Today Current Affairs Quiz in Hindi : हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 25 अगस्त,2023

Today Current Affairs Quiz in Hindi : हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 25 अगस्त,2023

सभी सरकारी परीक्षाओं में Today Current Affairs Quiz पर सवाल जरुर पूछे जातें है|हम यहाँ प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों पर लेख प्रकाशित करते है | इन सब सवालों को हम विभिन्न समाचार पत्रों एवं इन्टरनेट मीडिया के जरिए परीक्षा उपयोगी दैनिक घटनाओं पर करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी प्रकाशित करते है |जो आपके लिए विभिन्न एक्साम जैसे – RRB,NTPC,SSCGD,BANK,MPPOLICE,MPPSC,UPSC, में उपयोगी हो सकती है| इस लिए आप इस आर्टिकल का एक बार जरुर अध्ययन करें |

Today Current Affairs Quiz in Hindi : हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

प्रश्न. हाल ही में मेटा ने 100 भाषाओं के लिए किस AI अनुवाद मॉडल को लॉन्च किया है?

उत्तर -“सीमलेसएम4टी ”

मेटा हाल ही में एक उन्नत एआई “सीमलेसएम4टी ” अनुवाद मॉडल  लाया है| जो लगभग 100 भाषाओं में स्पीच टू टेक्स्ट, स्पीच टू स्पीच, टेक्स्ट टू स्पीच और टेक्स्ट टू टेक्स्ट, अनुवाद करने की क्षमता रखता है|

प्रश्न. हाल ही में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कब हुई?

उत्तर -24 अगस्त 2023

विजेताओं की सूची:

  • सर्वश्रेष्ठ पिक्चर फिल्म-रॉकेट्री
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-निखिल महाजन, गोदावरी
  • सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली लोकप्रिय फिल्म-आर आर आर,
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ पिक्चर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार-द कश्मीर फाइल्स
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अल्लू अर्जुन, पुष्पा द राइज फिल्म के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए तथा कृति सेनन मिमी के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-पंकज त्रिपाठी, मिमी के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-, पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक-(गाने) देवी श्री प्रसाद,
  • सरदार उधम ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता
  • सर्वश्रेष्ठ नॉन पिक्चर फिल्म का पुरस्कार-” एक था गांव” को मिला
प्रश्न. पेल्मा खदान जो MDO (माइन डेवलपर ओर ऑपरेटर) मोड के तहत पहली ओपन कास्ट खदान बनने वाली है, कहां स्थित है?

उत्तर -रायगढ़(छत्तीसगढ़)

प्रश्न. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित 15 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में किन नये देशों को ब्रिक्स संगठन में जोड़ने का फैसला लिया गया?

उत्तर -अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, और यूएई |

ब्रिक्स संगठन में विस्तार के लिए नए सदस्यों की सदस्यता 1 जनवरी 2024 से प्रभाव में आएगी| इस बात की घोषणा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जोहानेसबर्ग में 15वें सम्मेलन के परिणामों की घोषणा करते हुए की|

प्रश्न. भारत के चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान चंद्रमा पर घूमते हुए किसका logo अंकित कर रहा है?

उत्तर -भारतीय तिरंगे और इसरो के लोगों

चंद्रमा की सतह पर रोवर प्रज्ञान ने अपने छह पहियों के माध्यम से चंद्रमा की सतह पर घूमते हुए भारतीय तिरंगे और इसरो के लोगों को अंकित किया है|

प्रश्न. केंद्र सरकार नागरिकों को कानूनी सलाह एवं कानूनी सहायता तथा कानूनी प्रतिनिधित्व तक पहुंच प्रदान करने के लिए किस एप को लांच करेगी ?

उत्तर – टेली-ला-2.0 , एवं न्याय बंधु ऐप

प्रश्न. हाल ही में ई-गवर्नेंस पर 26 वां राष्ट्रीय सम्मेलन कहां हुआ ?

उत्तर -इंदौर

24 अगस्त 2023 को इंदौर शहर में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार विमर्श के लिए ई -गवर्नेंस का 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ| सम्मेलन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया| इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है|

प्रश्न. तीन दिवसीय B20 शिखर सम्मेलन 2023 व्यवसाय से संबंधित मुद्दों पर 25 अगस्त 2023 को कहां आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर -नई दिल्ली

B20 समिट इंडिया 2023 का नई दिल्ली में 25 अगस्त को तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित होगा | जिसमें एक केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉ एस जयशंकर, G20 इंडिया शेरपा अमिताभ कांत, और विभिन्न देशों के व्यापार मंत्री शामिल होंगे|

B20 इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल मी बैक, विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे सहित कई वैश्विक और भारतीय व्यापारिक नेता शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे|

प्रश्न. हाल ही में किस प्रसिद्ध अभिनेत्री का 24 अगस्त 2023 को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर -सीमा देव

सीमा देव मराठी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थी| जिनका 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| तथा इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है| इनकी प्रसिद्ध फिल्में-आनंद, कोशिश, कोरा कागज आदि| उन्होंने अपने पूरे कैरियर में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है| उनकी आखिरी फिल्म वर्ष 2011 में मराठी भाषा में जीवन संध्या आई थी|

प्रश्न. हाल ही में सीआरपीएफ ने वीआईपी सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के लिए किस स्वदेशी सॉफ्टवेयर को अपनाया है?

उत्तर -कंप्यूटरीकृत मनोवैज्ञानिक स्क्रीनिंग सिस्टम(COPSYSS )

24 अगस्त 2023 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सुरक्षा टीमों में शामिल होने से पहले कर्मचारियों की मनोवैज्ञानिक जांच के लिए अपने देश में विकसित सॉफ्टवेयर अपनाया है| “कंप्यूटरीकृत मनोवैज्ञानिक स्क्रीनिंग सिस्टम” यह एक सॉफ्टवेयर है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(DRDO ) के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है|

प्रश्न. ” हाल ही में प्रोटीन का अधिकार” अभियान ने पोषण जागरूकता सूचकांक 2023 जारी किया| जिसमें किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया?

उत्तर -पंजाब

पोषण जागरूकता सूचकांक में पंजाब राष्ट्रीय औसत से 11% अधिक स्कोर कर के शीर्ष राज्य के रूप में उभरा जबकि बिहार राष्ट्रीय औसत से 10% कम स्कोर करके सबसे निचले स्थान पर रहा|

इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz in Hindi : डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top