20 june 2024 Current Affairs: इस लेख के द्वारा हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियमित समसामयिकी घटनाओं से जुडी जानकारी साझा करतें है|
हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|
20 June 2024 Current Affairs| डेली करेंट अफेयर्स जून 2024
1. भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने 19 जून 2024 को किस संस्था के साथ साइबर सुरक्षा के लिए समझौता किया है?
उत्तर -मास्टरकार्ड
- भारती कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने वित्तीय क्षेत्र से संबंधित साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सूचना साझा करने को बढ़ावा देने के लिए मास्टरकार्ड के साथ हाथ मिलाया है|
- इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं वित्तीय क्षेत्र की साइबर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए अपनी साझा विशेषज्ञ का लाभ उठाएंगे|
2. हाल ही में 19 जून 2024 को धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सर्वे को कितने दिन पूर्ण हुए हैं?
उत्तर – 90 दिन
- धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को सर्वे के दौरान अब तक 1800 छोटे व बड़े अवशेष मिल चुके हैं|
- इन अवशेषों में 30 मूर्तियों के अवशेष हैं, जिसमें मां वाग्देवी की खंडित मूर्ति भी शामिल है, जो 9 जून को मिली थी|
- सबसे ज्यादा अवशेष बीते 9 जून को मिले, जिनकी संख्या 79 है, यह सर्वे 27 जून तक जारी रहेगा|
- सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी मौजूद रहे|
- 19 जून को सर्वे के दौरान उत्तरी भाग में खुदाई की गई, जहां पर वर्षों पहले 153 अवशेष रखे हुए थे|
- खुदाई के दौरान यहां तीन अवशेष मिले हैं जिनमें स्तंभ और दीवार के टुकड़े हैं|
- भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने यहां पर 22 मार्च को सर्वे का काम शुरू किया था, 4 जुलाई 2024 के पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रस्तुत करनी है|
3. हाल ही में केंद्र सरकार ने गुजरात तमिलनाडु के तटों पर कितने मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर – 500 मेगावाट
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण योजना को मंजूरी दी है?
- योजना का लक्ष्य भारत में पहली बार अप तटीय पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करना है|
- इसके तहत गुजरात और तमिलनाडु में 500-500 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन क्षमता वाली परियोजनाएं स्थापित की जाएगी|
- इससे 3.72 अरब नवीकरणीय ऊर्जा प्रतिवर्ष तैयार होगी, और प्रतिवर्ष 29.8 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी |
- इस योजना में कुल लागत 7453 करोड रुपए हैं|
4. केंद्र सरकार ने कितने रुपए की लागत से हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाराणसी के विकास को मंजूरी दी है?
उत्तर – 2869.65 करोड़ रूपए
- कैबिनेट ने हाल ही में 2869. 65 करोड रुपए की लागत से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी के विकास को मंजूरी दी है|
- प्रस्ताव में रनवे को 4075 मी. गुना, तथा 45 मीटर तक विस्तारित करना और 20 विमान को पार्क करने के लिए एक नए एप्रन का निर्माण करना शामिल है|
- एयरपोर्ट को ग्रीन एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जाएगा|
5. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है?
उत्तर -केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने
- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बुधवार को वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है|
इसे भी पढ़ें : 19 June 2024 Current Affairs | हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी जून 2024
निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 20 June 2024 current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आयें है|यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|
लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|