Current GK Question:जाने”अबुआ”आवास योजना कहां शुरू हुई?

Current GK Question : जाने अबुआ आवास योजना कहां शुरू हुई? एवं ऐसे ही बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न,

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Current GK Question अहम भूमिका निभाता है| क्योंकि दैनिक समसामयिक मुद्दों पर केंद्रीय स्तरीय एवं विभिन्न राज्य स्तरीय परीक्षाओं में प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं| अगर आप विद्यार्थी हैं, तो आपको नियमित रूप से इन घटनाओं से अप टू डेट रहने की जरूरत है|

हम यहां देश विदेश में घटित होने वाली समसामयिक घटनाओं को समाचार पत्रों के माध्यम से एकत्रित करके उन प्रश्नों को चुनते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं| अगर आप चाहे तो नियमित रूप से यहां इन लेखों को पढ़कर इस विषय की अच्छी तैयारी कर सकते हैं-विभिन्न परीक्षाएं जैसे-RRB,NTPC,BANK,MPPSC,UPSC, MP POLICE, एवं विभिन्न राज्य स्तरीय सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामग्री आपको यहां मिलेगी| आज के इस लेख में शामिल विषय हैं-

Current GK Question : जाने अबुआ आवास योजना कहां शुरू हुई? एवं ऐसे ही बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न,

