चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बना भारत

Current Affairs 24 August 2023: भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बना

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Current Affairs 23 August 2023 से जुड़े सवाल जरुर पूछे जातें है| इसलिए हम यहाँ नियमित रूप से दैनिक समसामयिक मुद्दों पर आधारित केवल उन घटनाओं को लेख में शामिल करतें है|जिनकी प्रतियोगी एग्जाम में आने की सम्भावना होती है| इस आर्टिकल में प्रकाशित सभी लेख हम विभिन्न समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों के माध्यम से जानकारी एकत्रित करके चुनिन्दा खबरों पर सवाल-जावाब के द्वारा आप तक पहुचातें है |

Current Affairs 23 August 2023: भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बना

प्रश्न. विश्व में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश कौन है?

उत्तर -भारत

हाल ही में 23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला विश्व का पहला देश बन गया है| अब तक चंद्रमा के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने वाले केवल 3 देश रूस , अमेरिका, और चीन थे| भारत आज चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद चौथा ऐसा देश बन गया है जो चंद्रमा की सतह तक पहुंचा हो|

भारतीय अंतरिक्ष यान के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है| इसके कुछ घंटों बाद रोवर लैंडर मॉड्यूल से बाहर आ जाएगा| इसरो के अनुसार मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना, चंद्रमा पर घूमते हुए रोवर का प्रदर्शन करना, और इन सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है|

मुख्य बिंदु:
  • इसरो द्वारा 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से chandrayaan-3 लांच किया गया था| जो आज 23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा|
  • चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल है , वर्ष 2019 में इन्होंने chandrayaan-3 प्रोजेक्ट के डायरेक्टर की कमान संभाली|
  • इसरो ने chandrayaan3 मिशन के लेंडर को विक्रम साराभाई के नाम पर विक्रम नाम दिया| विक्रम लैंडर का कुल भार 1752 किलोग्राम है|
  • विक्रम लैंडर के द्वारा ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की जाएगी,|
  • इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के साथ भेजे गए रोवर को प्रज्ञान नाम दिया|
  • इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के अनुसार विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर 14 दिनों तक विभिन्न प्रकार की जानकारी जुटाने में लगे रहेंगे|
  • एवं सोलर पैनल की मदद से चार्ज होकर अपना कार्य करते रहेंगे| 14 दिनों के बाद भी इनके काम करने की संभावना बनी रहेगी|
  • इसरो ने chandrayaan-3  की लैंडिंग का दिन 23 अगस्त इसलिए चुना क्योंकि चांद की सतह पर 14 दिनों तक सूरज की रोशनी और 14 दिनों तक अंधेरा रहता है| तथा सोलर पैनल से चलने वाली लैंडर और रोवर को प्रकाश की आवश्यकता होती है| इसलिए इसरो ने लैंडिंग की तारीख ऐसी चुनी कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सूरज की रोशनी हो|
प्रश्न. हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्राधिकरण द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत माइक्रोसाइट संचालित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?

उत्तर -मिजोरम की राजधानी आइजोल

योजना के तहत देशभर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को त्वरित रूप से अपनाने के लिए 100 माइक्रोसाइट्स परियोजनाओं की घोषणा की गई| इसके अंतर्गत क्षेत्र में निजी क्लीनिकों , छोटे अस्पतालों, और प्रयोगशालाओं सहित सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को सक्षम बनाया जाएगा तथा मरीजों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी|

प्रश्न. शिक्षा मंत्रालय ने नया पाठ्यक्रम ढांचा लांच किया, जिसके अनुसार बोर्ड परीक्षा साल में कितनी बार आयोजित की जाएगी?

उत्तर -2 बार

शिक्षा मंत्रालय के इस नए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 11, 12 में विश्व की पसंद केवल स्क्रीम तक ही सीमित नहीं होगी बल्कि छात्रों को विषय चुनने में लचीलापन मिलेगा| नया ढांचा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के ही अनुरूप है| कक्षा 11,12 के छात्रों को दो भाषाएँ  पढ़नी होगी| जिसमें कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए|

प्रश्न. हाल ही में स्मार्ट e-mobility के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर -मनोज कोहली

मनोज कोहली इससे पहले सॉफ्टबैंक इंडिया में कंट्री हेड के पद पर कार्यरत है| उन्हें मोबाइल इंटरनेट, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल यूनिकॉर्न, और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग परिवर्तन लाने का अनुभव है| स्मार्ट इमोबिलिटी एक तेजी से विकसित होने वाला paas प्रदाता है ,जो इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिक तंत्र में हित धारकों के लिए व्यापक मंच और एंड टू एंड समाधान प्रदान करता है|

इसे भी पढ़ें : Current Affairs GK Question In Hindi: 23 August 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top