प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण डेली करंट अफेयर्स पर आधारित ‘भारत में पहला 2023’ शुरू होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानेंगे| आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में दैनिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेलकूद आर्थिक, प्रौद्योगिकी एवं अन्य विकास कार्यों में पहली बार शुरू होने वाले, जो भारत में प्रथम स्थान रखते हैं| से अवश्य ही प्रश्न पूछे जाते हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए आज हमने इस लेख में भारत में प्रथम शीर्षक के नाम से इन कार्यों को शामिल किया है
प्रश्न . भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क कहां विकसित किया जा रहा है?
उत्तर -जोगीघोपा (असम राज्य)
- यह पार्क जलमार्ग, सड़क, रेल, और वायु मार्ग से सीधा संपर्क प्रदान करेगा| यह 693 .97 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है|
- लॉजिस्टिक पार्क खाद्य वस्तुओं को स्टोर करने का एक आधुनिक सिस्टम है |
- इस पार्क में कोल्ड स्टोरेज और दूसरी सुविधाएं होती है|
- इसकी मदद से देश भर से लाए माल को इसमें स्टोर किया जा सकता है| और खाद्य वस्तुओं को सुरक्षित रखा जाता है|
प्रश्न . ‘ स्वास्थ्य का अधिकार’ विधेयक पास करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -राजस्थान
- स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक राजस्थान के निवासियों को निजी प्रतिष्ठानों सहित अस्पतालों, क्लीनिक, और प्रयोगशालाओं में मुफ्त इलाज का अधिकार प्रदान करता है|
प्रश्न . 100% ‘ रेल विद्युतीकरण’ पूरा करने वाला भारत का पहला राज्य हाल ही में कौन बना?
उत्तर -हरियाणा
- हरियाणा का रेल पटरी नेटवर्क 1701 रूट किलोमीटर है| जो अब 100% विद्युतीकृत है |
- जिसके परिणाम स्वरूप आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी, और विदेशी मुद्रा की बचत होगी|
प्रश्न . हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की पहली ‘ जल मेट्रो परियोजना’ का अनावरण कहां किया है?
उत्तर -कोच्चि (केरल राज्य)
- वाटर जल मेट्रो कोच्चि और आसपास के 10 दीपों को जोड़ने वाला केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट है|
- जल मेट्रो परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 25 अप्रैल 2023 को किया गया|
प्रश्न . वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना (IAF ) की पहली महिला अधिकारी कौन बनी है?
उत्तर -दीपिका मिश्रा
- राजस्थान की दीपिका मिश्रा को मध्यप्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान प्रदर्शित असाधारण साहस कार्य के लिए वायु सेना पदक वीरता से सम्मानित किया गया|
प्रश्न . सरकारी विभागों में 2030 तक’100 ‘ प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बनेगा?
उत्तर -उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने पर्यावरण को बचाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने के लिए इस पहल को शुरू किया है|
प्रश्न . गर्मियों में पानी की कमी की समस्या से निपटने के लिए ‘ जल बजट’ अपनाने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -केरल
- जल बजट के प्रथम चरण में 15 ब्लॉक पंचायतों में 94 ग्राम पंचायतें शामिल है|
- बजट के विवरण का अनावरण केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने किया|
प्रश्न . भारत का पहला ‘ 3D-मुद्रित डाकघर’ कहां खोला जाएगा?
उत्तर -बेंगलुरु (कर्नाटक)
- 1100 वर्ग फुट के क्षेत्र में बन रहे इस डाकघर के निर्माण में लगभग 23 लाख रुपए का खर्च आएगा|
प्रश्न . भारत की पहली ‘ पानी के नीचे सड़क सुरंग’ किस शहर में बनाई जाएगी?
उत्तर -मुंबई
प्रश्न . भारत की पहली हरित विमानन ईंधन उत्पादन इकाई कहां स्थापित की जाएगी?
उत्तर -पानीपत( हरियाणा)
प्रश्न . भारत की पहली ‘ अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन’ का सफल ट्रायल किस शहर में किया गया?
उत्तर -कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
- इस ट्रायल के दौरान मेट्रो रेल को हुबली नदी के नीचे 520 मीटर की टनल से संचालित किया गया है|
प्रश्न . भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित पर्यटक नाव ‘ सूर्यामसू’ किस राज्य में लांच हुई है?
उत्तर -केरल
प्रश्न . ग्रीन पोर्ट और शिपिंग में भारत के पहले ‘ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र’ की स्थापना कहां की गई है?
उत्तर -गुरुग्राम (हरियाणा)
- उद्देश्य-इस उत्कृष्टता केंद्र को स्थापित करने का उद्देश्य पोत परिवहन के क्षेत्र में कार्बन इमिशन को कम करना और इसे कार्बन न्यूट्रल बनाना है|
प्रश्न . तटीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत का पहला ‘ मरीना’ कहां बनाया जाएगा?
उत्तर -बिंदूर (कर्नाटक)
- यह छोटी नावों व नौकाओं आदि के जरिए आनंद के लिए विशेष रुप से डिजाइन की गई जगह बंदरगाह होते हैं|
- इन्हें समुद्री पर्यटन से संबंधित विशेषताओं के रूप में जाना जाता है|
प्रश्न . ‘भारत के पहले गांव’ के नाम से किस गांव को जाना जाएगा?
