13 March 2024 Current Affairs: इस लेख के द्वारा हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियमित समसामयिकी घटनाओं से जुडी जानकारी साझा करतें है|
हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|
13 March 2024 Current Affairs Quiz in Hindi | 13 मार्च करेंट अफेयर्स इन हिंदी
1. खबरों के अनुसार DRDO ने नई MIRV तकनीक से लैस अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया है, इस तकनीक का पूर्ण रूप क्या है?
-मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटबल री -एंट्री व्हीकल
2. मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल द्वारा हाल ही में राज्य का नया लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
-न्यायमूर्ति सत्येंद्र सिंह
3. हाल ही में किस सुरक्षा बल ने चीन सीमा पर बचाव दल तैनात करने के लिए ITBP के साथ समझौता किया है?
– NDRF की टीम ने
4. हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
– ए.एस.राजीव
5. हाल ही में मार्च 2024 में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष का पद भार किसने ग्रहण किया है?
-किशोर मकवाना
6. भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा शुरू की गई योजना का नाम क्या है?
-अडॉप्ट ए हेरिटेज
7. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 का उद्देश्य क्या है?
-अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के उत्पीड़ित अल्पसंख्यक समूह को नागरिकता प्रदान करना
8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने हिंदू वर्ष 2081 को ” गोवंश रक्षा वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की है?
-मध्य प्रदेश
9. हाल ही में ‘ भारत-बांग्लादेश पर्यटन मेला’ पर सेमिनार किस शहर में आयोजित किया गया है?
-ढाका
10. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में देश के पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कब किया है?
-11 मार्च 2024
11. हाल ही में मार्च 2024 में पैरा विश्व कप में पिस्टल शूटर के रूप में रजत पदक विजेता कौन है?
-रुद्रांश खंडेलवाल
12. नवीनतम समाचारों के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री नारायण राणे द्वारा MSME प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला कहां रखी जाएगी?
-सिंधुदुर्ग
13. हाल ही में मार्च 2024 में माजुली के किस पारंपरिक शिल्प को भारत सरकार द्वारा भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है?
-मुखौटा निर्माण और पांडुलिपि पेंटिंग
14. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘ नींगल नालामा ” योजना शुरू की गई है?
-तमिलनाडु
15. हाल ही में मार्च 2024 में प्रदान किए गए ऑस्कर अवार्ड में अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड किसे मिला है?
-एम्मा स्टोन
16. हाल ही में महिला न्यायाधीशों के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय दिवस को कब मनाया गया है?
-10 मार्च 2024
17. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा अपने 134 वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई डिजिटल प्रदर्शनी का नाम क्या है?
-सुभाष अभिनंदन
18. हाल ही में छत्तीसगढ़ में शुरू की गई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने कितने रुपए दिए जाएंगे?
-₹1000
19. हाल ही में 2024 में शुरू किए गए जल शक्ति अभियान “कैच द रेन ‘ की विषय वस्तु क्या है?
-नारी शक्ति से जल शक्ति
20. हाल ही में 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस मनाया गया ,इसका आदर्श वाक्य क्या है ?
-संरक्षण और सुरक्षा
इसे भी पढ़ें : 12 March 2024 Current Affairs in Hindi | हिंदी करेंट अफेयर्स
निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 13 March 2024 current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आयें है|यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|
लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|