Current Affairs GK Question In Hindi: 23 August 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

Current Affairs GK Question In Hindi: 23 August 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं में Current Affairs GK Question In Hindi विषय पर सवाल पूछे जातें है| इसलिए हम यहाँ आपके लिए नियमित रूप से दैनिक समसामयिक घटनाओं पर परीक्षा उपयोगी अध्ययन सामग्री लेकर आतें है |जिनके परीक्षाओं में पूछे जाने की अधिक सम्भावना होती है |

आपके समय की बचत करने के लिए हम रोजाना विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों में प्रकाशित ख़बरों के माध्यम से महत्वपूर्ण जनरल अवेयरनेस सवाल बनाकर लेख में प्रकाशित करतें है| अगर आप रोजाना इन प्रश्नों का अध्ययन करते हो तो निश्चित ही आप इस विषय पर अपनी पकड़ मजबूत बना लोगो |और आसानी से परीक्षा में Current Affairs GK Question In Hindi से पूछे जाने वाले सवालों को हल कर सकोगे |

Current Affairs GK Question In Hindi: 23 August 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

प्रश्न. हाल ही में दुबई में आयोजित विश्व पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के उद्घाटन दिवस पर भारत ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर -स्वर्ण पदक

भारत ने विश्व पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले ही दिन स्वर्ण पदक जीता है| इस प्रकार की विश्व चैंपियनशिप में भारत ने अपना यह पहला स्वर्ण पदक जीता है| वेटलिफ्टर हनी डबास 132 किलोग्राम, 135 किलोग्राम, की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यह इतिहास रच दिया| तथा पहले ही दिन राहुल जोगराजिया ने अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए 72 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया|

इंडिया पैरा पावर लिफ्टिंग के मुख्य कोच और चेयर पर्सन जेपी सिंह है | इस प्रतियोगिता में भारत के 21 एथलीट भाग ले रहे हैं|

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने की मंजूरी दी ?

उत्तर -हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया|

प्रश्न. हाल ही में राजस्थान के धौलपुर करौली रिजर्व को राजस्थान का पांचवा बाघ अभयारण्य बनाने के लिए किसने मंजूरी दी है?

उत्तर -राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(NTCA)

हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने राजस्थान के धौलपुर करौली रिजर्व को राजस्थान का पांचवा बाघ रिजर्व बनाने के लिए मंजूरी दी है| इस आधार पर नया बाघ अभयारण्य 1,058 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें 368 वर्ग किमी. कोर क्षेत्र और 690 वर्ग किमी. बफर क्षेत्र शामिल होगा| वर्तमान में इस वन क्षेत्र में अभी 9 बाघ है |

राजस्थान में अभी तक चारबाघ अभयारण्य-रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य, मुकुंदरा हिल्स बाघ अभयारण्य, रणथंबोर बाघ अभयारण्य, और सरिस्का बाघ अभ्यारण है | अब धौलपुर करौली रिजर्व को पांचवा बाघ अभयारण्य के रूप में विकसित किया जाएगा| भारत सरकार ने 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कर के राष्ट्रीय पशु बाघ का संरक्षण शुरू किया| स्थापना के बाद से अब तक प्रोजेक्ट टाइगर ने बाघ रेंज वाले 18 राज्यों में 53 बाघ अभ्यारण स्थापित किए, इन का कुल क्षेत्रफल 75796.83 वर्ग किमी. है | इन सभी अभयारण्यों का क्षेत्रफल भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.3 प्रतिशत है|

प्रश्न. दास व्यापार और उसके उन्मूलन की स्मृति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर -23 अगस्त

प्रश्न. हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(UIDAI) के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर-नीलकंठ मिश्रा

नीलकंठ मिश्रा एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और एक्सिस कैपिटल के वैश्विक अनुसंधान प्रमुख को,आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है|

आधार अधिनियम के तहत नियुक्त अध्यक्ष और सदस्य 3 साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो पद पर बने रहते हैं| वही जून में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल ने UIDAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है| अग्रवाल 1993 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं|

प्रश्न. हाल ही में सिंगापुर इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड चैलेंज प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले राजा अनिरुद्ध श्री राम का संबंध किस राज्य से है?

उत्तर – तिरुपति(आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश राज्य के तिरुपति के रहने वाले चौथी कक्षा के छात्र राजा अनिरुद्ध श्री राम ने सिंगापुर इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड चैलेंज में रजत पदक जीता है| इस प्रतियोगिता में भारत से 23 छात्रों ने हिस्सा लिया, इसमें 8 वर्षीय राजा अनिरुद्ध श्रीराम एकमात्र आंध्र प्रदेश से प्रतिभागी थे| इस कार्यक्रम में 32 देशों के 2000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था|

प्रश्न. हाल ही में Viacom18 (जिओ सिनेमा) ने डिजिटल व्यवसाय के लिए किसे अपना सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर -किरण मणि

वर्तमान में किरण मणि गूगल के महाप्रबंधक, और एंड्रॉयड के लिए एमडी, तथा एशिया प्रशांत के लिए गूगल प्ले हैं|

प्रश्न. हाल ही में CSIR-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च(NISCPR)  ने किस विषय पर एक विशेष अंक प्रकाशित किया है?

उत्तर -बायो लॉजिकल इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कॉपी एंड नैनोबायोटेक्नोलॉजी

प्रश्न. हाल ही में भारत और किस देश के बीच सीमा शुल्क समूह की 14वीं संयुक्त बैठक दिल्ली में आयोजित हुई?

उत्तर -बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा शुल्क सहयोग पर चर्चा के लिए 21-22 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में बैठक आयोजित हुई| बैठक में दोनों देशों के सदस्यों ने सह- अध्यक्षता की| दोनों देशों के बीच 62 भूमि सीमा शुल्क स्टेशन राज्यों में है-पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम |

प्रश्न. हाल ही में भारत सरकार ने उत्तर पूर्व क्षेत्र में तेजी से विकास हेतु किस संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर -UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम)

प्रश्न. हाल ही में INS सुनयना ने 21 अगस्त 2023 को मार्ग अभ्यास के लिए दक्षिण अफ्रीका के किस बंदरगाह में प्रवेश किया?

उत्तर -डरबन बंदरगाह

INS सुनयना ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के जहाज SAS किंग सेखुखूने-I के साथ डरबन से गुजरने का अभ्यास किया| इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच 30 साल की राजनयिक साझेदारी का जश्न मनाने के साथ भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना दोनों के बीच अंतर संचालनीयता , संयुक्तता, और आपसी सहयोग को बढ़ाना है|

प्रश्न. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने किस देश के तटरक्षक बल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर -फिलीपींस तटरक्षक बल

प्रश्न. G20 संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक कहां आयोजित होगी?

उत्तर -वाराणसी

वाराणसी में G20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक 23 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी| जिसमें जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों, और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में भाग लेंगे| इससे पहले संस्कृति कार्य समूह की बैठक खजुराहो, भुवनेश्वर, और हम्पी में आयोजित हो चुकी है|

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन आयोजन के लिए 8-10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?

उत्तर -दिल्ली

इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs:चुनाव आयोग ने किस क्रिकेटर को अपना नेशनल आईकॉन नियुक्त किया है?

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top