आजकल लगभग सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में Current GK 2023 विषय पर सवाल पूछे जाते हैं| इसलिए यहां नियमित रूप से हम दैनिक घटनाक्रम पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिक जानकारी को विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से एकत्रित करके परीक्षाओं में पूछे जा सकने वाले प्रश्नों को छांट कर प्रकाशित करते हैं|
ताकि आपको रोजाना जनरल अवेयरनेस से अवगत करा सकें, और इस विषय पर आप की पकड़ मजबूत हो सके| दोस्तों अगर आप नियमित रूप से हमारे इन लेखों को पढ़ते हैं, तो निश्चित ही परीक्षाओं में इस विषय पर पूछे जाने वाले प्रश्नों को आप हल कर सकेंगे| आज के इस लेख में 18 अगस्त 2023 को घटित विभिन्न घटनाओं को हमने इस में शामिल किया है|
Current GK 2023 : हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी:
प्रश्न . हाल ही में AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) ने AI और डाटा साइंस पर एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम किस इंस्टिट्यूट के साथ शुरू किया है?
उत्तर – JIO इंस्टिट्यूट
- अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और जिओ इंस्टिट्यूट के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) एवं डाटा साइंस पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है|
- इस साझेदारी का उद्देश्य अकादमी के नेताओं और वरिष्ठ संकाय शिक्षक सदस्यों को एआई और डाटा विज्ञान की गहन समझ सिखाना है|
- इस साझेदारी के माध्यम से आईसेक्ट अत्याधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ संकाय सदस्यों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी |
- इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम डेटा विजुअल लाइजेशन, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण, समय श्रंखला, और अनुकूलन , जेनरेटिव एआई, एप्लीकेशन एवं बड़े भाषा मॉडल सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला तक फैला हुआ है|
- साझेदारी के अनुसार कार्यक्रम विज्ञान और इंजीनियरिंग से लेकर स्वास्थ्य सेवा और उदार कला तक विभिन्न क्षेत्रों में एआई और डाटा विज्ञान के दूरगामी प्रभाव का पता लगाना है|
JIO इंस्टिट्यूट:
- इंस्टीट्यूट के निदेशक-डॉ. पलक सेठ
- जियो इंस्टिट्यूट की स्थापना रिलायंस ग्रुप द्वारा की गई थी| यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग, और मीडिया कम्युनिकेशंस तथा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है|
AICTE के बारे में :
- स्थापन – नवम्बर 1945
- उद्देश्य-समन्वित तथा एकीकृत मॉडल के माध्यम से तकनीकी शिक्षा सुविधाओं को बढ़ाना और सर्वेक्षण करना है|
- यह एक सर्वोच्च सलाहकार संस्था के रूप में कार्य करती है|
प्रश्न . किस राज्य सरकार ने मनरेगा योजना के तहत काम करने वाली महिलाओं की सहायता के लिए “कूसिना माने ” योजना शुरू की है?
उत्तर – कर्नाटक
- योजना के अनुसार कर्नाटक सरकार में कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए 4,000 ग्राम पंचायतों में “कूसिना माने ” शुरू किए हैं| अर्थात बाल गृह या क्रेच के माध्यम से लाभ पहुंचाना है|
- जो माताएं राज्य सरकार के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में काम करती है, उन महिलाओं के लिए सरकार उनके बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और सुरक्षा प्रदान करेगी|
- जिससे महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी को बढ़ाया जा सकेगा| इस योजना की घोषणा कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा अपने 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा की गई थी|
प्रश्न . देश में 20 अगस्त को प्रत्येक वर्ष कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर – सद्भावना दिवस
- सद्भावना दिवस प्रत्येक वर्ष देश में 20 अगस्त को मनाया जाता है|
- लेकिन इस बार 20 अगस्त को रविवार होने के कारण 18 अगस्त 2023 को देश के सभी कार्यालयों में सद्भावना दिवस मनाया गया|
- सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं, और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने के पीछे का विचार हिंसा से दूर रहना और लोगों के बीच सद्भावना बनाए रखना है|
प्रश्न . अभी हाल ही में 17 अगस्त 2023 को जम्मू कश्मीर में किस भाषा उत्सव की शुरुआत की गई?
उत्तर -बहुभाषी लघु कथा महोत्सव
- इस सात दिवसीय महोत्सव में डोगरी, हिंदी, पंजाबी,गोजरी , पहाड़ी और कश्मीरी आदि बहु भाषाओं के माध्यम से लेखक अपनी कथाएं सबके सामने रखेंगे|
- इस महोत्सव का आयोजन-जेकेएएसील परिसर में किया जा रहा है|
- उद्घाटन दिवस पर डोगरी भाषा के लेखकों ने अपनी लघुकथाएं प्रस्तुत की|
- इस महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त तक किया जाएगा|
प्रश्न . हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव किस फार्मास्यूटिकल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बने हैं?
उत्तर -जुवेंटस हेल्थकेयर
- यह ” ओमेगा पर्याप्त राष्ट्र” मिशन के माध्यम से लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में पहल करेंगे|
प्रश्न . 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे बड़ी महिला बाइक रैली कहां निकाली गई?
उत्तर -दिल्ली एनसीआर में
- इस रैली में 100 महिलाओं ने लगभग 100 किलोमीटर की बाइक रैली निकालकर आज तक की सबसे बड़ी महिला बाइक रैली का रिकॉर्ड बनाया है|
प्रश्न . हाल ही में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत, खाद्य महोत्सव” पर 18 से 20 अगस्त तक तीन दिवसीय फ़ूड महोत्सव का आयोजन कहां किया गया?
उत्तर -नई दिल्ली
- पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से राजधानी दिल्ली में 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव और एक भारत श्रेष्ठ भारत खाद्य महोत्सव का आयोजन किया|
- इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न स्वाद और व्यंजनों को उजागर करना तथा देश के प्रत्येक क्षेत्र को परिभाषित करने के साथ एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना है|
प्रश्न . हाल ही में तीरंदाजी विश्वकप 2023 जो पेरिस फ्रांस में आयोजित हो रहा है, उसमे भारत ने कौन सा पदक जीता?
उत्तर -कांस्य पदक
- इस प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने स्पेन को 6-2 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया| वही महिला टीम ने चौथे सेट के अंत में स्कोर 4 -4 से बराबर होने के बाद सूट ऑफ में मेक्सिको को हराया|
निष्कर्ष : आज के इस लेख में हमने Current GK 2023 पर दैनिक समसामयिक पर बनने वाले प्रश्नों को इस लेख में शामिल किया है| जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं| उम्मीद है, किसी न किसी परीक्षा में यह प्रश्न आपको देखने को मिले और आप इन्हें आसानी से हल कर पाए| हम यहां प्रश्न के साथ उत्तर एवं उससे संबंधित जानकारी भी लिखते हैं|