Current Affairs 27 February 2024 | Daily Current Affairs in Hindi

Current Affairs 27 February 2024 | Daily Current Affairs in Hindi

आज इस लेख में हम 27 February 2024 Current Affairs के मुख्य वन लाइन प्रश्नों का अध्ययन करेंगे, ये सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न दैनिक घटनाक्रम पर आधारित है||

हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|

Current Affairs 27 February 2024 | Daily Current Affairs in Hindi

1. BWF पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2024: भारतीय शटलरों ने BWF पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2024 में तीन स्वर्ण, चार रजत, और 11 कांस्य सहित 18 पदक जीते|

  • यह प्रतियोगिता थाईलैंड के पटाया में संपन्न हुआ है |
  • इनमें सुहास यथिराज ,कृष्णा नागर ,प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीते |

2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक पूरे दिन चलने वाले ” पर्पल फेस्ट” का 26 फरवरी 2024 को उद्घाटन करेंगी |

  • अमृत उद्यान में शुरू किये जा रहे पर्पल फेस्ट का उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाना है|
  • इस उत्सव के लिए 10000 से अधिक दिव्यांगजन भी अपने अनुरक्षकों के साथ अमृत उद्यान में सम्मिलित होंगे|

3. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड(SECI) ने भारत की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) का शुभारंभ किया है| यह सौर ऊर्जा का उपयोग करके ऊर्जा का भंडारण करेगी|

  • यह परियोजना राजनंदगांव छत्तीसगढ़ में स्थित है|
  • इस परियोजना का निर्माण विश्व बैंक और स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष के तहत सौर ऊर्जा और हाइब्रिड प्रौद्योगिकी परियोजना में नवाचार के साथ-साथ घरेलू ऋण एजेंसियों से प्राप्त वित्त पोषण के साथ किया गया है|

4. हाल ही में 26 फरवरी को बिहार सरकार और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने पूर्वी राज्य में स्टार्ट अप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

  • इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना और बिहार को स्टार्टअप हब में बदलना है|

5. भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ” धर्म गार्जियन” का 5 वां संस्करण राजस्थान में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ|

  • यह अभ्यास 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाना निर्धारित है |
  • यह अभ्यास ‘ धर्म गार्जियन ‘ एक वार्षिक अभ्यास है, यह भारत और जापान में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है|
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध शहरी वातावरण में संयुक्त अभियानों को निष्पादित करने के लिए सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है|

6.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन रंगपो स्टेशन का शिलान्यास 26 फरवरी को किया |

  • सरकार ने तीन चरणों में इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं-पहले चरण में सेवोके से रंगपो रेल परियोजना|
  • दूसरे चरण में रंगपो से गंगटोक तक|और तीसरे चरण में, गंगटोक से नाथुला तक परियोजना लागू की गई|
  • सिक्किम भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां रेलवे स्टेशन नहीं है और इसका राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से कोई संपर्क नहीं है|

7. औपनिवेशिक युग की संहिताओं की जगह लेने वाले नए आपराधिक कानून 1 जुलाई को लागू होंगे |

  • भारतीय नागरिक संहिता,2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधायक,2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023, 21 दिसंबर 2023 को संसद द्वारा पारित किए गए|
  • 25 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से सहमति मिलने के बाद इन्हें कानून बना दिया गया|

8. फिलिपींस ILO (अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन) सम्मेलन का अनुमोदन करने वाला पहला एशियाई देश बन गया|

9. 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत के सबसे लंबे केवल स्टे पुल ” सुदर्शन सेतु” का उद्घाटन किया|

  • 26 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के द्वारका में भारत के सबसे लंबे केबल-स्टेपुल का उद्घाटन किया|
  • अक्टूबर 2017 में इस 2.3 किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला प्रधानमंत्री जी ने रखी थी|
  • सुदर्शन सेतु एक अद्वितीय डिजाइन का बनाया गया पुल है, जिसमें भागवत गीता के श्लोकों और दोनों तरफ भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ एक फुटपाथ बनाया गया है|
  • इस पुल को ‘ सिगनेचर ब्रिज’ के नाम से जाना जाता था, उसका नाम बदलकर सुदर्शन सेतु या सुदर्शन ब्रिज कर दिया गया है|

10. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 13 वां मंत्री स्तरीय सम्मेलन संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शुरू हुआ है |

11. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और शिक्षाविद कुमार साहनी का लंबी उम्र से संबंधित बीमारी से आज 26 फरवरी 2024 को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया|

12. उत्तराखंड सरकार हल्द्वानी में हुई हिंसा के जवाब में ‘ उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली विधायक लाने की योजना बना रही है|

13. राजनाथ सिंह ने लखनऊ के अपशिष्ट प्रबंधन परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए एलएसए और लखनऊ नगर निगम द्वारा एक एकीकृत परियोजना शुरू की |

14. दीपिका कुमारी ने इराक के बगदाद में आयोजित तीरंदाजी एशिया कप 2024 में महिला व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीता|

15. गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 में सेना शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीम के रूप में रही|

इसे भी पढ़ें : 26 February 2024 Daily Current Affairs in Hindi| 26 फरवरी करेंट अफेयर्स क्विज

निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 27 February 2024  current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आते हैं| यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|

लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top