11 March 2024 Current Affairs in Hindi| महतारी वंदन योजना लांच

11 March 2024 Current Affairs in Hindi| महतारी वंदन योजना लांच

11 March 2024 Current Affairs: इस लेख के द्वारा हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियमित समसामयिकी घटनाओं से जुडी जानकारी साझा करतें है|

हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|

11 March 2024 Current Affairs in Hindi:

1. छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना लॉन्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया| इस योजना के पहले चरण के अंतर्गत करीब 70 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा|

  • 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना शुरू की|
  • इस योजना के पहले चरण में लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड रुपए की पहली क़िस्त जमा की जाएगी|
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे|

2. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पूर्व न्यायाधीश खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई: राष्ट्रपदी द्रोपति मुर्मू ने रविवार, 10 मार्च 2024 को राष्ट्रपति भवन में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अजय माणिक राव खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई|

  • खानविलकर को पिछले महीने लोकपाल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था |
  • न्यायमूर्ति खानविलकर 13 मई 2016 से 29 जुलाई 2022 तक सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे|

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम से 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2024 को हरियाणा में गुरुग्राम से कुछ राज्यों के लिए एक लाख करोड रुपए लागत वाली 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे|

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे  के 19 km. लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे|
  • इस पुल के निर्माण में लगभग 4 हजार, एक सो करोड रुपए की लागत आएगी|

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को मध्य प्रदेश में 15 हवाई अड्डों के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे: मध्य प्रदेश में ग्वालियर और जबलपुर सहित देशभर के 15 हवाई अड्डों के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे|

  • इस योजना में लगभग 9 हजार 811 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे|
  • ग्वालियर का राजमाता विजय राजे  एयर टर्मिनल मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टर्मिनल है|
  • इसका क्षेत्रफल करीब 2 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट है|

आज के मुख्य करेंट अफेयर्स बिंदु :

1. श्री आसिफ अली जरदारी ने 10 मार्च को पाकिस्तान के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली|

2. वर्ष 2014 से 2024 के दशक में भारत विश्व में मोबाइल फोन का निर्माण करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है|

3. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में ” कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल केंद्र का उद्घाटन किया|

4. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारत की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी|

5. हाल ही में भारत को प्रतिष्ठित ‘ खसरा’ और रूबेला चैंपियन वैश्विक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

6. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया बैंक के साथ समझौता किया है|

7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘ नेशनल क्रिएटर अवार्ड प्रदान किए हैं|

8. हाल ही में भारत में विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्ट वर्कशॉप 2024 का आयोजन किया जाएगा|

9. नवीनतम सूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने इंडियाAI मिशन के लिए 10,372 करोड रुपए का बजट मंजूर किया है|

10. NHPC लिमिटेड के अध्यक्ष और एम डी के रूप में राजेंद्र प्रसाद गोयल को हाल ही में नियुक्त किया गया है|

इसे भी पढ़ें : 9 March 2024 Current Affairs in Hindi| हिंदी करेंट अफेयर्स एक पंक्ति प्रश्नोत्तरी

निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 11 March  2024  current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आयें है|यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|

लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top