16 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

16 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

आज हम 16 September 2023 Current Affairs से जुड़े  मुख्य परीक्षा उपयोगी समाचार का अध्ययन करेंगें| जिसमें अशोक लीलैंड ई-बस प्लांट, स्वच्छता ही सेवा ‘2023 अभियान’ संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार आदि प्रश्नों को इस लेख में शामिल किया गया है|

16 September 2023 Current Affairs: Daily Current Affairs in Hindi

1.किस मंत्रालय द्वारा 16 सितबर से 30 सितम्बर 2023 स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है?

उत्तर -रेल मंत्रालय

  • रेल मंत्रालय में इसे महात्मा गांधी जयंती के मद्देनजर 2 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है|
  • इस वर्ष आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय का संयुक्त अभियान ” स्वच्छता ही सेवा’ भी मनाया जा रहा है|
  • पिछले वर्ष स्वच्छता पखवाड़ा 2022 में 3 रेलवे को पुरस्कार दिया गया जिनमें-पहला स्थान-दक्षिण पश्चिम रेलवे, दूसरा स्थान-पश्चिमी रेलवे, तीसरा स्थान-पूर्वोत्तर रेलवे को दिया गया था|
2. वन वीक वन लेब, कार्यक्रम के दौरान किस संस्थान ने  ” साइंस नॉलेज कन्वेंशन इवेंट” का आयोजन किया है?

उत्तर -CSIR -NISCPR (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च)

3. स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान किस केंद्रीय मंत्री ने “स्वच्छता ही सेवा” 2023 अभियान शुरू किया है?

उत्तर -केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 15 सितंबर को राजस्थान के जयपुर से अखिल भारतीय स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की है|
  • यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना “स्वच्छ भारत” के दृष्टिकोण से आयोजित किए जा रहे हैं|
4. हाल ही में कौन सा मंत्रालय सितंबर 2023 तक GeM पोर्टल पर शीर्ष खरीद कर्ता के रूप में अग्रणी स्थान पर है?

उत्तर -कोयला मंत्रालय

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस तारीख को “पीएम विश्वकर्मा योजना” लांच करेंगे?

उत्तर – 17 सितम्बर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे|
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को पारंपरिक शिल्प में लगे लोगों को समर्थन और कौशल प्रदान करने के अपने दृष्टिकोण से शुरू की है|
  • इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा 13,000 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे |
  • इस योजना में कामगारों के 18 प्रकार के शिल्पकारों को शामिल किया गया है|
  • इस योजना में हितग्राही को विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड के माध्यम से मान्यता प्रदान की जाएगी|
  • विश्वकर्मा को कौशल उन्नयन के लिए क्रेडिट सहायता और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा|
6. हाल ही में एयर इंडिया ने 16 हवाई अड्डे पर कौन सा अभियान शुरू किया है?

उत्तर -प्रोजेक्ट अभिनंदन

  • एयर इंडिया ने पुणे सहित 16 हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के मेहमानों को व्यक्तिगत और परेशानी मुक्त ऑन ग्राउंड अनुभव प्रदान करने के लिए प्रोजेक्ट अभिनंदन शुरू किया है|
  • इस अभियान के दौरान एयर इंडिया से यात्रा करने वालों के लिए हवाई अड्डे के टचपॉइंट पर ऑन ग्राउंड सहायता प्रदान करना, चेक-इन -क्षेत्र, बोर्डिंग गेट के पास, पारगमन के दौरान, या आगमन कक्ष पर, सहायता की जाएगी|
  • इन हवाई अड्डों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, कालीकट, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, वाराणसी, और विशाखापट्टनम शामिल है|
7. हाल ही में संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से कितने कलाकारों को सम्मानित किया गया है?

उत्तर -84

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के द्वारा प्रदर्शन कला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन करने वाले 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किया गया है|
  • यह पुरस्कार 75 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय कलाकारों को सम्मानित करने के लिए गठित किया गया था, जिन्हें अब तक अपने करियर में कोई राष्ट्रीय सम्मान नहीं दिया गया है|
  • यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले कलाकारों को 75 वर्षों में कभी भी कोई पुरस्कार नहीं दिया गया था| उन्हें सम्मान देकर हम भारतीय संस्कृति को सम्मान देते हैं|
  • इन पुरस्कारों में 70 पुरुष कलाकार और 14 महिला कलाकारों सहित कुल 84 कलाकारों को सम्मानित किया गया|
  • पुरस्कार विजेताओं को ₹100000 के साथ एक ‘ताम्रपत्र’ और एक अंगवस्त्रम दिया गया है|
8. इंडियन बैंक ने बुनियादी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए किस ऐप की शुरुआत की है?

उत्तर -IB SAATHI

  • इंडियन बैंक ने मार्च 2024 तक 5,000 से अधिक नए BC तैनात करने के मिशन पर काम शुरू किया है|
9. अशोक लीलैंड ने ई- बस संयंत्र स्थापित करने हेतु किस राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर -उत्तर प्रदेश

  • हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|
  • इस समझौते के बाद उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड का यह पहला प्लांट होगा|
  • इस साझेदारी के तहत, अशोक लीलैंड मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसों का उत्पादन करेगा|
  • इसके माध्यम से वर्तमान में उपलब्ध इंधन के साथ-साथ उभरते वैकल्पिक ईंधन द्वारा संचालित अन्य वाहनों को असेंबल करने की सुविधा बढ़ेगी|
  • अशोक लीलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदूजा के अनुसार कंपनी इस साल अपनी 75 वीं वर्षगांठ मना रही है|
  • उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित यूनिट अगले 18 महीनों में शुरू हो जाएगी|
10. यूके में एशियन अचीवर्स अवार्ड में शामिल भारतीय गायिका कौन है?

उत्तर -कनिका कपूर

  • कनिका कपूर को एक संगीतकार के रूप में संगीत में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
  • इस पुरस्कार में ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के नायक और भारतीय मूल के उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले लोग इस साल लंदन में एशियन अचीवर्स अवार्ड के विजेताओं में शामिल है|
11. भारतीय शोधकर्ता टीम ने किस श्रेणी में 2023 आईजी नोबेल पुरस्कार जीता है?

उत्तर -मैकेनिकल इंजीनियरिंग

  • भारत,चीन, मलेशिया और अमेरिका के वैज्ञानिकों की एक टीम ने मृत मकड़ियों को पकड़ने वाले औजारों में इस्तेमाल करने के अपने अध्ययन के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग श्रेणी में इस साल का आईजी नोबेल पुरस्कार जीता है|

इसे भी पढ़ें : Current Affairs 16 September 2023 in Hindi: विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top