12 March 2024 Current Affairs in Hindi| हिंदी करेंट अफेयर्स

12 March 2024 Current Affairs in Hindi| हिंदी करेंट अफेयर्स

12 March 2024 Current Affairs: इस लेख के द्वारा हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नियमित समसामयिकी घटनाओं से जुडी जानकारी साझा करतें है|

हम यहाँ आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से प्रतिदिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों को प्रतियोगियों के लिए लेकर आते हैं| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|

12 March 2024 Current Affairs in Hindi| हिंदी करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में मिस वर्ल्ड 2023 का खिताब किसने जीता है?

-क्रिस्टीना पिजकोवा 

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के बारे में :

  • इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 मार्च 2024 को हुआ है|
  • आयोजन स्थल- जिओ कन्वेंशन सेंटर ,मुंबई
  • यह प्रतियोगिता का 71 वां संस्करण था |
  • इसमें शामिल प्रतियोगियों की संख्या -112
  • क्रिस्टीना पिजकोवा चेक गणराज्य की रहने वाली है|
  • इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से कर्नाटक की रहने वाली –सिनी शेट्टी ने भाग लिया है|
  • भारत में पहली बार मिस वर्ल्ड का आयोजन-1996 में हुआ था|
2. संतोष ट्रॉफी 2023 -24 का आयोजन भारत में किस राज्य में किया गया था?

-अरुणाचल प्रदेश

संतोष ट्रॉफी के बारे में:

  • इस ट्रॉफी का संबंध फुटबॉल खेल से है|
  • संतोष ट्रॉफी 2023-24 का विजेता सर्विसेज है|
  • यह इस ट्रॉफी का 77 वां संस्करण था|
  • उपविजेता टीम गोवा रही है|
  • संतोष ट्रॉफी की स्थापना-1941 में हुई|
  • इसका आयोजन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के द्वारा किया जाता है|
  • भारत में इसके वर्तमान अध्यक्ष कल्याण चौबे जी हैं|

फुटबॉल से संबंधित ट्राफियां:

  • फीफा कप
  • रोवर्स कप
  • सीजर्स कप
  •  सुब्रतो मुखर्जी  कप
  • यूरो कप
  • डूरंड कप
  • मर्डेका कप
3. हाल ही में सेला टनल का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है ?

-अरुणाचल प्रदेश में

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च 2024 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर सेला टनल का उद्घाटन किया है |
  • इस टनल के निर्माण की घोषणा केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में की थी|
  • यह टनल बालीपारा -चार दुआर -तवांग सड़क परियोजना का एक हिस्सा है|
  • इस टनल की लम्बाई 1.5 km. है |
  • टनल के निर्माण में 825 करोड़ का खर्च आया है|
  • इस ऊंचाई पर बना यह दुनिया का सबसे ऊँचा डबल लेन टनल है |
  • इस टनल के माध्यम से चीन बार्डर से लगे तवांग को हर समय रोड़ कनेक्टिविटी मिलेगी |
  • इस टनल का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन( BRO) ने किया है|

BRO ( सीमा सड़क संगठन के बारे में :

  • इस संगठन की स्थापना – 7 मई 1960 में हुई थी|
  • इसके महानिदेशक है -लेफ्टिनेट जनरल रघु श्री निवासन
  • इसका उद्देश्य भारत और मित्र देशों की सशस्त्र सेनाओं को बुनियादी ढांचा प्रदान करना है|
  • इस संघठन के द्वारा वर्ष 2021 में लद्दाख के उमलिंग ला में सबसे ऊँची सड़क बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकोर्ड बनाया था|
4. हाल ही में भारत ने किसके साथ मिलकर मुक्त व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ

  • भारत ने नई दिल्ली में यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के साथ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
  • इस समझौते के तहत यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश कर सकेंगे|
  • यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देशों में शामिल है-आइसलैंड, लिस्टेंसटाइन ,नार्वे,और स्विट्जरलैंड |

इस संगठन के बारे में :

  • यह संगठन  19 60 में स्थापित हुआ था|
  • इसका मुख्यालय जेनेवा ( स्विट्जरलैंड) में है |
5. हाल ही में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कहां किया गया है?

-उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में

  • हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 750 करोड रुपए की लागत से बनने वाले महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है|
  • कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल भी है|

उत्तर प्रदेश के बारे में:

  • राज्य का गठन-24 जनवरी 1950 को हुआ था|
  • राज्य की राजधानी-लखनऊ
  • वर्तमान राज्यपाल-आनंदीबेन पटेल
  • वर्तमान मुख्यमंत्री-योगी आदित्यनाथ
  • विधान परिषद् सीटें -100
  • विधान सभा सीटें -403
  • राज्य सभा सीटें -31
  • लोकसभा सीटें -80
  • उतरप्रदेश राज्य का एक मात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है|
  • महाराजगंज में विश्व का पहला एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र भी बना है |

इसे भी पढ़ें : 11 March 2024 Current Affairs in Hindi| महतारी वंदन योजना लांच

निष्कर्ष : नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन आपके लिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 12 March  2024  current affairs के प्रमुख प्रश्न लेकर आयें है|यह एक ऐसा विषय है, जिसको अधिकतर छात्र नजर अंदाज कर देते है| लेकिन मित्रों यही एक विषय है, जिस पर अगर हमारी पकड़ मजबूत है, तो निश्चित ही हम एग्जाम में सिलेक्शन ले सकते हैं|

लेकिन दैनिक समसामयिक प्रश्नों के अध्ययन के लिए यह जरूरी हो जाता है, कि हम दैनिक घटनाक्रम से जुड़े मुद्दों, खबरों को नियमित रूप से पढ़ते रहे| अगर हम इस नियमितता को बनाए रखते हैं, तो इस विषय पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top