Current Affairs 16 September 2023 in Hindi: विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

Current Affairs 16 September 2023 in Hindi: विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

आज डेली करेंट अफेयर्स की अपडेट में आप Current Affairs 16 September 2023 के बारे में पढ़ेंगे| जिसमें आज -विश्व ओजोन दिवस, निपाह वायरस, Su-30 MKI , आदि प्रश्नों को शामिल किया गया है|

इस लेख के माध्यम से आप रोजाना Daily Current Affairs in Hindi से जुड़े सवालों से अप-टूडेट रह सकते है| भारत में आयोजित होने वाली सभी केंद्र स्तरीय एवं विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में Today Current Affairs विषय पर प्रश्न अवश्य पूछे जाते है| इसलिए आज हम यहाँ Current Affairs 16 September 2023 प्रस्तुत कर रहे है, अगर आप एक छात्र है,तो आप को रोजाना Current Affairs जरुर पढ़ना चाहिए|

Current Affairs 16 September 2023 in Hindi: विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

1. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर-16 सितम्बर

  • विश्व ओजोन दिवस या ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य ओजोन परत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है|
  • किस प्रकार ओजोन परत में कमी होने पर यह दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का कारण बन रही है|
  • विशेष रूप से यह गैस की एक नाजुक ढाल है, जिसे ओजोन परत कहा जाता है|
  • यह परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है| इस परत को औद्योगिक और अन्य प्रकार के प्रदूषण से खतरा है|
  • 1970 के दशक में वायुमंडल में ODS (ओजोन क्षयकारी पदार्थ) के छोड़े जाने के कारण ओजोन परत पतली होने लगी|
  • इस दिन का उद्देश्य ओजोन परत की कमी के बारे में जागरूकता बढ़ाना, और इसकी सुरक्षा के तरीकों का पता लगाना है|

ओजोन दिवस 2030 का विषय:

  • हर साल विश्व ओजोन दिवस लक्षित परिणामों की थीम के साथ मनाया जाता है| विश्व ओजोन दिवस 2023 का विषय- ” मोंट्रियल प्रोटोकोल: ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना है|
इस दिवस को मनाने की शुरुआत कब हुई:
  • यह दिन मोंट्रियल प्रोटोकोल की याद में मनाया जाता है| जो एक पर्यावरण समझौता है| इस समझौते के तहत ओजोन घटाने वाले पदार्थ (ODS) के रूप में संदर्भित लगभग 100, मानव निर्मित रसायनों के उत्पादन और खपत को नियंत्रित करना है|
  • इसे साल 1987 में अपनाया गया, यह एकमात्र संयुक्त राष्ट्र संधि है, जिसे सभी 198 सदस्य राज्यों द्वारा अनुमोदित किया गया है|
  • वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर को ओजोन परत की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया|
  • मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का मुख्य उद्देश्य इसे खराब करने वाले पदार्थों के वैश्विक उत्पादन पर अंकुश लगाकर ओजोन परत की रक्षा करना है|

महत्व:

  • इस दिन का महत्व लोगों को ओजोन परत के महत्व और से संरक्षित करने के तरीकों को समझाना है|
  • ओजोन परत का पतला होना, अगर अनियंत्रित छोड़ दिया गया, तो अंततः मनुष्य सूर्य से पराबैंगनी विकिरण के संपर्क में आ जाएगा|
  • विशेष रुप से हानिकारक UV-B प्रकार का विकिरण त्वचा कैंसर का कारण बनता है| एवं मोतियाबिंद के गठन को प्रेरित करता है
  • इसे ग्लोबल वार्मिंग के अलावा पौधों और समुद्री पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए भी जाना जाता है|
2. हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने पोर्ट टेबलेट स्टील प्लांट के लिए यूके सरकार के साथ 500 मिलियन पाउंड के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर -टाटा स्टील

टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) के बारे :

  • टाटा स्टील अर्थात टिस्को के नाम से पहचाने जाने वाली भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी है| जमशेदपुर में स्थित इस कंपनी की स्थापना 1907 में हुई थी|
  • यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इस्पात कंपनी है|
  • स्थापना की तारीख-25 अगस्त 1907
  • संस्थापक-जमशेदजी टाटा
  • सीईओ- टी.वी. नरेंद्रन
  • मुख्यालय-मुंबई
  • मुख्य प्लांट-जमशेदपुर झारखंड में स्थित है|
  • चेयरमैन- एन . चंद्रशेखरन
3. हाल ही में भारत के किस राज्य में निपाह वायरस फैला हुआ है?

उत्तर -केरल

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक राजीव बहल ने बताया कि निपाह वायरस संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर कोविड-19 संक्रमण की तुलना में बहुत अधिक है|
  • कोविड-19 के समय मृत्यु दर 2-3 % से अधिक नहीं थी, जबकि निपाह वायरस संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर 40-70 % के बीच रही है|
  • इस संक्रमण के लिए वर्तमान में कोई टीका नहीं है, लेकिन संक्रमण के प्रारंभिक चरण में रोगियों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की खुराक प्रदान की जाती है|
  • केंद्र सरकार ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी से टीम को केरल के कोझिकोड भेजा है|
4. हाल ही में टाइम मैगजीन द्वारा जारी 2023 की विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की शीर्ष 100 कंपनियों में कौन सी भारतीय कंपनी शामिल है?

