22 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी इन हिंदी,2023

22 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी इन हिंदी,2023

आज के इस लेख में हम 22 September 2023 Current Affairs के मुख्य सवाल का अध्ययन करेंगे|जिसमें अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार, इंडिया ग्लोबल फोरम और वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मिट का समझौता आदि,एवं अन्य विभिन्न प्रश्नों को शामिल किया गया है| हम प्रतियोगी एग्जाम के मद्देनजर प्रतिदिन समसामयिक मुख्य समाचार प्रकाशित करते हैं|

अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं, और Daily Current Affairs 2023 in Hindi विषय पर मजबूत पकड़ बनाना चाहते हो| तो यहां आपको डेली भारत तथा विश्व से संबंधित उन मुख्य समाचार का सारांश पढ़ने को मिलेगा| जो आपकी Competitive Exam में पूछे जा सकतें है|

22 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स 2023 इन हिंदी

1. भारत सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कारों का एक नया सेट लेकर आई है, इस पुरस्कार को क्या नाम दिया गया?

उत्तर -राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

पुरस्कार निम्नलिखित चार श्रेणियां में दिए जाएंगे:

  • विज्ञान रत्न -यह पुरस्कार  विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में की गई जीवन भर की उपलब्धियां और योगदान को मान्यता देगा|
  • विज्ञान श्री -यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देगा|
  • विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर- यह पुरस्कार 45 वर्ष की आयु तक के युवा वैज्ञानिकों को मान्यता देगा और प्रोत्साहित करेगा, जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है|
  • विज्ञान टीम- यह पुरस्कार तीन या तीन से अधिक उन वैज्ञानिक/शोधकर्ताओं/नव प्रवर्तकों की एक टीम को दिया जाएगा| जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में एक टीम में काम करके असाधारण योगदान दिया हो|
2. भारत आगामी वर्ष 2027 में नई दिल्ली में किस विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस( ICCC) की मेजबानी करेगा?

उत्तर -सीमेंट के रसायन विज्ञान पर

  • भारतवर्ष 2027 में नई दिल्ली में सीमेंट के रसायन विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की मेजबानी करेगा|
  • देश ने आईआईटी दिल्ली के साथ राष्ट्रीय सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री परिषद की एक प्रस्तुति पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने की बोली जीती है|
  • इसे थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे, 16वें ICCC में  प्रस्तुत किया गया| भारत ने यह बोली जीतने के लिए स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात को हराया|
3. किस भारतीय प्रदूषण नियंत्रण ने बैंकॉक थाईलैंड में ख्लोंग टोई बंदरगाह पर एक व्यापक प्रदूषण टेबल-टॉप अभ्यास और प्रदर्शन किया ?

उत्तर -समुद्र प्रहरी

4. G20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक मध्य प्रदेश के खजुराहो में कहां आयोजित हुई?

उत्तर -महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर

5. भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के बीच कौन सा वार्षिक नौसेना समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 21 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर -SIMBEX

6. वर्ल्ड गवर्नमेंट सबमिट ने उभरती अर्थव्यवस्था कार्यक्रम विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर किस के साथ हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर -इंडिया ग्लोबल फोरम

  • यह समझौता सतत आर्थिक विकास,भू -आर्थिक दृष्टिकोण और नवीन समाधानों पर उच्च स्तरीय चर्चा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं, अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों सहित प्रमुख हित धारकों को लायेगा |
7. भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में किसे चुना गया?

उत्तर -किरीटेश्वरी

  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के किरीटेश्वरी गांव को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया|
8. हाल ही में लंबे समय से लुप्त आयुर्वेदिक पौधा ‘स्मिलैक्स टर्बन्स ” जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज को बढ़ाने का गुण होता है, कहां खोजा गया?

उत्तर -अरुणाचल प्रदेश

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन वाराणसी से कब करेंगे?

उत्तर -23 सितंबर 2023

  • वाराणसी के गांजरी , राजा तालाब में में प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला भी रखेंगे|
  • यह क्रिकेट स्टेडियम लगभग 450 करोड रुपए की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा| जिसमें 30 हजार दर्शकों की क्षमता होगी|
10. हाल ही में बीसीसीआई ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों के लिए आधिकारिक भागीदार के रूप में किसके साथ साझेदारी की है?

उत्तर -एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का यह समझौता 22 सितंबर 2023 से आगामी 3 वर्षों के लिए है|
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानद सचिव-जय शाह
  • भारती क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष-रोजर बिन्नी
11. विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर -21 सितंबर

  • यह दिवस पहली बार वर्ष 1994 में मनाया गया था|
  • वर्तमान वर्ष में इस दिवस का विषय- ‘ नेवर टू अर्ली, नेवर टू लेट” है|
12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे, यह किस थीम पर निर्मित होगा?

उत्तर – भगवान शिव की थीम पर

  • इस स्टेडियम निर्माण में अर्द्ध चंद्राकार छत और त्रिशूल की तरह डिजाइन की गई फ्लड-लाइटें लगाई जाएगी |
  • स्टेडियम का बुनियादी ढांचा भगवान शिव के प्रति शहर की भक्ति को दर्शाएगा |
13. लोकसभा ने महिला आरक्षण विधेयक 2023 पारित किया है, इसमें लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है?

उत्तर – 33 प्रतिशत

14. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन ( OECD) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत की GDP का अनुमान बढ़ाकर कितना कर दिया है ?

उत्तर -6.3 प्रतिशत

15. अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

उत्तर -21 सितम्बर

  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 1982 को मनाया गया|
  • संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की शुरुआत की थी| यह दिवस कबूतर और जैतून की शाखा के प्रतीक से जुड़ा होता है|
  • जहां कबूतर शांति और स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि जैतून की शाखा प्राचीन काल से शांति का एक पारंपरिक प्रतीक रही है|

इसे भी पढ़ें : 21 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स 2023 इन हिंदी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top