प्रतिदिन हिंदी करेंट अफेयर्स के बेहतरीन व्याख्या सहित प्रश्नों को पढ़कर दैनिक समसामयिक भाग से प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न को कवर कीजिए| हम यहां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, सामाजिक, राजनीति, आदि | विभिन्न घटनाक्रम पर दैनिक हिंदी करेंट अफेयर्स पर लेख प्रकशित करतें है | आज हम हिंदी करेंट अफेयर्स के निम्न टॉपिक को देखेंगे जैसे – मुलापेट बंदरगाह, PSLV -C -55 , विश्व पृथ्वी दिवस, राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन अध्यक्ष,
प्रश्न . मुलापेटा बंदरगाह परियोजना की नींव किस राज्य में रखी गई ?
उत्तर -आंध्र प्रदेश
- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 4362 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से मुलापेटा ग्रीन फील्ड पोर्ट की आधारशिला रखी है |
- इस परियोजना के 2 वर्ष के भीतर पूरा होने की उम्मीद है |
- इससे 25 हजार को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करने की उम्मीद है |
- यह बंदरगाह छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों से निर्यात, आयात को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा |
प्रश्न .PSLV -C -55 मिशन को सफलतापूर्वक किस एजेंसी ने लांच किया ?
उत्तर -इसरो (ISRO )
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन( ISRO ) ने 22 अप्रैल को अपने PSLV -C-55 /TeLEOS -2 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसमें सिंगापुर निर्मित दो उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए |
- आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान अपने निर्धारित समय पर लांच किया गया |
- यह अंतरिक्ष एजेंसी की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से इसरो द्वारा किया गया एक समर्पित वाणिज्यिक मिशन है |
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-
- इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी |
- यह भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है |
- मुख्यालय-बेंगलुरु
- अध्यक्ष-एस. सोमनाथ
- इसके संस्थापक-विक्रम साराभाई
प्रश्न . प्रतिवर्ष विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर -22 अप्रैल
- पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था|
- यह आयोजन 193 से अधिक देशों में एक बिलियन से अधिक लोगों द्वारा मनाया जाता है |
- पृथ्वी दिवस 2023 की थीम-” हमारे ग्रह में निवेश” है |
- पृथ्वी दिवस का विचार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन मैं शांति कार्यकर्ता जॉन मेककोनेल द्वारा सेनफ्रांसिस्को में प्रस्तावित किया गया |
- आकार में पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है|
- यह सौरमंडल का एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन है |
- इसका विषुवतीय व्यास 12,756 किमी. और ध्रुवीय व्यास 12,714 किमी . है |
- पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 1/2 डिग्री झुकी हुई है |
- यह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व 1610 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकंड में एक पूरा चक्कर लगाती है |
- पृथ्वी की इस गति को घूर्णन या दैनिक गति कहते हैं, इस गति से दिन रात होते हैं|
प्रश्न -राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर -अरुण सिन्हा
- इस संगठन की स्थापना 2004 में हुई थी |
- यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तहत एक तकनीकी खुफिया एजेंसी है |
- यह आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर अन्य एजेंसियों को तकनीकी खुफिया जानकारी प्रदान करने वाली एजेंसी के रूप में काम करती है |
प्रश्न . फसल बीमा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार किस राज्य को मिला है ?
उत्तर -कर्नाटक
- कर्नाटक सरकार को फसल बीमा योजना के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया | यह पुरस्कार सरकार के कृषि विभाग के सचिव शिव योगी कलसाद को मिला |
- कर्नाटक में PMFBY योजना के लिए किसानों का नामांकन 2021 में 16.15 लाख था ,जो 2022 मैं बढ़कर 23 .86 लाख हो गया , जो पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन में47 .74 % की वृद्धि दर्शाता है|
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी |
- किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली हानि पर किसानों की प्रीमियम (किस्त ) का भुगतान किया जाता है |
प्रश्न . अभी हाल ही में ” क्रॉसकोर्ट” पुस्तक को लांच किया गया है यह किसकी आत्मकथा है ?
उत्तर -जयदीप मुखर्जी
- प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी जयदीप मुखर्जी ने ” क्रॉस कोर्ट” नामक अपनी आत्मकथा का विमोचन किया |
प्रश्न . विश्व बैंक के रसद प्रदर्शन सूचकांक 2023 में भारत की रैंक क्या है ?
उत्तर -38 वां
- विश्व बैंक रसद सूचकांक पर भारत छह पायदान चढ़कर 38 वें स्थान पर पहुंच गया है |
- 139 देशों के सूचकांक में भारत की रैंक 2018 में 44 से बढ़कर 38 हो गई है|
प्रश्न . किस राज्य ने सलोखा योजना लागू की है ?
उत्तर -महाराष्ट्र
- इस योजना में किसानों द्वारा ₹1000 नाम मात्र रजिस्ट्रेशन फीस और 1000 के स्टांप शुल्क के बदले में अपनी कृषि भूमि का आदान प्रदान किया जा सकता है|
- योजना में पहले किसानों की कृषि भूमि का कब्जा दूसरे किसानों के पास होना चाहिए |
प्रश्न . किस राज्य ने 2030 तक सरकारी विभागों में 100% इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने का लक्ष्य रखा ?
उत्तर -उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश में ई वाहन शुरू किया गया, जिसके तहत सभी सरकारी विभागों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों को 2030 तक ईवी में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया |