Today current affairs : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए करंट अफेयर्स के लेटेस्ट क्विज रोजाना यहां प्रकाशित होते हैं | इस लेख के माध्यम से हम विद्यार्थियों को दैनिक रूप से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, सामाजिक, खेलकूद, एवं अन्य समसामयिकी से संबंधित मुद्दा को शामिल करते हैं| Today current affairs के इस लेख में आज हमने निम्न विषयों को सम्मिलित किया | जैसे -जानिए कोर सिंह के बारे में जिनका हाल ही में निधन हुआ,
फार्म मशीनरी प्रौद्योगिकी पर शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां हुआ,लंदन के तेलुगू एसोसिएशन द्वारा किसे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डस प्रदान किया गया, बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति, किस देश की कंपनी ने अयोध्या शहर को कचरे से बायोडीजल बनाने वाले पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना ,
प्रश्न .SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल मिलिट्री खर्च में भारत किस स्थान पर है ?
उत्तर -चौथा
- SIPRI- ( Stockholm International Peace Research Institute )
- रिपोर्ट का नाम-Trends in world military Expenditure 2022
- वर्ष 2022 में भारत का मिलिट्री खर्च 81 .4 billion-dollar (करीब 6 लाख करोड़ )
- यह वर्ष 2021 के मुकाबले 6% ज्यादा है |
- वर्ष 2021 में भारत का मिलिट्री खर्च 76.6 बिलियन डॉलर (5.86 लाख करोड़ रुपए )था |
वर्ष 2022 में मिलिट्री पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देश :
- अमेरिका-877 बिलीयन डॉलर (करीब 71 लाख करोड़)
- चीन-292 बिलियन डॉलर (करीब 23 लाख करोड़ )
- रूस- 86 .4 बिलीयन डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ )
- भारत-81 .4 बिलियन डॉलर(करीब 6 लाख करोड़ )
- सऊदी अरब-75.0 बिलियन डॉलर (करीब 6 लाख करोड़ )
SIPRI ( स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट के बारे में:
- स्थापना-6 मई 1966
- मुख्यालय-स्टॉकहोम, स्वीडन
- चेयरमैन-स्टीफन लोफ़वेन
- यह आयुध भंडारों , हथियार, नियंत्रण युद्ध तथा संघर्ष, और निरस्तीकरण के क्षेत्र में शोध कार्य करने वाला एक स्वतंत्र संस्थान है |
प्रश्न . फार्म मशीनरी प्रौद्योगिकी पर शिखर सम्मेलन कहां आयोजित हुआ है ?
उत्तर -नई दिल्ली
- इसका आयोजक -भारतीय उद्योग परिसंघ और ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन
- उद्घाटन-केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया |
- नरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार देश में करीब 85 फ़ीसदी छोटे किसान है , जिन्हें तकनीक मशीनरी का लाभ मिलना चाहिए |
- 2014-15 से 2022 -23 तक राज्यों को प्रशिक्षण, परीक्षण,CHC स्थापना, हाई-टेक हब और फार्म मशीनरी बैंक जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए छ: हजार 120 करोड़ 85 हजार रुपए की राशि जारी की गई |
- इसके अलावा 15 लाख 24 हजार लाख कृषि मशीनरी और उपकरण राज्य सरकारों के माध्यम से रियायती दरों पर वितरित किए गए हैं |
प्रश्न . लंदन के तेलुगू एसोसिएशन द्वारा किसे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डस प्रदान किया गया है ?
उत्तर -डॉक्टर रघुराम पिल्लेरिसेटी
- ब्रेस्ट सर्जन डॉक्टर रघुराम पिल्लेरिसेटी को लंदन के तेलुगू एसोसिएशन द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया |
- डॉक्टर रघुराम हैदराबाद में स्थित AKIMS -उषा लक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिजीज के संस्थापक और निदेशक है |
प्रश्न . बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है ?
उत्तर -मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू
- मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बांग्लादेश के 22 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
- मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद की जगह लेंगे |
- जिनका कार्यकाल 24 अप्रैल 2023 को समाप्त हो गया |
प्रश्न . किस देश की कंपनी ने अयोध्या शहर को कचरे से बायोडीजल बनाने वाला पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना है ?
उत्तर -बेल्जियम
- अप्रैल 2023 में बेल्जियम की VITO कंपनी के कुछ अधिकारियों ने अयोध्या प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहले दौर की बैठक की है |
- इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है, यह प्रोजेक्ट 2 साल के लिए होगा |
- शुरुआत में कंपनी बायोडीजल बनाने के लिए 1 टन प्लास्टिक कचरे का यूज़ करेगी |
- न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार अगर यह प्रोजेक्ट अयोध्या में सफल होता है,तो इसे यूपी के अन्य हिस्सों में भी बढ़ाया जाएगा |
प्रश्न . कोर सिंह कौन थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है ?
उत्तर -मुक्केबाज
- बॉक्सिंग चैंपियन कोर सिंह का 74 वर्ष की आयु में कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया |
- उन्होंने 1982 में एशियाई खेलों में पदक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 6 स्वर्ण पदक जीते थे |
प्रश्न . अजय वारियर-23 अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है ?
उत्तर -यूनाइटेड किंगडम
- भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ” अजय वारियर-23 “का 7 वाँ संस्करण यूनाइटेड किंगडम के सेलिसबरी मैदान में आयोजित किया जा रहा है |
- अभ्यास “अजेय वारियर-23 ” 27 अप्रैल से 11 मई 2023 तक आयोजित किया जा रहा है|
- रॉयल गोरखा राइफल्स के सैनिक और बिहार रेजीमेंट के भारतीय सेना के जवान अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं |
- इसका पिछला संस्करण अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया था |
प्रश्न . भारत और कौन सा देश नेट जीरो इनोवेशन वर्चुअल सेंटर बनाने पर सहमत हुआ है ?
उत्तर -यूनाइटेड किंगडम
- डॉ जितेंद्र सिंह यूनाइटेड किंगडम की 6 दिन की यात्रा पर है, और वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक उच्च स्तरीय आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं |
- यह केंद्र दोनों देशों के हित धारकों को नवीकरणीय स्त्रोत के रूप में मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं , परिवहन प्रणालियों और हरित हाइड्रोजन के डी कार्बोनाइजेशन जैसे क्षेत्रों में एक साथ काम करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा |
- इसकी घोषणा यूनाइटेड किंगडम के मंत्री जॉर्ज फ्रीमैन और भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने की है |
यूनाइटेड किंगडम के बारे में :
- यह उत्तर पश्चिमी यूरोप में स्थित एक संप्रभु राज्य है, और इसमें 4 देश शामिल हैं-इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड
- राजधानी-लंदन
- प्रधानमंत्री-ऋषि सुनक (भारतीय मूल के)
- राजा-चार्ल्स तृतीय
प्रश्न .68 वें हुंडई फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड किसे मिला है ?
उत्तर -गंगूबाई काठियावाड़ी
- 68 वें हुंडई फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का आयोजन 28 अप्रैल को जियो कन्वेंशन सेंटर, BKC , मुंबई में हुआ है |
- अवॉर्ड शो की मेजबानी सलमान खान और मनीष पॉल के द्वारा की गई |
- गंगूबाई काठियावाड़ी ने कुल 10 पुरस्कार जीते
- बेस्ट फिल्म -गंगूबाई काठियावाड़ी
- बेस्ट एक्टर पुरुष -बधाई दो के लिए -राजकुमार राव
- बेस्ट एक्टर महिला-गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए-आलिया भट्ट
- बेस्ट डायरेक्टर-गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए-संजय लीला भंसाली
- बेस्ट कोरियोग्राफर-धोलीदा के लिए कृति महेश-गंगूबाई काठियावाड़ी
- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023 -प्रेम चोपड़ा
प्रश्न . एयर इंडिया के मुख्य तकनीकी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर -सिसिरा कांता दास
- सिसिरा कांता दास वर्तमान में विस्तारा में इंजीनियरिंग के प्रमुख है |
- एयर इंडिया भारत की फ्लैग केरियर एयरलाइन है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
- इसकी स्थापना 1932 में हुई थी, और इसे पहले टाटा एयरलाइंस के नाम से जाना जाता था |
- यह एयरबस और बोइंग विमानों का एक बेडा संचालित करता है | और एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, और आस्ट्रेलिया में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों में सेवा प्रदान करता है |
- इसके सीईओ-कैंपबेल विल्सन है |