हार्वर्ड विश्वविद्यालय पुरस्कारों में भारतीय मूल के राज चेट्टी शामिल:
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय में असमानता का अध्ययन करने वाले अर्थशास्त्रियों के समूह अपॉर्चुनिटी इनसाइट्स में अर्थशास्त्री राज चेट्टी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं|
  • उन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी सपने को प्राप्त करने वाले एवं उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में गलत धारणाओं को दूर करने के लिए बड़े डेटा का उपयोग करने के लिए इन्हें जॉर्ज लेडली सम्मान मिला|
लेखिका शुभ्रा गुप्ता द्वारा ” इरफान: इन लाइफ इन मूवीज” पुस्तक लिखी गई:
  • इरफान खान के जीवन पर लिखी गई इस पुस्तक में उनके द्वारा व्युत्पन्न अभिनय शैलियों का विरोध करते हुए किस प्रकार उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से टेलीविजन/सिनेमा जगत में जगह बनाई| एवं उनके द्वारा प्रमाणिकता,जागरूकता, और समझ के लिए प्रयासरत रहे और अपनी कला को अपनी शर्तों के आधार पर निखारा|
  • इरफान खान ने 2003 में अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ” रोड टू लद्दाख” में एक रहस्यमय और रहस्य पूर्ण व्यक्तित्व का किरदार निभाया|
  • उनके द्वारा दी गई प्रसिद्ध फिल्में-पान सिंह तोमर, द लंचबॉक्स, द नेमसेक, मकबूल, तलवार, पीकू, एवं हिंदी मीडियम, उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अभिनय के कुछ स्थाई उदाहरण है|
  • लेखिका शुभ्रा गुप्ता द्वारा इस पुस्तक में इरफान खान के मित्रों, सहयोगियों, निर्देशकों, साथ में काम करने वाले अभिनेताओं, और प्रशंसकों के साथ की गई बातचीत के माध्यम से जानकारी एकत्रित करके इस पुस्तक में बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, और कैसे वहां ऐसा अभिनय कर ने में सफल रहे| आदि विशेषताओं का इस पुस्तक में वर्णन|
सीएसआईआर-एनबीआरआई द्वारा कमल के फूल की नई किस्म “108” लांच की गई :
  • CSIR एक राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान है, जिसके द्वारा राष्ट्रीय फूल कमल की एक नई किस्म “नमोह 108” जिसमें 108 पंखुड़ियां  है |
  • 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 108 पंखुड़ियों वाले इस फूल को राष्ट्र को समर्पित किया| यह फसल मार्च से दिसंबर तक फूल दे सकती है एवं मौसम के प्रति अधिक प्रतिरोधी होगी| तथा उन्होंने कमल के पौधे से बने इत्र को भी विकसित किया|
  • CSIR अनुसंधान संस्थान ने इस फूल को  ” वन वीक 1 लेब प्रोग्राम में राष्ट्र को समर्पित किया|
  • इस फूल का नाम 108 के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए दिया गया| इस कमल पर शोध करने के लिए यह मणिपुर से लाया गया था, उनके अनुसार यह पौधा कभी भी विलुप्त या लुप्तप्राय नहीं होगा जैसा कि हमारे कई फूल और पौधे हो जाते हैं
झारखंड राज्य में जरूरतमंदों के लिए अबुआ आवास योजना शुरू:
  • झारखंड की राजधानी रांची में मोहराबादी मैदान में 15 अगस्त 2023 के पर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जरूरतमंदों के लिए एक नई योजना ” अबुआ आवास की घोषणा की|
  • जिसके तहत सरकार 15000 करोड रुपए की लागत से अगले 2 वर्षों में जरूरतमंद लोगों को तीन कमरों का आवास उपलब्ध करवाएंगे|
UP का प्रथम ई-ऑफिस सिस्टम कन्नौज में शुरू हुआ :
  • उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा ” कि ई-ऑफिस कार्यालयों में आसान, जवाबदेह , प्रभावी और पारदर्शी कार्य में आसानी होगी| तथा कार्यालयों को कागजी फाइलों से आजादी मिलेगी एवं फाइलों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अधिक सुरक्षित रखा जा सकेगा|
  • यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य के कन्नौज जिले में शुरू की गई, एक वर्कफ्लो आधारित प्रणाली है|
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने लोगों को नशीली दवाओं से बचाने के लिए व्यसन मुक्त बंगाल अभियान शुरू किया:
  • राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने 17 अगस्त को कोलकाता के राजभवन में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा आयोजित ‘ नशा मुक्त भारत अभियान’ में  ‘ मेरा बंगाल, नशा मुक्त बंगाल’ अभियान की शुरुआत की|
  • उन्होंने नशीली दवाओं के उपयोग को समाज और देश के लिए गंभीर मुद्दा बताया|
  • उन्होंने संदेश दिया कि आध्यात्मिक जागृति, सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक इच्छा शक्ति, आदि के जरिए इस स्थिति में सुधार किया जा सकता है|
  • उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की लत के कारण युवा अपने जीवन में सही दिशा का चुनाव नहीं कर सकते|
  • राष्ट्रपति ने युवाओं के लिए कहा कि युवा हमारी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है| जो समय और ऊर्जा उन्हें अपने भविष्य की नींव मजबूत करने में लगानी चाहिए, वह नशे के कारण बर्बाद हो रही|
समुद्री गतिविधियों के लिए ‘ समुद्र’ मोबाइल ऐप लॉन्च:
  • इस ऐप के जरिए उन्हें उस जगह का संकेत मिलेगा जहां मछलियां एकत्रित होंगी, यह संभावित मछली क्षेत्र को इंगित करेगा|
  • इस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र(INCOIS) ने ‘ समुंद्र’ ऐप को लांच किया|
  • संस्था वैज्ञानिकों के अनुसार इस मोबाइल ऐप द्वारा उपयोगकर्ताओं को सुनामी, तूफान, ऊंची लहरें और उफनती लहरें पर वास्तविक समय की जानकारी और सूचना मिलने से आवश्यक सावधानी बरतने में मदद मिलेगी|

निष्कर्ष : विद्यार्थियों अगर आप प्रतिदिन current GK Question अध्ययन करते हैं, तो इस विषय से आने वाले किसी भी प्रश्न का जवाब आप आसानी से दे सकतें है | और आप इस लेख से जुड़ कर रोजाना दैनिक घटनाक्रम से संबंधित सभी प्रश्नों को कवर कर सकते हैं|

इसे भी पढ़ें :  जानें अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट योजना क्या है,यह योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top