अगर आप एक छात्र हैं, तो आप को नियमित रूप से Current GK Hindi पर आधारित दैनिक समसामयिक घटनाओं का अध्ययन जरूर करना चाहिए| क्योंकि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए जनरल अवेयरनेस के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं|
Current GK Hindi:21अगस्त 2023,हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी:
प्रश्न. हाल ही में महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब किस देश ने जीता है?
उत्तर-स्पेन
- इस महिला विश्वकप के साथ ही स्पेन ऐसा दूसरा देश बन गया है जो, महिला एवं पुरुष दोनों का फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाला है|
- हाल ही में स्पेन महिला फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम को हराया है|
- स्पेन से पहले महिला एवं पुरुष फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाला जर्मनी पहला देश है|
- वर्ष 1991 में महिला फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई|
- इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक 4 बार अमेरिका ने जीता है|
फीफा महिला विश्व कप 2023 का आयोजन स्थल:
- मेजबान देश-ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
- आयोजन तिथि-20 जुलाई से 20 अगस्त
- टीमों ने हिस्सा लिया- 32
फीफा के बारें में :
- स्थापना- 21 मई 1904
- मुख्यालय-ज्यूरिख , स्विट्जरलैंड
- अध्यक्ष-जियानी इन्फैन्तिनो
प्रश्न. हाल ही में रूस देश का एक मून मिशन चंद्रमा पर लैंडिंग के समय क्रैश हो गया है, उसका क्या नाम है?
उत्तर – लूना-25
- रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मास ने इसकी जानकारी दी |
- 19 अगस्त 2023 को 05:27 बजे लूना का स्पेस क्राप्ट से संपर्क टूट गया था |
- रूस को अपने मून मिशन लूना -25 को 21 अगस्त के दिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराना आना था|
- इससे पहले रूस ने 1976 में लूना-24 मिशन चंद्रमा पर भेजा था |
रूस स्पेस एजेंसी Roscosmos,के बारे में :
- स्थापना -25 फरवरी 1992
- मुख्यालय -मास्को ,रूस
प्रश्न. भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित बस सेवा कहाँ शुरू की जाएगी?
उत्तर -लेह
- देश में पहली हाइड्रोजन बस सेवा लेह में शुरू की जाएगी, लद्दाख के बेहद ठंडे तापमान में चलने के कारण इन बसों को खास तरह से डिजाइन किया गया है|
- इस बात की पुष्टि 2020 में लद्दाख को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनाने का ऐलान मोदी जी ने कर दिया था|
प्रश्न. हाल ही में बटर उत्सव किस राज्य में मनाया गया?
उत्तर -उत्तराखंड
प्रश्न. हाल ही में भारत ने G20 सदस्य देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक कहां की?
उत्तर -गुजरात के गांधीनगर में
- इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया , और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेद्रोस घेब्रेयेसस की सह अध्यक्षता में संपन्न की|
- बैठक का उद्देश्य भविष्य में किसी भी महामारी को रोकने के लिए वैश्विक स्वास्थ्य वास्तु कला को मजबूत करने पर सहमति हुई|
प्रश्न. हाल ही में भारत सरकार के किस मंत्रालय ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान” विवाह पर्यटन अभियान” शुरू किया?
उत्तर -पर्यटन मंत्रालय
- इस अभियान का उद्देश्य भारत को विश्व स्तर पर एक प्रमुख विवाह स्थल के रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया गया|
- इसके अंतर्गत दुनिया भर के जोड़ों को भारत में अपने विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया गया|
- इस अभियान के द्वारा भारत को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई मिलेगी|
प्रश्न. कौन सा देश भारत के जन औषधि केंद्र मॉडल का अनुकरण करना चाहता है?
उत्तर -इंडोनेशिया
- इंडोनेशियाई स्वास्थ्य मंत्री गुनादी सादिकिन और भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 20 अगस्त को गुजरात के गांधीनगर में जन औषधि केंद्र का दौरा किया|
प्रश्न. हाल ही में चीन में आयोजित एशियाई जूनियर स्क्वैश में भारत के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर -अनाहत सिंह
- भारत के अनाहत सिंह चीन के डालियान में आयोजित एशियाई जूनियर स्क्वैश व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विजयी हुए हैं|
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले कानून अधिकारियों की बाध्यता समाप्त की है?
उत्तर -उत्तराखंड (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी)
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जन्माष्टमी के अवसर पर ” प्रो गोविंदा” प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला किया है ?
उत्तर -महाराष्ट्र
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महाराजा बीर बिक्रम की 115 वीं जयंती मनाई है?
उत्तर -त्रिपुरा राज्य सरकार
इसे भी पढ़ें: MP GK In Hindi:म.प्र.के प्रमुख महल एवं गुफाओं से जुड़ें महत्वपूर्ण सवाल-जवाब