आज हम इस लेख में 17 September 2023 Current Affairs के अंतर्गत मुख्य सवालों का अध्ययन करेंगे|जिसमें-मास्टरकार्ड इंडिया के नए अध्यक्ष, विश्व रोगी सुरक्षा दिवस, प्रवर्तन निदेशालय के नये निदेशक, आदि प्रश्नों को शामिल किया है|
17 September 2023 Current Affairs: Today Current Affairs in Hindi
1. हाल ही में किस पूर्व एसबीआई प्रमुख को मास्टर कार्ड इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर -रजनीश कुमार
- अग्रणी क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड ने 14 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार को मास्टरकार्ड इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
- रजनीश कुमार मास्टर कार्ड की दक्षिणी एशियाई कार्यकारी नेतृत्व टीम का मार्गदर्शन करेंगे|
- उन्होंने अक्टूबर 2020 में एसबीआई अध्यक्ष के रूप में अपना 3 साल का कार्यकाल समाप्त किया है?
2. हाल ही में कैबिनेट ने आगामी 4 साल के लिए किस केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है?
उत्तर – ई-कोर्ट प्रोजेक्ट चरण-III
- भारतीय न्यायपालिका के ICT सक्षमता के लिए ई-कोर्ट परियोजना 2007 से कार्यान्वयन के अधीन है| जिसका दूसरा चरण 2023 में समाप्त हो गया है|
- भारत में ई-कोर्ट परियोजना का तीसरा चरण ” पहुंच और समावेशन” दर्शन पर आधारित है|
- योजना के चरण-I और चरण-II के लाभों को अगले स्तर पर ले जाते हुए ई-कोर्ट चरण-III का उद्देश्य संपूर्ण न्यायालय रिकॉर्ड के डिजिटल करण के माध्यम से, ऑनलाइन और पेपरलेस अदालतों में न्याय व्यवस्था को सरल और आसान बनाना है|
3. हाल ही में लुब्रिकेंट्स ब्रांड मोबिल कंपनी ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर -अभिनेता रितिक रोशन
- एक्सान मोबिल ल्यूब्रिकेंट्स प्रा.लि . के CEO -विपिन राणा है |
- मोबिल एक पेट्रोलियम ब्रांड है,जिसका स्वामित्व और संचालन अमेरिकी तेल और गैस निगम एक्सान मोबिल के पास है|
4.भारत की अग्रणी बिजली उत्पादन कंपनी NTPC लिमिटेड से सरकार को कितना लाभ प्राप्त हुआ है ?
उत्तर -1487 करोड़
NTPC (राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड) के बारे में :
- स्थापना – 7 नवम्बर 1975
- मुख्यालय-नई दिल्ली
- संस्थापक-भारत सरकार(कंपनी की स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के रूप में की गई थी|
- चेयरमैन एंड एमडी-गुरदीप सिंह(वर्ष 2016 से-
- NTPC का पहला थर्मल पावर प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के सिंगरौली में शुरू हुआ था|
- कंपनी ने वर्ष 2032 तक 1,28,000 मेगा वाट विद्युत क्षमता पैदा करने का लक्ष्य रखा है|
5. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने कितने सहकारी बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है?
उत्तर -4
जुर्माने में शामिल बैंक है-
- बेचाराजी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड 2 लाख
- वाघोडिया अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड 5 लाख
- वीरमगाम मर्केटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड 5 लाख
- बारामती सहकारी बैंक लिमिटेड 2 लाख का जुर्माना लगाया है
6. हाल ही में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर – 17 सितम्बर
- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2023 का विषय ” रोगी सुरक्षा के लिए मरीजों को शामिल करना” और मरीजों की आवाज को ऊंचा उठाएं के नारे को समर्पित है |
- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस की शुरुआत वर्ष 2019 मई माह में की गई थी|
7. हाल ही में सरकार ने कृषि सांख्यिकी के लिए किस एकीकृत पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर – यूपीएजी
8. सितंबर 2023 में किसे प्रवर्तन निदेशालय(ED) का अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर -IRS अधिकारी राहुल नवीन को
- प्रवर्तन निदेशक संजय कुमार मिश्रा के स्थान पर 15 सितंबर 2023 को IRS अधिकारी राहुल नवीन को नियुक्त किया गया है|
- राहुल नवीन 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं|
प्रवर्तन निदेशालय(ED) के बारे में:
- प्रवर्तन निदेशालय ( Directorate General of Economic Enforcement) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है|
- इसका मुख्यालय-नई दिल्ली में है|
- क्षेत्रीय कार्यालय-मुंबई, चेन्नई, चंडीगढ़, कोलकाता, और दिल्ली में|
- स्थापना-01 मई 1956 को हुई थी|
- कार्य-प्रवर्तन निदेशालय(ED) अपराध की आय से प्राप्त संपत्ति का पता लगाने हेतु अन्वेषण करने, संपत्ति को अस्थाई रूप से संलग्न करने और अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने तथा विशेष अदालत द्वारा संपत्ति की जब्ती सुनिश्चित करवाते हुए पीएमएलए के प्रावधानों के प्रवर्तन का काम करता है|
9. नोबेल फाउंडेशन ने वर्ष 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार की राशि को कितना बढ़ा दिया है?
उत्तर -$ 1 मिलियन तक
नोबेल पुरस्कार के बारे में:
- नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष पांच विभिन्न क्षेत्रों में यह पुरस्कार दिया जाता है| अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार ‘ यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति की सहायता के लिए कोई बड़ा काम किया हो| अल्फ्रेड नोबेल की 1896 में मृत्यु के बाद अपनी वसीयत में उन्होंने अपनी शेष वसूली योग्य संपत्ति को पांच पुरस्कारों को स्थापित करने के लिए नामित किया| जिसे बाद में नोबेल पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया|
- नोबेल पुरस्कार सबसे पहले वर्ष 1901 में दिया गया था|
- नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाते हैं|
- गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय थे, उन्हें वर्ष 1913 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया|
- पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में फ़्रांसिसी फ्रेडरिक पैसी और स्विस जीन हेनरी डूनेन्ट के बीच साझा किया गया था|
- फाउंडेशन की स्थापना- 29 जून 1900 को हुई थी |
इसे भी पढ़ें : 16 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी