आज के इस लेख में 15 September 2023 Current Affairs के मुख्य बिंदु -राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस, आयुष्मान भव अभियान, मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना, गाडी चेरला पुरस्कार, चावथ ई -बाजार 2023, L&T फाइनेंस,दिव्य कला मेला वाराणसी आदि प्रश्नों को शामिल किया है|
ये प्रश्न आपकी आगामी विभिन्न एग्जाम जैसे – RRB,NTPC,BANK,SSCGD,MPPOLICE,MPPSC, एवं अन्य सभी प्रतियोगी exam के लिए उपयोगी होगा| इन प्रश्नों को हम यहाँ डेली देश -दुनिया में घटित होने वाली घटनाओं का विश्लेषण कर आपके लिए सरल भाषा में प्रस्तुत करतें है|
15 September 2023 Current Affairs: डेली टॉप 10,हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
1. भारत में राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर -15 सितंबर
- भारत में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस 15 सितंबर को सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की याद में मनाया जाता है|
- इस वर्ष इंजीनियर दिवस 2023 की थीम है- ” स्थाई भविष्य के लिए इंजीनियरिंग है”
- इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सर विश्वेश्वरैया एक अग्रणी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत के बुनियादी ढांचे के विकास को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है|
- उन्होंने बांधों, सिंचाई नेटवर्क, और अन्य परियोजनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|
- यह दिवस देश की वृद्धि और विकास में इंजीनियरिंग के महत्व को याद दिलाता है|
- इंजीनियर दिवस रचनात्मकता और प्रगति का उत्सव है|
2. उत्तर प्रदेश राज्य में आयुष्मान भव अभियान कब से शुरू हुआ?
उत्तर -17 सितंबर
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार 17 सितंबर को राज्य भर में आयुष्मान भव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है| राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने इस अभियान को वस्तुतः राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया है|
- अभियान को सेवा पखवाड़ा सहित 5 भागों में विभाजित किया है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान आपके द्वार 3.0 की शुरुआत के साथ आयोजित किया जाएगा|
3.हाल ही में किस राज्य सरकार ने फुटबॉल के विकास के लिए स्पेन की ला लीगा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर -पश्चिम बंगाल
- सितंबर 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार और लीगा नेशनल डी फुटबॉल प्रोफेशनल ने भारत और स्पेन के बीच आपसी सहयोग के माध्यम से खेल को ऊपर उठाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|
- समझौते के तहत राज्य में एक नई फुटबॉल अकादमी स्थापित की जाएगी|
- इस कार्यक्रम में सौरव गांगुली, पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी, एवं पश्चिम बंगाल के दो प्रमुख फुटबॉल क्लबों के प्रतिनिधि-देबाशीष दत्ता, महासचिव मोहन बागान एथलेटिक क्लब, आदि ने भाग लिया है|
4. किस राज्य सरकार ने सितंबर 2023 में मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना शुरू की है?
उत्तर -ओडिशा
- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 14 सितंबर 2023 को माताओं, किशोर लड़कियों, और बच्चों के बीच पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में ” मुख्यमंत्री पुष्टि योजना” शुरू की है|
- योजना के तहत 15 से 19 वर्ष की आयु की सभी किशोरियों को पूरक पोषण आहार और गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को अतिरिक्त सुखा भोजन उपलब्ध कराने का प्रावधान रखा गया है|
- साथ ही गंभीर रूप से कुपोषित लोगों को संपूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का प्रावधान भी रखा है |
- पद पुष्टि योजना के माध्यम से दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को उनके क्षेत्र और गांव में उच्च गुणवत्ता वाला पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा|
- आपको मालूम हो ओडिशा 2020-21 के लिए पोषण बजट पेश करने वाला देश का पहला राज्य है|
5. सितंबर 2023 में किस राज्य के राज्यपाल ने मंडली बुद्ध प्रसाद को गाडी चेरला पुरस्कार से सम्मानित किया है?
उत्तर -आंध्र प्रदेश
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस . अब्दुल नजीर ने 13 सितंबर को मछलीपट्टनम के कृष्णा विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मंडली बुद्ध प्रसाद को “गाडी चेरला” पुरस्कार 2023 प्रदान किया है|
- गाडी चेरला हरी सर्वोत्तम राव आंध्र प्रदेश के एक स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता थे| गाडी चेरला फाउंडेशन जो उनके नाम पर गठित है, हर साल सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को यह पुरस्कार प्रदान करता है|
- वर्तमान में गाडी चेरला फाउंडेशन के अध्यक्ष-के.चंद्रशेखर कलकुरा है|
6. हाल ही में किस संगठन ने ‘चावथ ई-बाजार-2023″शुरू करने के लिए गोवा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर -स्विगी
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सामंत ने चावथ ई -बाजार का अनावरण किया है| जिसमें स्थानीय महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को सूचीबद्ध किया गया है|
- इस सहयोगात्मक प्रयास का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को ऑनलाइन पहुंच प्रदान करना है| जिससे त्योहारी सीजन के दौरान उनके ग्राहक आधार का विस्तार हो सके|
- साझेदारी में 25 से अधिक क्षेत्रीय उत्पादों की एक श्रृंखला की पेशकश की जो स्थानीय उद्योगों के लिए आय सृजन के अवसर पैदा करेगा|
- स्विगी के सह-संस्थापक नंदन रेड्डी है|
7. सितंबर 2023 में जारी भारत की वित्तीय वर्ष 2024 में फिच रेटिंग क्या है ?
उत्तर -6.3
8. हाल ही में गोल फेस्ट कॉन्क्लेव 2023 में किसे भारत के प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में मान्यता दी गई है?
उत्तर – L &T फाइनेंस
- L&T फाइनेंस एक प्रमुख गैर-बैंकिंग विधि कंपनी है| जिसे गोल फेस्ट कॉन्क्लेव 2023 में भारत एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में मान्यता दी गई है|
- इस पुरस्कार में विश्वास, छवि, स्थिरता, सद्भावना, पोजिशनिंग, रिकॉल, ग्रोथ,रिच और इनोवेशन जैसे मापदंडों के आधार पर ब्रांडो का मूल्यांकन किया गया है|
- L &T फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ- दिनानाथ दुभाषी है |
9. विश्व बैंक किस राज्य सरकार को सामाजिक सुरक्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं के लिए फंड प्रदान करेगा?
उत्तर -ओडिशा
10. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 15 से 24 सितंबर तक किस मेले का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर -दिव्य कला मेला
- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा देशभर के नियमित दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित करता है|
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दिव्य कला मेला 15 से 24 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है| इसमें जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों के जीवंत उत्पाद, हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई के काम, और पैकेज्ड फूड आदि एक साथ देखने को मिलेंगे|
- यह दिव्यांग जनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल है|
- इस मेले में लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमी अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे|
- इस कार्यक्रम का उद्घाटन 15 सितंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री ए. नारायण स्वामी करेंगे|
निष्कर्ष :इस लेख के माध्यम से हम आज 15 September 2023 Current Affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेंगे जो आपके आगामी प्रतियोगी एग्जाम में उपयोगी होंगे| अगर आप इस विषय पर मजबूत पकड़ बनाना चाहते हो तो रोजाना यहाँ इस लेख के माध्यम से daily current affairs घटनाओं के बारे में पढ़ सकते हो|