21 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स 2023 इन हिंदी

21 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स 2023 इन हिंदी

आज हम यहाँ प्रतियोगी छात्रों के लिए 21 September 2023 Current Affairs प्रस्तुत कर रहे है,इसमें उत्तर प्रदेश ने व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किया, पुराने संसद भवन को अब संविधान सदन कहा जाएगा, सरकार ने किसान ऋण पोर्टल और मौसम पवन मैनुअल लांच किया आदि प्रश्नों को शामिल किया है|

अगर आप एक छात्र है,तो आपको नियमित रूप से Daily Current Affairs जरुर पढ़ना चाहिए| क्योंकि आज कल सभी कॉम्पिटीशन एग्जाम में Today Current Affairs Quiz पूछे जाते है| इसलिए यह विषय परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अति आवश्यक है|

21 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स 2023 इन हिंदी

1. 20 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में मानव अधिकार पर एशिया प्रशांत फोरम की वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर -भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने

2. 13 वां IPACC(इंडो-पेसिफिक आर्मीज चीफ्स कॉन्फ्रेंस) 26-27 सितंबर तक कहां आयोजित किया जाएगा?

उत्तर -नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर

3. ग्लोबल स्किल समिट का 14 वां संस्करण 20 सितम्बर 2023 को कहां हुआ?

उत्तर -नई दिल्ली

4. 20 सितंबर 2023 को दिल्ली छावनी के करियप्पा रोड मैदान में अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर – NCC कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह

5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई ने खाद्य सुरक्षा, पोषण, जलवायु, लचीलापन और आजीविका में सुधार के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम( WAFP)

6. किस ने भारत में फ़्रांसिसी दूतावास के रूप में अपना पद संभाला है?

उत्तर -थिएरी माथो

7. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में पुरम फिनसर्व प्राइवेट के पंजीकरण प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है, यह किस राज्य में है?

उत्तर -केरल

8. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 सितंबर को किस प्रदेश में तेजू हवाई अड्डे के नव विकसित बुनियादी ढांचे का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर -अरुणाचल प्रदेश

9. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नुआखाई त्योहार पर नागरिकों को बधाई दी, यह किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर -पश्चिमी ओडिशा के जिलों में

10. किस राज्य सरकार ने 20 सितंबर 2023 बुधवार को “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” शुरू की है?

उत्तर -मध्य प्रदेश

11. किस भारतीय गेंदबाज ने ODI गेंदबाजी रैकिंग में दोबारा नंबर 1 स्थान हासिल किया है ?

उत्तर -भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज

12. किस राज्य सरकार ने 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किया?

उत्तर -उत्तर प्रदेश

13. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अधिवक्ता संरक्षण विधेयक के लिए 3 सदस्यीय पैनल गठित किया है?

उत्तर -उत्तर प्रदेश

14. S &P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर कितना किया है?

उत्तर -6. 6 प्रतिशत

15. DIPA (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन ने जो एक दूरसंचार उद्योग निकाय है, अपना अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

उत्तर -धनंजय जोशी

16. किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने एजेंटों के लिए ग्रेजुएटी सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है?

उत्तर -एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम)

17 . हाल ही में किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने नई मिड -कैप योजना लांच की है?

उत्तर -भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस

18. अब पुराने संसद भवन को किस नाम से जाना जाएगा?

उत्तर – ‘ संविधान सदन’

19. भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने किस नाम से अपनी खुद की स्पोर्ट लाईन लांच की है?

उत्तर – DNINE स्पोर्ट्स

20. केंद्र ने निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) में किन 3 नए सदस्यों को नियुक्त किया है?

उत्तर -अनिल अग्रवाल, श्वेता कक्कड़, और दीपक अनुराग

21. किस राज्य सरकार ने 21 साल से कम उम्र के लोगों के लिए, हुक्का, तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर -कर्नाटक

22. RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) ने HDFC बैंक के एमडी शशिधर जगदीशन का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर -3 साल

23. न्यूरालिंक को इंसानों में ब्रेन चिप्स प्रत्यारोपित करने की अनुमति मिल गई, यह किसकी कंपनी है?

उत्तर -एलन मस्क

24. किस विभाग ने अगस्त 2023 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली मासिक रिपोर्ट जारी की?

उत्तर -प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग( DARPG)

25. हाल ही में किस प्राधिकरण ने प्रवेश शुल्क, बैंक गारंटी के युक्तिकरण पर सिफारिशें से जारी की है?

उत्तर -भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण( TRAI)

26. किस केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में किसान ऋण पोर्टल और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (WINDS) मैनुअल लॉन्च किया है?

उत्तर -वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

27 . मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंदेरी में चंदेरी महोत्सव की शुरुआत कब होगी?

उत्तर -5 अक्टूबर

28. म.प्र. में साहसिक पर्यटन की प्रमुख गतिविधि रायडर्स इन द वाइल्ड का द्वितीय एडमिशन कब शुरू हुआ ?

उत्तर – 20 सितंबर 2023

29. किस राज्य सरकार ने हाल ही में मराठा समाज को आरक्षण दिलाने के लिए एक समिति का गठन किया है?

उत्तर -महाराष्ट्र

30. मध्यप्रदेश के किस शहर में ‘नो कार डे ‘ का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा?

उत्तर -इंदौर

इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs 20 September 2023 in Hindi: डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े टॉप 15 प्रश्न

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top