June Current Affairs 2023 Quiz:नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से आज हम पिछले वर्ष जून 2023 में प्रकाशित कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें और लेखक पर आधारित प्रश्नोतरी लेकर आयें है|
पुस्तक और लेखक से सम्बंधित प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछ लिए जाते है|जो नवीनतम प्रकाशित एवं पहले प्रकाशित हो चुकी पुस्तकों पर हो सकते है,इसलिए ये प्रश्न आपके लिए नवीनतम जीके तथा करेंट अफेयर्स दोनों में काम आयेंगे| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|
June 2023 Current Affairs Quiz | जून 2023 में प्रकाशित नवीनतम प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
1. पिछले वर्ष जून 2023 में किस प्रसिद्ध मार्केटिंग गुरु ने ‘ द पावर ऑफ फेसबुक मार्केटिंग” नामक अपनी पहली पुस्तक का अनावरण किया था ?
Ans. अमित कुमार झा
- इस पुस्तक का विमोचन SMR विनय सिटी हैदराबाद में हुआ था|
- ‘ द पावर ऑफ फेसबुक मार्केटिंग’ एक अंतर्दृष्टि पूर्ण और व्यापक मार्ग दर्शिका है, जो प्रभावी मार्केटिंग रणनीतियों के लिए फेसबुक की क्षमता को उजागर करती है|
2. प्रसिद्ध लेखक अंकित खेमका ने वर्ष 2023 में अपनी किस पुस्तक का विमोचन किया था?
Ans.’ सिंफनी टू जैज ”
3. “मास्टर रेजिडेंशियल रियल एस्टेट” पुस्तक के लेखक कौन हैं, जिसे पिछले वर्ष जून 2023 में लॉन्च किया गया था?
Ans. अश्विंदर आर. सिंह
4.” प्रसिद्ध उपन्यास ” द आर्ट ऑफ प्लंडर ” के लेखक कौन हैं?
Ans. आलेख्य तालपत्रा
- यह पुस्तक लालच, प्रतिशोध, और ऐतिहासिक अवशेषों की एक आकर्षक कहानी प्रस्तुत करती है| पुस्तक दुनिया भर में प्रकाशित हुई थी|
5. पुस्तक ” अमृतकाल की ओर ” नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां पर आधारित है, इस पुस्तक का विमोचन जून 2023 में किसके द्वारा किया गया था?
Ans. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा
6. पुस्तक ” द योगा सूत्र फॉर चिल्ड्रन’ के लेखक कौन है?
Ans. रूपा पई
7. ” रा हिटमैन ” पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans.एस.हुसैन जैदी
8. ” प्रसिद्ध पुस्तक ” इंडियाज फाइनेंस मिनिस्टर्स” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans. अशोक कुमार भट्टाचार्य
9. उपन्यास “अजय टू योगी आदित्यनाथ ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर विमोचीत किया गया |इसके लेखक कौन है ?
Ans. शांतनु गुप्ता
- पुस्तक आदित्यनाथ योगी के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट, उनकी मां सावित्री देवी, पंचुर गांव के उनके दोस्तों, कोट द्वार और ऋषिकेश में उनके कॉलेज के सहपाठियों और शिक्षकों, तथा साथियों द्वारा बताए गए प्रेरक स्मरणों का संकलन है|
- लेखक ने कहा कि” अजय टू योगी आदित्यनाथ” छात्रों में धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के गुणों को विकसित करके उनके भविष्य में विजय होने का मार्ग प्रशस्त करेगी|
10. सिद्धू मूसे वाला की मौत पर ” हू किल्ड मूसे वाला” पुस्तक किसने लिखी है?
Ans. जुपिन्दरजीत सिंह
- यह पुस्तक पंजाबी गायक सुभदीप सिंह सिद्धू मूसे वाला के नाम से मशहूर, उनकी मौत और उसके बाद की जांच का विस्तृत विवरण देती है|
- वेस्टलैंड बुक्स द्वारा प्रकाशित, यह 29 मई 2022 की घटनाओं को देखा है, जिस दिन पंजाबी हिप -हॉप स्टार को छह हथियारबंद हमलावरों ने पंजाब के एक गाँव में अपनी मोसी के घर जाते समय गोली मार दी थी |
11. ” द पावर ऑफ़ वन थॉट” पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans. बीके शिवानी
12. ” रिबेल्स अगेंस्ट द राज: वेस्टर्न फाइटर फॉर इंडियाज फ्रीडम” पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans. रामचंद्र गुहा
इसे भी पढ़ें : History GK Quiz: आर्य समाज की स्थापना किस वर्ष हुई,एवं इतिहास के 50+प्रश्न