आज इस लेख में हम 28 February 2024 Current Affairs के मुख्य वन लाइन प्रश्नों का अध्ययन करेंगे, ये सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न दैनिक घटनाक्रम पर आधारित है||
हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|
28 February 2024 Current Affairs in Hindi| 28 फरवरी करेंट अफेयर्स वन लाइनर प्रश्न
1. 27 फरवरी को रक्षा कंडासामी ने अनन्या अग्रवाल को पराजित करके इटालियन जूनियर एकल ख़िताब जीता है|
2. हाल ही में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की |
- न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अपने 64 टेस्ट के करियर को अलविदा कहते हुए ,अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है |
- वह 260 विकेट के साथ देश के पांचवें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए |
3.स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित नवीन दूरसंचार समाधानों के लिए 14 वें वार्षिक एजिस ग्राहम बेल अवार्ड्स में तीन श्रेणियों में टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) को विजेता घोषित किया गया है |
4. फ़्रांसिसी नोसेना प्रमुख एडमिरल पियरे वांडिएर जो वर्तमान में भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है ,उन्हें दिल्ली में गार्ड ऑफ़ ऑनर प्राप्त हुआ है |
- इस यात्रा का प्रमुख उदेश्य भारत और फ़्रांस के बीच द्विपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग को और बढाना है|
5. फरवरी 2024 में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ अमेरिका (PGA) अवार्ड्स में फिल्म ओप्पेहेइमेर ने शीर्ष पुरस्कार जीता है|
6.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को तमिलनाडु के कुलसेकरनपत्तिन्म में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)के दूसरे स्पेस पोर्ट की आधारशिला रखेंगे |
7.अल्जीरिया ने इसके उदेश्य के सम्बन्ध में आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद ,रमजान से पहले विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद का उद्घाटन किया ?
8.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले मानव अंतरिक्ष गगनयान मिशन के लिए पी.बालाकृष्णन ,अजीत कृष्णन ,अंगद प्रताप ,विंग कमांडर एस.शुक्ला को चयनित किया है|
- इन व्यक्तियों को केरल के तिरुवंनतपुरम में विक्रम सारा भाई अंतरिक्ष केंद्र में प्रधान मंत्री द्वारा एस्ट्रोनेट विंग्स सोंपे गए|
- गगन यान मिशन का लक्ष्य चार सदस्यों के एक दल को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 km.की कक्षा में भेजकर और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाकर भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करना है|
9.फरवरी 2024 में भारतीय स्टेट बैंक (SBI),केनरा बैंक ,सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड को नियामक उल्लंघनो के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से दंड का सामना करना पड़ा |
10. भारत के पहले सेप्टिक टैंक सफाई रोबोट का नाम रोबोक्लिनर -बीटा है |
11.उज्जैन में विश्व की पहली वैदिक घड़ी स्थापित की जा रही है|
12. भारतीय बैंक संघ (IBA) और डाक विभाग संगठनो के साथ चुनाव आयोग ने समझोता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कियें है|
13. 27 फरवरी को रक्षा सुरक्षा कोर (DSC) ने अपना 77 वां स्थापना दिवस मनाया|
14. केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर द्वारा लांच किया गया निवेशक सूचना और विश्लेषण मंच IIT मद्रास ने विकसित किया है|
15. 27 फरवरी 2024 को त्रिपुरा में दुसरे राज्य स्तरीय शहरी समृद्ध उत्सव का उद्घाटन किया गया है|
इसे भी पढ़ें : Current Affairs 27 February 2024 | Daily Current Affairs in Hindi
निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 27 February 2024 current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आते हैं| यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|
लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|