Current Affairs 9 September 2023 in Hindi: डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

Current Affairs 9 September 2023 in Hindi: डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs 9 September 2023 in Hindi के मुख्य सवाल विस्तार पूर्वक इस लेख में उपलब्ध करवाए गए है| ये प्रश्न आपकी  आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते है| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे -RRB,NTPC,BANK,SSCGD,MPPOLICE,MPPSC,UPSC, आदि में आपकी मदद करेंगे|

आज के इस लेख में Current Affairs 9 September 2023 के मुख्य समाचार इस प्रकार है-

Current Affairs 9 September 2023 in Hindi: डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

प्रश्न. किस तमिल अभिनेता-निर्देशक का 8 सितंबर 2023 को निधन हो गया है, जिन्हें आखिरी बार रजनीकांत की हाल ही में आई फिल्म जेलर में देखा गया था?

उत्तर -जी मारीमुथु

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता निर्देशक जी मारीमुथु , जिन्होंने अभी कुछ दिनों पहले रजनीकांत की फिल्म जेलर में अभिनय किया था, का 8 सितंबर 2023 को 57 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है|

प्रश्न. हाल ही में भारत सरकार ने किस उद्देश्य के लिए केंद्रीय अधिकार प्राप्त एक नई समिति CEC का गठन किया है?

उत्तर -वन और पर्यावरण संबंधी मुद्दों के लिए

हाल ही में सरकार ने वन संरक्षण(संशोधन) विधेयक 2023 के पारित होने के बाद में वन और पर्यावरण संरक्षण मुद्दों पर सहायता के लिए एक नई सीईसी का गठन किया है| सरकार ने एक तदर्थ विशेषज्ञ पैनल की जगह इस समिति की स्थापना की है| अब केंद्र सरकार इसमें नए सदस्यों को नामांकित और नियुक्त करेगी| जिसमें एक अध्यक्ष, 1 सदस्य सचिव, और 3 विशेषज्ञ सदस्य शामिल होंगे|

प्रश्न. 9 सितंबर 2023 को इटली के मिलान में आयोजित होने वाले उत्तर पूर्व भारत महोत्सव में किस राज्य का सांस्कृतिक दल हिस्सा लेगा?

उत्तर -मिजोरम

मिजोरम का सांस्कृतिक दल “सेनहरी लोक एवं संस्कृतिक मंडली” 9 सितंबर को इटली के मिलान में आयोजित होने वाले उत्तर पूर्व भारत महोत्सव में भाग लेगी| यह मंडली इस महोत्सव में मिजोरम की समृद्ध और जीवंत संस्कृति, परंपराओं और संगीत का प्रदर्शन करेगी|

प्रश्न. भारत में पहली बार स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 22 सितम्बर से कहां आयोजित किया जाएगा?

उत्तर -चेन्नई

  • भारत में पहली बार स्ट्रीट चिल्ड्रन के लिए विश्व कप क्रिकेट चेन्नई में आयोजित किया जाएगा|
  • इस विश्व कप में यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील, हंगरी, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, और रवांडा सहित 15 देशों के स्ट्रीट बच्चे हिस्सा लेंगे|
  • इस टूर्नामेंट का आयोजन 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा|
  • कप की रक्षक टीम इंडिया खेल की स्टार होगी|
  • पहला स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2019 में लंदन में आयोजित किया गया था| जिसे भारतीय बच्चों ने जीता था|
  • इस आयोजन में क्रिकेट मैचों के अलावा बच्चों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे|
प्रश्न. हाल ही में भारत के किस प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट का 8 सितंबर 2023 को निधन हो गया है?

उत्तर -अजीत निनान

  • प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत निनान का 8 सितंबर 2023 को मैसूर में उनके फ्लैट पर 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है|
  • उन्हें इंडिया टुडे पत्रिका में ” सेंट्रस्टेज’ श्रंखला और टाइम्स ऑफ इंडिया में ‘ निनंस वर्ल्ड” के लिए जाना जाता है|
  • उनके लोकप्रिय कार्टून चरित्रों में से एक बच्चों की पत्रिका टारगेट में ” डिटेक्टिव मूछवाला” था|
प्रश्न. स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश राज्य के किस शहर को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर -इंदौर, अमरावती, और परवाणु भारत में सर्वोच्च स्थान पर है

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा 7 सितंबर 2023 को जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट में इंदौर, अमरावती और परवाणु ने सबसे स्वच्छ हवा वाले शहरों के रूप में देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है|

जबकि मदुरई, जम्मू और कोहिमा ने सबसे आखरी स्थान प्राप्त किया है|

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष तक लैंगिक समानता हासिल करने का लक्ष्य रखा है?

उत्तर -2030

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को अपनी राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में जोड़ने का निर्णय लिया है?

उत्तर -झारखंड

हाल ही में झारखंड सरकार ने सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए, ट्रांसजेंडर समुदाय को अपनी सार्वभौमिक पेंशन योजना के तहत जोड़ने का फैसला किया है| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला किया गया, जिसमें उन्हें पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल करने और लाभ प्रदान करने का भी निर्णय किया गया|

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थी को 1000 रुपए प्रति महीना मिलेंगे|
  • महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार 2011 में झारखंड में ट्रांसजेंडर आबादी लगभग 11,900 थी ,जो आज वर्तमान में लगभग 14,000 के आसपास होगी|
  • पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए ट्रांसजेंडरों को उपायुक्त कार्यालय से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा|
  • जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, और उनके पास मतदाता पहचान पत्र है, वह इस योजना के लिए पात्र होंगे|
प्रश्न. भारत के किस शहर में पहले भूमिगत ट्रांसफार्मर का अनावरण किया गया?

उत्तर -बेंगलुरु

बेंगलुरु के पहले भूमिगत विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन 5 सितंबर 2023 को मल्लेश्वरम में किया गया| बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी बेसकॉम ने ‘ब्रुहत बेंगलुरु महानगरपालिका के साथ मिलकर मल्लेश्वरम में 15 वें क्रॉस रोड पर 500 KV भूमिगत वितरण ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया|

इस ट्रांसफार्मर को जमीन से 10 फीट नीचे स्थापित किया गया है| जिसमें लगभग 1.9 करोड रुपए की लागत आई है|

प्रश्न. हाल ही में किसने दूरसंचार विभाग के नए सचिव के रूप में कार्यभार संभाला है?

उत्तर -नीरज मित्तल

प्रश्न. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद का ” वन वीक, वन लैब” कार्यक्रम कब आयोजित किया जाएगा?

उत्तर -11 से 16 सितंबर तक

प्रश्न. हाल ही में “कोरापुट कालाजीरा चावल” को भौगोलिक संकेतक (जी आई )का दर्जा मिला है, किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर -ओडिशा

ओडिशा के कोरापुट जिले में इसकी खेती की जाती है| कोरापुट काला जीरा चावल जिसे ” राजकुमार के रूप में भी जाना जाता है|

प्रश्न. पेप्सीको इंडिया किस राज्य में 778 करोड रुपए के निवेश से अपना नया संयंत्र स्थापित करेगी?

उत्तर -असम राज्य के नलबाड़ी में

पेप्सीको इंडिया असम राज्य के नलबाड़ी में 778 करोड रुपए के निवेश के साथ एक खाद्य विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है| जिसके 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है|

इसे भी पढ़ें : GK Current Affairs in Hindi:अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top