5 October 2023 Current Affairs : Daily Current Affairs in Hindi

5 October 2023 Current Affairs : Daily Current Affairs in Hindi

आज इस लेख में हम 5 October 2023 Current Affairs के मुख्य वन लाइन प्रश्नों का अध्ययन करेंगे,जिसमें रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार 2023 विजेता, विश्व अंतरिक्ष सप्ताह कब मनाया जाता है, आरबीआई के नए कार्यकारी निदेशक, आदि प्रश्नों को शामिल किया है|

हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|

5 October 2023 Current Affairs : Daily Current Affairs in Hindi

1. राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के दो भारतीय वैज्ञानिकों और उनकी टीम ने किस सागर में एक सक्रिय पनडुब्बी ज्वालामुखी की खोज की है-अंडमान सागर

2. हाल ही में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 का नोबेल पुरस्कार किन वैज्ञानिकों को दिया गया- मोंगी जी.बावेंडी , लुईस ई.ब्रूस और एलेक्सी आई.एकिमोव को मिला 

3. रसायन विज्ञान का इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार किसकी खोज के लिए दिया गया-क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए

4. अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष विश्व अंतरिक्ष सप्ताह कब मनाया जाता है- 4-10 अक्टूबर

5. हाल ही में भारतीय नौसेना ने नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन सेमिनार ” स्वालंबन” का आयोजन कब हुआ-4 अक्टूबर 2023

6. हाल ही में केंद्र सरकार ने किन संगठनों को रोकथाम अधिनियम के तहत गैर कानूनी संगठन घोषित किया है-नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स, और उनके गुटों को

7. 50 वां भारत अंतरराष्ट्रीय बुनाई मेला 12 से 14 अक्टूबर तक कहां आयोजित किया जाएगा-तमिलनाडु के त्रिपुरा में

8. 5 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में कितने रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे– 5000 करोड रुपए

9. हाल ही में बिहार सरकार ने न्यायिक सेवाओं और राज्य संचालित लॉ कॉलेज तथा विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है– 10 प्रतिशत

10. हाल ही में SBI ने ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच और सुविधा बढ़ाने के लिए किस डिवाइस को लांच किया है-मोबाइल हैंडहेल्ड डिवाइस

11.  हाल ही में आरबीआई ने किसे अपना नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है-श्री मुनीश कपूर

12. हाल ही में एसबीआई और भारतीय नौसेना ने देश की सबसे बड़े विमान वाहक पोत INS विक्रमादित्य पर भौतिक नगदी को संभालने के लिए किस कार्ड को लांच किया है– NAV-e कैश कार्ड 

13. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के किस जिले में एक केंद्रीय जनजाति विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा की है– मुलुगु 

  • इस विश्वविद्यालय की स्थापना में 900 करोड रुपए की लागत आएगी तथा इसका नाम आदिवासी देवी समक्का और सारक्का के नाम पर रखा जाएगा

14. हाल ही में CRPF ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से CRPF की किस महिला बाइकर्स के एक समूह का आयोजन किया- ” यशस्विनी”

15. हाल ही में ICC ने ODI विश्व कप 2023 के लिए किस खिलाड़ी को ‘ वैश्विक राजदूत” नियुक्त किया है-सचिन तेंदुलकर

16. हाल ही में एशियाई खेलों में किस महिला खिलाड़ी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है-अन्नु रानी

17. केंद्र सरकार ने हाल ही में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के CEO अमित अग्रवाल का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है– 1 साल 

18. प्रतिवर्ष विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है– 4 अक्टूबर

19. हाल ही में किस आयोग ने FIR प्रथम सूचना रिपोर्ट के ऑनलाइन पंजीकरण की अनुमति देने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (CrPC) की धारा 154 में संशोधन करने का सुझाव दिया है– 22 वें विधि आयोग 

20. हाल ही में एशियाई खेलों में किस महिला धावक ने 5000 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है-पारूल चौधरी

21. हाल ही में किस ट्रस्ट ने 24 घंटे में सेनेटरी पैकेट के सबसे बड़े वितरण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है-चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट

22. हाल ही में किस राज्य को पीएम मोदी ने 100 प्रतिशत गांव को ODF प्लस (खुले में शौच मुक्त) का दर्जा हासिल करने के लिए सराहना की है-जम्मू कश्मीर 

23. हाल ही में किस राज्य सरकार ने लखनऊ और वाराणसी में एक महीने तक ” हर घर सोलर” अभियान चलाया है-उत्तर प्रदेश

24. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया गया-2 अक्टूबर 2023

  • 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गांधी जी के सम्मान में प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया|

25. 2 अक्टूबर को किन दो नेताओं की जयंती मनाई जाती है-महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री

इसे भी पढ़ें : Current Affairs 26 September 2023: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26सितम्बर, 2023

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top