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|
लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|