किसी भी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा में डेली करेंट अफेयर्स से Current Affairs GK Question अवश्य पूछे जातें है| इसलिए आपको रोजाना इस विषय का अध्ययन करना चाहिए|जिससे आप दैनिक घटनाक्रम से पूछे जाने वाले प्रश्नों को हल कर सके| कोई भी परीक्षा जैसे- RRB, NTPC, BANK, MPPSC,UPSC,SSC आदि विभिन्न परीक्षाओं में इस विषय पर कई प्रश्न पूछे जाते हैं|
आज के इस लेख में हम- LIC के नये MD, विश्वकर्मा योजना, शहरी गरीबों के लिए नई योजना, सर्वोच्च न्यायालय के विस्तार की घोषणा, रिवाल्वर प्रबल, पीएम ई-बस सेवा, इको हीरो पुरस्कार में शामिल भर्ती आदि प्रश्नों का अध्ययन करेंगे|
Current Affairs GK Question :डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 17 अगस्त 2023,
अब आर. दोरई स्वामी होंगे एलआईसी के प्रबंध निदेशक(MD):
- हाल ही में भारत सरकार ने LIC के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) के पद पर आर दोराईस्वामी को नियुक्त किया है|
- उनके पदभार ग्रहण तिथि 1 सितंबर 2023 या उसके बाद पद का कार्यभार संभालने की तारीख से 31 अगस्त 2026 तक पद पर बने रहेंगे|
- दोराईस्वामी अभी मुंबई में केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं|
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुरू की जाएगी विश्वकर्मा योजना:
- इस योजना से पारंपरिक शिल्प कौशल में कुशल व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया जाएगा|
- कौशल विकास के लिए सरकार इसमें 13000 करोड रुपए से 15000 करोड रुपए के आवंटन के साथ कामगारों के लिए प्रशिक्षण एवं जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाएंगे|
- इस योजना से पिछड़े समुदायों विशेषकर बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कपड़े धोने वाले श्रमिक, नाई , और ऐसे ही परिवारों को इस योजना के माध्यम से समर्थ बनाया जाएगा
- उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह के लिए भी ड्रोन देने का वादा किया जिससे कृषि कार्यों को सरलता से किया जा सके|
प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी गरीबों को घर बनाने में मदद के लिए नई योजना की घोषणा की:
- इस योजना के तहत शहरी गरीबों को घर बनाने के लिए बैंकों से लिए गए ऋण और ब्याज दरों में राहत मिलेगी|
- गरीबों के लिए पहले से ही प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना है, जिसे 2015 में शुरू किया गया था|
- इस योजना से किराए के मकान , झुग्गियों, और अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोगों की मदद करेग चुरा
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने सर्वोच्च न्यायालय के विस्तार की योजना की घोषणा की :
- भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने 27 अतिरिक्त अदालतों और 51 न्यायाधीशों के कक्षों के साथ सर्वोच्च न्यायालय का विस्तार करने की घोषणा की|
- वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में 17 कोर्ट रूम और दो रजिस्ट्रार कोर्ट (न्यायालय) है| फिलहाल इसकी न्यायिक संख्या 32 है|
- CJI के अनुसार अदालतों को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर अदालत के बुनियादी ढांचे का निर्माण आवश्यक है|
भारत की पहली लंबी दूरी की रिवाल्वर ” प्रबल” 18 अगस्त को लांच होगी:
- रिवाल्वर प्रबल का निर्माण कानपुर स्थित राज्य के स्वामित्व वाले उद्यम ‘ एडवांसड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया” द्वारा किया गया है|
- .32 बोर से प्रतिष्ठित प्रबल रिवाल्वर 50 मीटर तक की फायरिंग रेंज का दावा करता है| जो भारत में अन्य रिवाल्वर की पहुंच से दोगुनी से भी अधिक है|
- इस रिवाल्वर की महत्वपूर्ण विशेषता इसका साइड स्विंग डिजाइन है |
- वजन में काफी हल्की होने के साथ इसका वजन महज 700 ग्राम कारतूस को छोड़कर|
पीएम ई बस सेवा को केन्द्रीय कैबिनट की मंजूरी मिली :
- सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पीएम ई बस सेवा योजना को मंजूरी दी|
- पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत 57613 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं|
- ई-बस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 20000 करोड रुपए की सहायत दी जाएगी, एवं बाकी राशि का भुगतान संबंधित राज्य सरकार को करना होगा|
- इस योजना के द्वारा देश के 100 शहरों में 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी|
- हरित गतिशीलता और जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए शहरों का चयन चुनौती पद्धति से किया जाएगा|
- 3 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इस योजना को शुरू किया जाएगा|
- संगठित बस सेवाओं वाले शहरों को इसमें प्राथमिकता नहीं दी जाएगी|
- सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड पर रखरखाव और खरीद के लिए यह योजना 2037 तक चलेगी|
एक्शन फॉर नेचर अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा युवा इको हीरो पुरस्कार के लिए नामित भारतीय :
- भारत के 5 युवाओं को 2023 के इंटरनेशनल यंग इको हीरो अवॉर्ड के लिए पूरे विश्व से 17 किशोर पर्यावरण कर्ताओं में शामिल किया गया है| इनके द्वारा पूरी दुनिया के सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से बचाव के लिए पहल की है|
- यह पुरस्कार अमेरिका में स्थित गैर-लाभकारी संगठन ‘ एक्शन फॉर नेचर द्वारा दिया जाता है|
- इसमें शामिल भारतीय युवा है-मेरठ से ईहा दीक्षित, बेंगलुरु से मान्या हर्ष, नई दिल्ली से निर्वाण सोमानी, और मन्नत कौर, मुंबई से कर्णव रस्तोगी, को शामिल किया गया है|
- इस संस्था के द्वारा 18 से 16 वर्ष की आयु के उन बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है जो गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों को सुलझा ने में पहल करते हैं|