सभी सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में Current GK Question And Answer अहम भूमिका निभाते है| अगर आप एक छात्र है ,तो आप को नियमित रूप से दैनिक समसामयिक घटना क्रम से अप टू डेट जरूर रहना चाहिए |एवं रोजाना समसामयिक प्रश्नों का अध्ययन करना चाहिए| विभिन्न परीक्षाएं जैसे -RRB,NTPC,BANK, MPPSC,UPSC,MPPOLICE,आदि exam में इस विषय पर सवाल जरुर पूछे जातें है |
Current GK Question And Answer:अब नेहरू मेमोरियल पुस्तकालय एवं संग्रहालय को किस नाम से पहचाना जाएगा?
प्रश्न . हाल ही में किस राज्य सरकार ने ओणम उत्सव पर मुक्त खाद्य सामग्री वितरित करने की घोषणा की?
उत्तर -केरल
- केरल के मुख्यमंत्री पीनारायी विजयन द्वारा ओणम उत्सव पर राज्य में अंत्योदय अन्न योजना कार्ड धारकों और कल्याण संस्थानों के निवासियों को राशन वस्तुओं से युक्त ओणम किट देने का फैसला किया है|
- इस उत्सव के पर्व पर राज्य सरकार 6 लाख से अधिक परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करेगी|
- इस किट में शामिल वस्तुएं-चाय, साबुत अनाज, हरे चने, सूजी पायसम मिश्रण,घी काजू , नारियल तेल, सांबर पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तुवर दाल, नमक, और कपड़े का एक थैला किट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को देंगे|
- यह उत्सव केरल राज्य में 20 अगस्त से लेकर अगले 10 दिनों तक मनाया जाएगा|
- ओणम एक फसल उत्सव है, जो मुख्य रूप से मलयाली लोगों द्वारा मनाया जाता है|
प्रश्न . किस राज्य सरकार द्वारा मदुरई में टीएम सुंदरराजन की प्रतिमा का अनावरण किया गया?
उत्तर -तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा
- मदुरई में प्रसिद्ध पार्श्व गायक टीएम सुंदर राजन की प्रतिमा का अनावरण तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा किया गया|
- प्रसिद्ध गायक सुंदर राजन को टी एम एस के नाम से भी जाना जाता था, इनका जन्म 1923 में मदुरई में हुआ था|
- 50 से अधिक वर्षों तक उनके द्वारा लगभग 10,000 से अधिक गाने गाए गए हैं|
- उन्हें “एझीसाईं मन्नार” की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है| एवं 2003 में पद्मश्री पुरस्कार तथा 1973-74 में कलईमामणि पुरस्कार मिले हैं|
- उनके द्वारा लगभग 2500 भक्ति गीत भी गाए गए हैं|
- 2013 में उनकी मृत्यु हो गई थी|
प्रश्न . हरियाणा राज्य के नये DGP का पदभार किसने संभाला है?
उत्तर -शत्रुजीत कपूर
- 16 अगस्त 2023 को 1990-बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया|
- पुलिस मुख्यालय में नए डीजीपी को पुलिस कर्मियों द्वारा ‘ गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया|
- शत्रुजीत कपूर ने रिटायर्ड डीजीपी पीके अग्रवाल के स्थान पर पदभार ग्रहण किया|
प्रश्न .भारत का किस देश के साथ चिकित्सा सामग्री पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है?
उत्तर -भारत और सूरीनाम के बीच
- इससे दोनों देशों के बीच में संबंध मजबूत होंगे|
प्रश्न . हाल ही में भारत सरकार ने समुद्र निगरानी विमान किस देश को दिया है?
उत्तर -श्रीलंका
- भारत और श्रीलंका के रिश्तो को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत ने श्रीलंका को समुद्र निगरानी विमान डोर्नियर सौंपा है|
- डोर्नियर -228 समुद्री विमान को श्रीलंका वायु सेना द्वारा उपयोग में लिया जाएगा|
प्रश्न . उत्तर प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत कितने परिवारों को नल के पानी से जुड़ा है?
उत्तर -1.5 करोड़
- केंद्र सरकार के मिशन जल जीवन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1.5 करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन से पानी मुहैया करवाया|
- उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मिशन में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है|
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत रोजाना 40 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं|
- उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा जिसने 1 दिन में सबसे ज्यादा नल कनेक्शन दिए हैं|
- नल जल कनेक्शन योजना के तहत बिहार को छोड़कर बाकी के राज्य इस योजना में उत्तर प्रदेश से पीछे हैं|
प्रश्न . देश में पुलों की डिजाइन और निर्माण की समीक्षा के लिए एक अलग विभाग की स्थापना किसने की?
उत्तर – NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण)
- हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग ,पुलों , संरचना और सुरंगों के डिजाइन और निर्माण के लिए एक अलग विभाग की स्थापना की है|
- इस विभाग द्वारा नए पुलों के निर्माण और पहले से मौजूद पुलों के रखरखाव पर चर्चाएं होंगी| विभाग द्वारा ही नई नीतियां और दिशानिर्देश तैयार होंगे|
प्रश्न . अब नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?
उत्तर -प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय
- हाल ही में केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल पुस्तकालय और संग्रहालय का नाम बदल कर भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के इतिहास से जोड़कर, इस तीन मूर्ति भवन में स्थित नेहरू मेमोरियल का नाम अब प्रधानमंत्री पुस्तकालय और संग्रहालय के नाम से पहचाना जाएगा|
- यह निर्णय मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी की एक विशेष बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे थे जो सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं|
निष्कर्ष : आप यहां नियमित रूप से Current GK question And Answer प्रश्नों का अध्ययन करते हैं, जो किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको नजर आएंगे| हमें उम्मीद है, अगर आप रोजाना अध्ययन करते हैं| तो इस विषय से पूछे जाने वाले प्रश्नों को आप एग्जाम में अवश्य हल कर पाएंगे|
इसे भी पढ़ें :Current GK Question:जाने”अबुआ”आवास योजना कहां शुरू हुई?