12 March 2024 Current Affairs: इस लेख के द्वारा हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियमित समसामयिकी घटनाओं से जुडी जानकारी साझा करतें है|
हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|
12 March 2024 Current Affairs in Hindi| हिंदी करेंट अफेयर्स
1. हाल ही में मिस वर्ल्ड 2023 का खिताब किसने जीता है?
-क्रिस्टीना पिजकोवा
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के बारे में :
- इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 मार्च 2024 को हुआ है|
- आयोजन स्थल- जिओ कन्वेंशन सेंटर ,मुंबई
- यह प्रतियोगिता का 71 वां संस्करण था |
- इसमें शामिल प्रतियोगियों की संख्या -112
- क्रिस्टीना पिजकोवा चेक गणराज्य की रहने वाली है|
- इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से कर्नाटक की रहने वाली –सिनी शेट्टी ने भाग लिया है|
- भारत में पहली बार मिस वर्ल्ड का आयोजन-1996 में हुआ था|
2. संतोष ट्रॉफी 2023 -24 का आयोजन भारत में किस राज्य में किया गया था?
-अरुणाचल प्रदेश
संतोष ट्रॉफी के बारे में:
- इस ट्रॉफी का संबंध फुटबॉल खेल से है|
- संतोष ट्रॉफी 2023-24 का विजेता सर्विसेज है|
- यह इस ट्रॉफी का 77 वां संस्करण था|
- उपविजेता टीम गोवा रही है|
- संतोष ट्रॉफी की स्थापना-1941 में हुई|
- इसका आयोजन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के द्वारा किया जाता है|
- भारत में इसके वर्तमान अध्यक्ष कल्याण चौबे जी हैं|
फुटबॉल से संबंधित ट्राफियां:
- फीफा कप
- रोवर्स कप
- सीजर्स कप
- सुब्रतो मुखर्जी कप
- यूरो कप
- डूरंड कप
- मर्डेका कप
3. हाल ही में सेला टनल का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है ?
-अरुणाचल प्रदेश में
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च 2024 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर सेला टनल का उद्घाटन किया है |
- इस टनल के निर्माण की घोषणा केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में की थी|
- यह टनल बालीपारा -चार दुआर -तवांग सड़क परियोजना का एक हिस्सा है|
- इस टनल की लम्बाई 1.5 km. है |
- टनल के निर्माण में 825 करोड़ का खर्च आया है|
- इस ऊंचाई पर बना यह दुनिया का सबसे ऊँचा डबल लेन टनल है |
- इस टनल के माध्यम से चीन बार्डर से लगे तवांग को हर समय रोड़ कनेक्टिविटी मिलेगी |
- इस टनल का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन( BRO) ने किया है|
BRO ( सीमा सड़क संगठन के बारे में :
- इस संगठन की स्थापना – 7 मई 1960 में हुई थी|
- इसके महानिदेशक है -लेफ्टिनेट जनरल रघु श्री निवासन
- इसका उद्देश्य भारत और मित्र देशों की सशस्त्र सेनाओं को बुनियादी ढांचा प्रदान करना है|
- इस संघठन के द्वारा वर्ष 2021 में लद्दाख के उमलिंग ला में सबसे ऊँची सड़क बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकोर्ड बनाया था|
4. हाल ही में भारत ने किसके साथ मिलकर मुक्त व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ
- भारत ने नई दिल्ली में यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के साथ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
- इस समझौते के तहत यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश कर सकेंगे|
- यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देशों में शामिल है-आइसलैंड, लिस्टेंसटाइन ,नार्वे,और स्विट्जरलैंड |
इस संगठन के बारे में :
- यह संगठन 19 60 में स्थापित हुआ था|
- इसका मुख्यालय जेनेवा ( स्विट्जरलैंड) में है |
5. हाल ही में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कहां किया गया है?
-उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में
- हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 750 करोड रुपए की लागत से बनने वाले महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है|
- कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल भी है|
उत्तर प्रदेश के बारे में:
- राज्य का गठन-24 जनवरी 1950 को हुआ था|
- राज्य की राजधानी-लखनऊ
- वर्तमान राज्यपाल-आनंदीबेन पटेल
- वर्तमान मुख्यमंत्री-योगी आदित्यनाथ
- विधान परिषद् सीटें -100
- विधान सभा सीटें -403
- राज्य सभा सीटें -31
- लोकसभा सीटें -80
- उतरप्रदेश राज्य का एक मात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है|
- महाराजगंज में विश्व का पहला एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र भी बना है |
इसे भी पढ़ें : 11 March 2024 Current Affairs in Hindi| महतारी वंदन योजना लांच
निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 12 March 2024 current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आयें है|यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|
लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|