आज इस लेख में हम 23 February 2024 Current Affairs के मुख्य वन लाइन प्रश्नों का अध्ययन करेंगे, ये सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न दैनिक घटनाक्रम पर आधारित है||
23 February 2024 Today Current Affairs in Hindi|डेली करेंट अफेयर्स क्विज
1. हाल ही में फरवरी 2024 में ” आयुष हॉलिस्टिक वैलनेस सेंटर(आयुष समग्र कल्याण केंद्र)” का शुभारंभ किसके द्वारा व कहां पर किया गया-भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में
- इसके साथ ही इस केंद्र के संचालन के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और सर्वोच्च न्यायालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए
2. हाल ही में फरवरी 2024 में बैंक ऑफ़ इंडिया के लिए गैर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में M.R. कुमार को किस समिति द्वारा नियुक्त किया गया-मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति(ACC द्वारा)
3. भारतीय किसान उर्वरक सहकारी समिति(IFFCO) को किस आधार पर दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी समितियों में पहला स्थान दिया गया है-प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद(GDP) के कारोबार के अनुपात पर
4. नवीनतम रिपोर्ट के आधार पर, साइबर अपराध के मामले में भारत को विश्व स्तर पर कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है-80 वाँ
5. SBM बैंक इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है-आशीष विजयकर
6. हाल ही में फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद( FSDC) की 28वीं बैठक की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा
7. हाल ही में फरवरी 2024 में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा भारतीय नौसेना के लिए भारत की समुद्री रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए अनुमोदित मेगा डील का मूल्य क्या है- 19 हजार करोड रुपए
8. हाल ही में नौसेना प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति पर जोर देने वाले कार्यक्रम समुद्री प्रौद्योगिकी विनियमन 2024 (MTEX-24) का उद्घाटन किसने किया-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने
9. फरवरी 2024 में केंद्र सरकार ने किस क्षेत्र में 100% विदेशी निवेश की अनुमति देते हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश,FDI नीति में संशोधन को मंजूरी दी है-अंतरिक्ष के क्षेत्र में
10. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत तेलंगाना राज्य में कितनी दूरी के लिए क्षेत्रीय रिंग रोड परियोजना के विस्तार को मंजूरी दी गई है– 182 km.
11. सस्ती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली एल्बो रिप्लेसमेंट सर्जरी की पेशकश के लिए AIIMS ने किस संस्थान के साथ समझौता किया है-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,(IIT ) दिल्ली
12. जनजातिया कार्य मंत्रालय ने कितने जनजातीय छात्रों के स्वास्थ्य के लिए आयुष मंत्रालय के साथ संयुक्त पहल शुरू की है– 20,000
13. भारत GPT समूह द्वारा लांच की जाने वाली चैट GPT जैसी सेवा का नाम क्या है-हनुमान
14. T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर कौन बने हैं-बाबर आजम
- इन्होंने केवल 271 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है| T20 प्रारूप में उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है|
15. 2021-22 से 2025-26 तक ” महिला सुरक्षा” पर अंब्रेला योजना के तहत आवंटित कुल राशि कितनी है– 1179 .72 करोड़ रूपए
16. विश्व चिंतन दिवस प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को मनाया जाता है, इस वर्ष इसका विषय है-हमारी दुनिया, हमारा समृद्ध भविष्य
इसे भी पढ़ें : 22 February 2024 Daily Current Affairs in Hindi
निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आते हैं| यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|
लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|