29 February 2024 Current Affairs in Hindi| विश्व की पहली वैदिक घड़ी का शुभारंभ

29 February 2024 Current Affairs in Hindi| विश्व की पहली वैदिक घड़ी का शुभारंभ

29 February 2024 Current Affairs: इस लेख के द्वारा हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियमित समसामयिकी घटनाओं से जुडी जानकारी साझा करतें है|आज के इस लेख में मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व की पहली वैदिक घड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम पोषण उत्सव में बिल गेट्स,डॉ. राकेश भट्ट को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, आदि प्रश्नों पर चर्चा करेंगे|

हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|

29 February 2024 Current Affairs in Hindi| 29 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

1. 29 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले वैदिक घड़ी का शुभारंभ करेंगे: मध्य प्रदेश में 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व की पहली वैदिक घड़ी का शुभारंभ करेंगे|

  • 29 फरवरी को प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में 16961 करोड रुपए से अधिक के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे|
  • इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल है|
  • प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे|
  • वह उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण भी करेंगे|
  • प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में 5500 करोड रुपए से ज्यादा की सिंचाई परियोजनाएं, जिनमें  800 करोड़ से अधिक की दो छोटी सिंचाई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे
  • प्रधानमंत्री 2200 करोड रुपए से अधिक की लागत से निर्मित तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे|
  • इसके साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लगभग 1000 करोड रुपए की औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे|

2. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण उत्सव में 29 फरवरी को बिल गेट्स भाग लेंगे-माइक्रोसॉफ्ट के सह -संस्थापक बिल गेट्स 29 फरवरी गुरुवार को ” सही पोषण” पर जोर देने वाले महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे|

  • इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहेगी|
  • महिला और बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली में पोषण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं|
  • इस कार्यक्रम के दौरान ” पोषण उत्सव पुस्तक” का विमोचन किया जाएगा|
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच कुपोषण से निपटने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है|

3. 28 फरवरी को बेंगलुरु में रेवा यूनिवर्सिटी सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर जिओ पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल स्टडीज का शुभारंभ हुआ-

  • इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस कार्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी मौजूद रहे|
  • इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महामारी के विनाशकारी प्रभाव से उबर के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे  समय भारत हर स्थिति में डटे रहने वाले देश के रूप में उभरा है|
  • उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

4. 29 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में आंवलिया एवं पारसडोह सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे:

  • 29 फरवरी को विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग की 809.67 करोड रुपए की दो मध्यम  सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे|

5. उत्तराखंड के देहरादून विश्वविद्यालय के डॉक्टर राकेश भट्ट को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा: लोक संगीत और रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय के डॉ. राकेश भट्ट को संगीत नाटक अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है|

  • 5 मार्च 2024 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डॉ. राकेश भट्ट को यह पुरस्कार प्रदान करेगी|
  • डॉ. भट्ट लंबे समय से लोक संगीत व रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय हैं| वह एक बेहतरीन लोक गायक होने के साथ ही साथ रंगमंच के मंजे हुए कलाकार व निर्देशक भी है|
  • इस पुरस्कार के तहत डॉक्टर भट्ट को ₹100000 का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा|

6. सुनील भारती मित्तल ब्रिटेन के राजा द्वारा मानद नाइट हुड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं: भारतीय एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष, सुनील भारती मित्तल यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स iii से मानद नाइट हुड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं|

  • यह पुरस्कार श्री मित्तल को भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान को मान्यता देते हुए ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट पुरस्कार नाइट कमांडर की उपाधि प्रदान करता है|
  • मानद नाइटहुड ब्रिटिश सरकार द्वारा नागरिकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है|

डेली करेंट अफेयर्स वन लाइनर क्विज 29 फरवरी 2024 :

1. वर्ष 2022-और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए कितने कलाकारों का चयन किया गया– 92 

2. किस राज्य की सरकार ने 10 फार्मा गांव के निर्माण के पक्ष में शुरू में प्रस्तावित फार्मा सिटी परियोजना को छोड़ने के निर्णय की घोषणा की है- तेलंगाना

3. शोधकर्ताओं और प्रचारकों की चेतावनियों के बावजूद कौन सा देश भविष्य की पीढ़ियों के लिए तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला कानून को रद्द करेगा-न्यूजीलैंड 

4. 2023 में किस देश में दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर में और गिरावट देखी गई-दक्षिण कोरिया

5. देश के पहले ग्रीन हाइड्रोजन हब पोर्ट (पोर्ट बंदरगाह) के रूप में प्रधानमंत्री जी द्वारा किस बंदरगाह का उद्घाटन किया जा रहा है- वी.ओ. चिदम्बर नार 

6. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लांच किए गए ‘SWAYAM प्लस प्लेटफार्म की मुख्य विशेषता क्या है-बहुभाषी सामग्री और AI सक्षम चैट बोट सहायता

7. हाल ही में फरवरी 2024 में भारत में लोकपाल अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है-न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर

8. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की विषय वस्तु क्या है-विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी

9. बेसिक स्ट्रक्चर और रिपब्लिक पुस्तक किसने लिखी है-पी.एस.श्रीधरन पिल्लई

10. युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू किए गए अभियान का क्या नाम है-मेरा पहला वोट देश के लिए

इसे भी पढ़ें : 28 February 2024 Current Affairs in Hindi| 28 फरवरी करेंट अफेयर्स वन लाइनर प्रश्न

निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 29 February 2024  current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आते हैं| यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|

लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top