Current Affairs September 2023 : नवीनतम 10 प्रमुख पुस्तकें एवं लेखक प्रश्नोत्तरी

Current Affairs September 2023 : नवीनतम 10 प्रमुख पुस्तकें एवं लेखक प्रश्नोत्तरी

Current Affairs September 2023 :नमस्कार मित्रों इस लेख के माध्यम से आज हम पिछले वर्ष जून 2023 में प्रकाशित कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें और लेखक पर आधारित प्रश्नोतरी लेकर आयें है|

पुस्तक और लेखक से सम्बंधित प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछ लिए जाते है|जो नवीनतम प्रकाशित एवं पहले प्रकाशित हो चुकी पुस्तकों पर हो सकते है,इसलिए ये प्रश्न आपके लिए नवीनतम जीके तथा करेंट अफेयर्स दोनों में काम आयेंगे| ये सभी Current Affairs प्रश्न छात्रों की आगामी BANK, RRB,NTPC, SSC GD ,MP POLICE, MPPSC, UPSC, एवं विभिन्न एग्जाम में मदद करेंगे|

 Current Affairs September 2023 : नवीनतम 10 प्रमुख पुस्तकें एवं लेखक प्रश्नोत्तरी

1. पिछले वर्ष सितंबर 2023 में प्रकाशित पुस्तक ‘द डे आई बिकम ए रनर ” के लेखक कौन है?

Ans. सोहनी चट्टोपाध्याय

  • लेखक एक पत्रकार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म समीक्षक भी है|
  • उनकी पुस्तक का जर्मन, बंगाली, तमिल और मलयालम में अनुवाद किया गया है|

2. सितंबर 2023 में लेखक वी. राघवन की प्रकाशित पुस्तक का क्या नाम है?

Ans. ‘ टेल्स फ्रॉम द होम ऑफ़ वैग्स एंड विगल्स ”

  • पुस्तक वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित लघु कहानियों का एक संग्रह प्रस्तुत करती है| यह विभिन्न व्यक्तियों के जीवन में अटूट प्रेम और समर्पण की परिवर्तनकारी शक्तियों पर केंद्रित है|

3. वर्ष 2023 सितंबर में भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारु का पहला उपन्यास कौन सा है जिसे बुकर पुरस्कार 2023 के लिए शार्ट लिस्ट किया गया?

Ans . वेस्टर्न लेन

4. कौन सी अभिनेत्री अपने पहले उपन्यास “ज़ेबा एन एक्सीडेंटल सुपर हीरो” से लेखिका बनी है?

Ans.हुमा कुरैशी

  • इस पुस्तक में ‘ वीरता, परिवर्तन और प्रतिकूल परिस्थितियों में मानवी भावना की जीत’ की कहानी है|
  • सुपर हीरो गाथा में ज़ेबा ‘ एक विद्रोही लड़की’ को उन महा शक्तियों के साथ जीते हुए देखा जाएगा, जो उसने गलती से हासिल कर ली है|

5. सितंबर 2023 में फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता लीना कुमार द्वारा कौन सी पुस्तक प्रकाशित की गई?

Ans.द ऑटो बायोग्राफी ऑफ़ गॉड

  • लेखिका लीना कुमार, एक पुरस्कार विजेता अभिनेत्री, नैदानिक मनोवैज्ञानिक, पटकथा लेखक और उद्यमी है| जो 25 वर्षों से भारतीय सिनेमा पर अपने प्रभाव के लिए जानी जाती है|

6. सितंबर 2023 में ब्रिटिश अकादमी पुरस्कार के लिए कितने भारतीय मूल के लेखकों को चुना गया?

Ans.2

  • भारतीय विरासत के दो लेखक, ब्रिटेन स्थित नंदिनी दासऔर अमेरिका स्थित क्रिस मंजाप्रा, वैश्विक संस्कृत समझ के लिए 2023 के ब्रिटिश अकादमी पुरस्कार के लिए लंदन में नामांकित किए गए|

7 . पुस्तक IDOLS ‘अनर्थिंग द पावर ऑफ़ मूर्ति पूजा’ के लेखक है ?

Ans. अमीश त्रिपाठी और भावना रॉय

  • पुस्तक धार्मिक लोगों के अध्यात्मिक जीवन में मूर्ति पूजा की प्रासंगिकता का पता लगाती है |

8. पुस्तक द सॉंग ऑफ़ द सेल :एन एक्सप्लोरेशन ऑफ़ मेडिसिन एंड द न्यू ह्यूमन किसके द्वारा लिखी गई ?

Ans. सिद्धार्थ मुखर्जी

9. पुस्तक फायर ऑन द गंगाज किसके द्वारा लिखी गई ?

Ans. राधिका अयंगर

  • पुस्तक में संघर्ष और अस्तित्व, हानि और महत्वाकांक्षा, विश्वासघात और प्रेम की कहानियों के माध्यम से, यह एक समुदाय की कभी-कभी दिल तोड़ने वाली, कभी-कभी प्रफुल्लित करने वाली कहानी बताती है| जो प्राचीन परंपरा द्वारा उसे दी गई जगह से परे एक जगह खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है|

10. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लांच की गई पुस्तक ” कॉमिक बुक ” लेट्स मूव फॉरवार्ड” का प्राथमिक फोकस क्या है?

Ans. अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना

इसे भी पढ़ें : June Current Affairs 2023 Quiz | जून 2023 में प्रकाशित नवीनतम प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक

निष्कर्ष : आज इस लेख के माध्यम से हम प्रतियोगी छात्रों के लिए Current Affairs September 2023 में प्रकाशित प्रमुख पुस्तकें और लेखकों पर आधारित प्रश्नोत्तरी लेकर आयें है| जो आपके लिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top