Current Affairs 26 September 2023: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26सितम्बर, 2023

Current Affairs 26 September 2023: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26सितम्बर, 2023

आज के इस लेख में हमने Current Affairs 26 September 2023 के मुख्य  प्रश्न राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस, विश्व फार्मासिस्ट दिवस, भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन, भारत ड्रोन शक्ति 2023,  भारतीय क्रिकेट टीम ODI फार्मेट में 3,000 छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी,आदि प्रश्नों को शामिल किया गया है|

Current Affairs 26 September 2023 in Hindi

1. एशियाई खेल 2023 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में किस देश को हराया?

उत्तर – श्री लंका

  • भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता|
2. हाल ही में ‘ भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर -नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने

  • इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देश में एक सक्षम हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करना है|
3. हाल ही में कौन सा विभाग नई दिल्ली में दो दिवसीय CPSE गोलमेज सम्मेलनऔर प्रदर्शनी 2023 का आयोजन करेगा?

उत्तर -सार्वजनिक उद्यम विभाग

  • प्रदर्शनी सार्वजनिक स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और खेल को मजबूत करने की दिशा में अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधियों के माध्यम से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों के योगदान को प्रदर्शित करेगी|
4. हाल ही में एशियाई खेलों में भारतीय नाविकों ने पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में कांस्य पदक जीता है ?

उत्तर -कांस्य पदक

5. हाल ही में रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों के कितने नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे?

उत्तर -51000

6. हाल ही में एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मी. एयर राइफल में किसने कांस्य पदक जीता है?

उत्तर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

  • उन्होंने तीसरे स्थान के लिए शूट-ऑफ़ में हमवतन विश्व चेम्पियन रुद्राक्ष पाटिल को हराया
7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ” भारत ड्रोन शक्ति 2023″ का उद्घाटन कहां किया?

उत्तर – हिंडन में

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वायु सेना स्टेशन, हिंडन में ‘ भारत ड्रोन शक्ति 2023″ का उद्घाटन किया
  • इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वायु सेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया|
  • इस दो दिवसीय आयोजन में देश भर से 75 से अधिक ड्रोन स्टार्ट-अप शामिल हुए|
8. भारत में फार्मा- मेड़टेक क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार पर राष्ट्रीय नीति को बढ़ावा देने के लिए कौन केंद्रीय मंत्री योजना लॉन्च करेंगे?

उत्तर -डॉ. मनसुख मंडावीया

9. हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने पश्चिम बंगाल के दीघा मोहना बंदरगाह में किसकी एक नई नई प्रजाति की खोज की है?

उत्तर -समुद्री मछली

10. मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में जीवन कौशल शिक्षा शुरू करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर -मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन

11. हाल ही में 3,000 छक्के लगाने वाली पहली क्रिकेट टीम किस देश की बनी है ?

उत्तर -भारत

12. विश्व फार्मासिस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर -25 सितम्बर

  • वैश्विक स्वास्थ्य में फार्मसिस्टों के योगदान को पहचाने और सम्मानित करने के लिए 25 सितम्बर को विश्व फार्मसिस्ट दिवस मनाया जाता है|
  • इस वर्ष इस दिवस का विषय ” फार्मेसी स्ट्रेथनिंग हेल्थ सिस्टम” है|
13. हाल ही में ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का नया MD और CEO किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर -संजीव मंत्री

  • संजीव मंत्री भार्गव दास गुप्ता की जगह लेंगे|
  • भार्गव दास गुप्ता को एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है|
14. अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाने वाले किस अनुभवी पटकथा लेखक का हाल ही में निधन हो गया है?

उत्तर -प्रयागराज

  • प्रयागराज ने अमिताभ बच्चन की ‘ नसीब, सुहाग, कुली, मर्द, और अमर अकबर एंथोनी जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है| लेखक के रूप में उन्होंने 100 से अधिक फिल्में और गीतकार के रूप में कुछ फिल्में बनाई है|
15. हाल ही में एशिया खेल 2023 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर  -स्वर्ण पदक

  • भारत ने एशियाई खेल 2023 में 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता|
  • इस टीम में रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्या तोमर, और दिव्यांश पवार विजेता टीम के सदस्य थे|
  • भारत की महिला निशानेबाजी टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है|
  • भारत के निशानेबाजी दल में 33 सदस्य शामिल है|
16. भारत के बाहर दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन 8 अक्टूबर को कहां होगा?

उत्तर – न्यू जर्सी

17. राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर -25 सितंबर

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस मनाया जाता है|
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था|
  • यूपी सरकार ने 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था|
18. इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 , 26 सितंबर को किस शहर में आयोजित किया जाएगा?

उत्तर -इंदौर

19. हाल ही में भारत और किस संगठन ने ग्लोबल साउथ के लिए क्षमता निर्माण पहल शुरू की है?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र

20. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के भारत और दक्षिण एशिया के सरकारी मामलों के किस प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर -समीरन गुप्ता

इसे भी पढ़ें : 22 September 2023 Current Affairs: डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी इन हिंदी,2023

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top