उत्तर -माणा (उत्तराखंड)
प्रश्न . भारत का पहला ‘ डिजिटल साइंस पार्क’ कहां स्थापित किया जाएगा?
उत्तर -केरल
- यह पार्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स , इलेक्ट्रॉनिक्स , स्मार्ट हार्डवेयर, टिकाऊ और स्मार्ट सामग्री के डोमिन से उद्योग और व्यापार इकाइयों के साथ-साथ प्रौद्योगिकी स्टार्टअप की सुविधा प्रदान करेगा|
प्रश्न . भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(GSI ) ने भारत में पहली बार लिथियम के भंडार की खोज कहां की है?
उत्तर -रियासी( जम्मू कश्मीर)
- लिथियम एक ऐसा नॉन फेरस मेटल( अलोहा धातु) है| जिसका उपयोग मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत अन्य चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है|
प्रश्न . दृष्टि बाधित लोगों के लिए ‘ दृष्टिहीनता नियंत्रण पॉलिसी’ लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -राजस्थान
- अंधता नियंत्रण पॉलिसी का उद्देश्य राजस्थान में 3 लाख से अधिक दृष्टि बाधित लोगों की जिंदगी को रोशन करना है|
प्रश्न . भारत का पहला ‘ संविधान साक्षर’ जिला कौन सा बना है?
उत्तर -कोल्लम ( केरल )
- संविधान साक्षर का मतलब है-लोगों को भारत के संविधान के बारे में साक्षर किया जाना|
प्रश्न . सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले बनाने के लिए भारत का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र कहां खुलेगा?
उत्तर धोलेरा ( गुजरात)
- यह संयंत्र वेदांता समूह और सेमीकंडक्टर सेक्टर की बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन द्वारा स्थापित किया जा रहा है|
प्रश्न . सभी आदिवासियों को ‘ बुनियादी दस्तावेज’ प्रदान करने वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है?
उत्तर -वायनाड(केरल)
- केरल का वायनाड जिला सभी आदिवासियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, चुनाव पहचान पत्र, बैंक खाते और स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी दस्तावेज और सुविधाएं प्रदान करने वाला भारत का पहला जिला बन गया|
प्रश्न . हिंदी भाषा में ‘ मेडिकल’ और इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -मध्य प्रदेश
प्रश्न . भारत की पहली इलेक्ट्रिक वातानुकूलित(AC ) डबल डेकर बस’ का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
उत्तर -मुंबई
प्रश्न . 5G उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है?
उत्तर -विदिशा (मध्य प्रदेश)
- पांचवी पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क को 5जी कहा जाता है|
प्रश्न .’ जम्मू कश्मीर’में मेगा मॉल परियोजना शुरू करने वाली पहली विदेशी कंपनी कौन सी बनी है?
उत्तर -एम्मार (UAE )
प्रश्न . केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहली ‘ मेथेनॉल’ से चलने वाली बसों का अनावरण कहां किया है?
उत्तर -बेंगलुरु(कर्नाटक)
प्रश्न . मंदिर अनुष्ठान कर्तव्यों के लिए ‘ रोबोट हाथी’ को शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -केरल
प्रश्न . सीवेज को साफ करने के लिए’ बांदीकूट ‘ नामक रोबोटिक स्कैवेंजर का उपयोग करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -केरल
प्रश्न . किस राज्य सरकार ने 2025 तक ‘ भारत का पहला हरित राज्य’ बनाने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर -हिमाचल प्रदेश
प्रश्न . ‘ सुखोई लड़ाकू विमान 30 MKI ‘ उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट कौन बनी है ?
उत्तर -अवनी चतुर्वेदी
प्रश्न .’ अपना जलवायु परिवर्तन मिशन’ शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -तमिलनाडु
प्रश्न . आम जनता के लिए भारत का पहला और दुनिया का दूसरा ‘ इन्फेंट्री(पैदल सेना) म्यूजियम’ कहां खुला है?
उत्तर -महू (मध्य प्रदेश)
प्रश्न . भारत का पहला बौद्ध विश्वविद्यालय ‘धम्म दीपा ‘ अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय’ कहां बनाया जाएगा?
उत्तर -त्रिपुरा
प्रश्न . डिजिटल तरीके को पूरी तरह से अपनाने वाला ‘ भारत का पहला’ केंद्र शासित प्रदेश कौन सा बना है?
उत्तर -जम्मू कश्मीर
प्रश्न .’ पूर्ण डिजिटल बैंकिंग’ वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -केरल
प्रश्न . भारत का पहला ‘ डार्क स्काई रिजर्व’ कहां बनाया जाएगा?
उत्तर -लद्दाख
प्रश्न . पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए भारत का पहला ‘ इलेक्ट्रिक तीर्थ यात्रा गलियारा’ कहां बनाया जाएगा?
उत्तर -उत्तराखंड
प्रश्न . भारत अपनी पहली ‘ अपशिष्ट से हाइड्रोजन’ बनाने वाली परियोजना कहां स्थापित करेगा?
उत्तर -पुणे (महाराष्ट्र)
प्रश्न . ऑनलाइन गेमिंग के लिए भारत का पहला ‘ उत्कृष्टता केंद्र’ कहां पर स्थापित किया जाएगा?
उत्तर -शिलांग (मेघालय)
प्रश्न . आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने भारत में अपना पहला स्टोर ‘ एप्पल-BKC ‘ किस शहर में शुरू किया?
उत्तर -मुंबई