उत्तर -इंफोसिस

  • आईटी प्रमुख कंपनी इंफोसिस, टाइम मैगजीन और ऑनलाइन डाटा प्लेटफॉर्म स्टेटिस्टा द्वारा जारी 2023 की विश्व की सर्वश्रेष्ठ 100 कंपनियों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय कंपनी है|
  • इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, और अल्फाबेट शीर्ष 3 में है |
  • जबकि भारत की इंफोसिस 100 अंक में से 88.8 के समग्र स्कोर के साथ 64 वें स्थान पर है|
  • स्थिरता के मामले में इंफोसिस 135 में स्थान पर है| जबकि कर्मचारियों की संतुष्टि के मामले में कंपनी की रैंक 103 है|

इंफोसिस के बारे में:

  • इंफोसिस लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है| जो बेंगलुरु भारत में स्थित है| यह भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है|
  • स्थापना-2 जुलाई 1981
  • मुख्यालय-इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बेंगलुरु भारत|
  • कंपनी के सीईओ-सलिल पारेख
  • संस्थापक-एन .आर . नारायण मूर्ति इनके साथ छह अन्य व्यक्तियों ने मिलकर कंपनी की स्थापना की जिनमें-नंदन नीलेकणी, एनएस राघवन, क्रिस गोपालकृष्णन, एसडी शिबूलाल, के दिनेश, और अशोक अरोड़ा थे |
  • यह एक बहुराष्ट्रीय इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसमें व्यापार परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी, और आउटसोर्सिंग जैसी सेवाएं प्रदान की जाती है|
5. हाल ही में सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किस लड़ाकू जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी है?

उत्तर -Su -30 MKI

  • भारत के रक्षा मंत्रालय ने लगभग 45,000 करोड़ के 9 खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी है|
  • जिसने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) द्वारा निर्मित 12 Su -30 MKI लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण भी शामिल है|
  • विमान में आवश्यकता के अनुसार 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री शामिल होगी|
  • खरीद प्रस्ताव में ध्रुवास्त्र शामिल है, जो हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और डोर्नियर विमान का उन्नयन भी शामिल है|

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) के बारे में:

  •  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड भारत की एक सार्वजनिक प्रतिष्ठान कंपनी है, जो हवाई संयंत्र एवं सैन्य विमान निर्माण करता है|
  • इसका मुख्यालय-बंगलुरु में है
  • स्थापना-23 दिसंबर 1940
  • संस्थापक-श्री सेठ वालचंद हीराचंद
  • वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक-श्री आर माधवन
6. हाल ही में कौन सी एयरलाइन कंपनी भारतीय फुटबॉल टीम के लिए आधिकारिक एयरलाइन बन गई है?

उत्तर -इंडिगो

  • इंडिगो भारतीय फुटबॉल टीम के लिए आधिकारिक एयरलाइन के रूप में, इंडिगो का नेटवर्क खिलाड़ियों, अधिकारियों, और सहायक कर्मचारियों की विभिन्न यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सावधानी पूर्वक डिजाइन किया गया है|
  • यह साझेदारी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ 1 वर्ष के लिए है|
7. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने ओबीसी के लिए स्थानीय निकायों में 27% सीटें निर्धारित करने वाला विधेयक पारित किया है?

उत्तर -गुजरात

  • हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा में एक विधेयक पारित किया जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायतों, नगर पालिका, और नगर निगम जैसे  स्थानीय निकायों में 27% सीटें निर्धारित की गई है|
  • गुजरात स्थानीय प्राधिकरण कानून संशोधन विधेयक 2030 को बहुमत से ध्वनि मत के माध्यम से पारित किया गया|
  • गुजरात में भाजपा सरकार ने जवेरी आयोग द्वारा 29 अगस्त को प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण की घोषणा की थी|
8. मुंबई की आखिरी डीजल से चलने वाली डबल डेकर बस को कब से बंद कर दिया गया है?

उत्तर -15 सितंबर 2023

  • 15 सितंबर 2023 को बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट उपक्रम की आखिरी डीजल चालित डबल डेकर बस को अलविदा कर दिया है|
  • डीजल चलित डबल डेकर बस ने अपनी अंतिम यात्रा 15 सितंबर 2023 की रात करीब 11.05 बजे अंधेरी रेलवे स्टेशन से पश्चिमी उपनगर के सीप्ज गांव तक रूट 415 पर अपनी अंतिम यात्रा तय की |
  • इन डबल डेकर लाल बसों को 86 साल पहले शहर की सड़कों पर शुरू किया गया था| अब इन कारों का युग समाप्त हो गया है|
  • पहली डबल डेकर बस 1937 में मुंबई की सड़कों पर शुरू की गई थी|
  • 1990 के दशक के मध्य तक, BEST के बेड़े में लगभग 900 डबल डेकर बसें थी | वहीं वर्ष 2010 में लगभग 125 बसे रह गई| 2019 तक यह घटकर 50 रह गई |

निष्कर्ष : Daily Current Affairs 16 September 2023 के इस लेख में हमने आज दैनिक समसामयिक प्रश्नों तथा उनसे जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया है| उम्मीद है, ये प्रश्न आगामी किसी न किसी प्रतियोगी एग्जाम में आपके काम आयेंगे|

इसे भी पढ़ें : 15 September 2023 Current Affairs: राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस कब मनाया जाता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top