22 June 2024 Current Affairs | हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज जून 2024

22 June 2024 Current Affairs | हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज जून 2024

22 June 2024 Current Affairs in Hindi :इस लेख के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज लेकर आते है | आजकल सभी एग्जाम में Current Affairs से जुड़े सवाल जरुर पूछे जाते है|

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे -MP POLICE , MP SI ,SSC ,RAILAWAY ,BANK ,STATE PSC , आदि सभी परीक्षाओं में दैनिक समसामयिक पर आधारित प्रश्न जरुर पूछे जाते है | इसलिए हम छात्रों के लिए Daily Current Affairs in Hindi पर आधारित प्रश्न प्रस्तुत करते है|

22 June 2024 Current Affairs in Hindi | हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज जून 2024

आज का Current Affairs Today ( करेंट अफेयर्स ) के कुछ महवपूर्ण सवाल -जवाब इस प्रकार है –

1 . हाल ही में जून 2024 में 18वीं लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष(प्रोटेम स्पीकर) किसे चुना गया है?

उत्तर-भर्तहरि महताब

  • प्रोटेम स्पीकर को अस्थाई स्पीकर भी कहा जाता है
  • इसका काम नए सदस्यों को शपथ दिलाना रहेगा
  • प्रोटेम स्पीकर का काम फ्लोर टेस्ट भी करवाना होता है
  • 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा
  • इसमें लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा
  • इन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संविधान के आर्टिकल 95 (1 ) के तहत ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भर्तहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है
  • ये संसद में नवनिर्वाचित 543 सांसदों को शपथ दिलाएंगे
  • भर्तहरि महताब कटक से सात बार सांसद चुने जा चुके है |

लोकसभा के बारे में :

  • इसके बारे में अनुच्छेद -81 में जानकारी दी गई है|
  • यह भारतीय संसद का निम्न सदन है|
  • लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का निर्धारित है|
  • यह भारतीय संसद के दो सदनों में से एक है, दूसरा सदन राज्यसभा है|
  • लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है|
  • भारत के संविधान द्वारा आवंटित लोकसभा की अधिकतम सदस्यता 550 है|
  • राज्यों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 530 सदस्य चुने जाते हैं|
  • जबकि केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 20 सदस्य |
2. सुरमा पाढ़ी हाल ही में किस राज्य की दूसरी महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी है?

उत्तर- ओडिशा

  • सुरमा पाढ़ी ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभाला है|
  • वे प्रमिला मलिक के बाद विधानसभा अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला अध्यक्ष बन गई है |
  • ओडिशा राज्य में बीजेपी ने 147 सीटों में से 78 सीटें जीतने के बाद ओडिशा में सरकार बनाई है |
3. हाल ही में ‘ मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

उत्तर -झारखंड

  • मुख्यमंत्री-बहन-बेटी स्वालंबन योजना की शुरुआत झारखंड राज्य में हाल ही में की गई|
  • ऐसी योजना की घोषणा झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने की है |
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है|
  • इस योजना का लाभ 25 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को मिलेगा|
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1000 प्रति महा प्रदान किए जाएंगे|
4. वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2024 में भारत की रैंक क्या है?

उत्तर- 63

  • विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी 2024 वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक के अनुसार 120 देश में भारत को 63 वां स्थान मिला है|
  • इस रैंकिंग में पिछले वर्ष भारत67 वें स्थान पर था|
  • स्वीडन पिछले साल की तरह इस वर्ष भी इस सूचकांक में शीर्ष पर है|
5. हाल ही में भारती सेना के उप प्रमुख कौन बने हैं?

उत्तर-एन .एस.राजा सुब्रमणि

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को सेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है |
  • वे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे|
  • जबकि उपेंद्र द्विवेदी भारती सेना के नए प्रमुख बने हैं|
भारतीय सेना के बारे में :
  • स्थापना-26 जनवरी 1950 (वर्तमान स्वरूप में)
  • मुख्यालय-नई दिल्ली
  • सेना दिवस-15 जनवरी
6. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन मार्केट कौन सा देश बना है?

उत्तर – भारत

  • एविएशन एनालिसिस फर्म के आंकड़ों के मुताबिक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन मार्केट बन गया|
  • 1.55 करोड़ यात्री कैपेसिटी के साथ भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है|
  • घरेलू एयरलाइंस के मामले में अमेरिका पहला और चीन दूसरा सबसे बड़ा बाजार है|

इसे भी पढ़ें : Current Affairs 20 June 2024 | हिंदी करेंट अफेयर्स | 20 जून 2024

निष्कर्ष : दोस्तों आज इस लेख में हमने  Today Current Affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का आज अध्ययन किया है | जो आपको आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी होंगे | हम यहाँ प्रतिदिन आपके लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नों के साथ ही उन से जुड़ा सामान्य ज्ञान भी लेकर आतें है |

अगर आप हमारे लेख को नियमित रूप से पढ़ते है तो ,आपको समसामयिक प्रश्नों के साथ ही STATIC GK QUESTION का नॉलेज भी हो जायेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top