आज हमने Daily Current Affairs 20 September 2023 के इस लेख में-कर्नाटक के होयसल मंदिर यूनेस्को सूची में शामिल, सफदरजंग हवाई अड्डा पर ‘ उड़ान भवन का अनावरण, अभ्यास ऑपरेशन सजग, गांधी पदयात्रा का 35 वा संस्करण, जी -20 पर ई पुस्तक-पीपुल्स G20 का अनावरण, निहार मालवीय पेंगुइन रेंडम हाउस के सीईओ नियुक्त, आदि प्रश्नों को शामिल किया गया है|
Daily Current Affairs 20 September 2023 in Hindi: डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े टॉप 15 प्रश्न
1. डायमंड लीग फाइनल में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा किस स्थान पर रहे?
उत्तर -दूसरे
- भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2023 में 83.80 मीटर का थ्रो फेंक कर दूसरे स्थान पर रहे|
- डायमंड लीग प्रतियोगिता 2023 संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन में आयोजित की गई थी|
- नीरज चोपड़ा पिछले वर्ष डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने थे|
- चेक रिपब्लिक के खिलाड़ी “जैकब वाडलेज्च ने 84.24 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है|
2. दक्षिण अफ्रीका के किस शहर में गांधी पदयात्रा का 35 वां संस्करण 18 सितंबर 2023 को किस शहर में आयोजित हुआ?
उत्तर -जोहानेसबर्ग
- दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में वार्षिक गांधी पदयात्रा का 35 वां आयोजन 18 सितंबर को किया गया|
- इस आयोजन में 2000 से अधिक लोग 6 किलोमीटर की मजेदार सेर के नए प्रारूप में शामिल हुए|
- दक्षिण अफ्रीका में गांधी पदयात्रा एक वार्षिक आयोजन है, जो महात्मा गांधी की विरासत और दक्षिण अफ्रीका में उनके योगदान का सम्मान करते हैं|
3. राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कितने प्रतिशत महिला सांसदों के साथ उपाध्यक्ष के पैनल का गठन किया?
उत्तर -50 %
- राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 18 सितंबर को 50% महिला सांसदों के साथ उपाध्यक्ष के पैनल का पुनर्गठन किया
- इस आठ सदस्य पैनल में अब 4 महिला सदस्य शामिल होंगी, जिसमें भाजपा सांसद कांता कर्दम, सुमित्रा वाल्मीकि और गीता उर्फ चंद्रप्रभा शामिल है , एवं बीजू जनता दल की ममता मोहंता |
- पैनल के पुरुष सदस्यों में-कांग्रेश के अखिलेश प्रसाद सिंह, आम आदमी पार्टी के नारायण दास गुप्ता, वाईएसआरसीपी के- वी विजयसाई रेड्डी और तृणमूल कांग्रेस के-शांतनु सेन शामिल है|
4. हाल ही में कर्नाटक के किस मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर – होयसल मंदिरों के पवित्र समूह( 18 सितम्बर 2023 को शामिल किया )
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन,(यूनेस्को) की विश्व विरासत सूची में कर्नाटक के होयसल मंदिरों के पवित्र समूह को सूची में शामिल किया गया|
- अभी हाल ही में यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल के शहर शांतिनिकेतन को 17 सितंबर 2023 को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया था|
- कर्नाटक में बेलूर, हलेबिड़ और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिर जो अब यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है, उन्हें भारत का 42 वा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया|
5. हाल ही में किस भारतीय को न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह पेंगुइन रेंडम हाउस का सीईओ नियुक्त किया गया है?
उत्तर -निहार मालवीय
- भारतीय मूल के प्रकाशन कार्यकारी निहार मालवीय को न्यूयॉर्क स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन समूह पेंगुइन रेंडम हाउस का स्थाई सीईओ नामित किया गया है|
- निहार मालवीय ने 1 जनवरी 2023 को पेंगुइन रेंडम हाउस के अंतरिम कार्यकारी सीईओ की भूमिका संभाली थी, अब उन्हें इस पद पर स्थाई नियुक्ति दी गई|
6. सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने भारत की G20 अध्यक्षता पर किस ई -पुस्तक का अनावरण किया है?
उत्तर – ” पीपुल्स G20
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने आज नई दिल्ली में भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी पर एक ई -बुक ” पीपुल्स जी-20 ” लॉन्च की है|
- पुस्तक का विमोचन प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक-श्री मनीष देसाई और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा पीआईबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया|
- इस पुस्तक में भारत की अध्यक्षता में G20 सम्मेलनों की पूरी यात्रा प्रस्तुत है, पुस्तक में तीन भाग हैं| एवं जी20 समूह की भारत की अध्यक्षता के तहत की गई सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताती है|
7. हाल ही में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी(IREDA) ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण हेतु किस बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर -बैंक ऑफ महाराष्ट्र
8. हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ तीन समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर -प्रसार भारती, NBCC इंडिया लिमिटेड, और डिजिटल इंडिया कारपोरेशन
8. भारतीय नौसेना के सेमिनार स्वालंबन के दूसरे संस्करण का आयोजन कब आयोजित किया जाएगा?
उत्तर -अक्टूबर 2023
9. हाल ही में भारत और मलेशिया की 10 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई, यह किस विषय से संबंधित थी ?
उत्तर -रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग
10. हाल ही में 18 सितंबर 2023 को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा तटीय सुरक्षा के लिए कौन सा अभ्यास आयोजित किया गया?
उत्तर -” ऑपरेशन सजग
- यह अभ्यास तटीय सुरक्षा तंत्र के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करता है, और समुद्र में मछुआरों के बीच जागरूकता लाता है|
- अभ्यास के दौरान, समुद्र में मछली पकड़ने वाले सभी नौकाओं और शिल्पों के दस्तावेजों तथा चालक दल के पासों की व्यापक जांच और सत्यापन किया गया|
- इस अभ्यास में सीमा शुल्क, समुद्री पुलिस, बंदरगाहों और भारतीय नौसेना सहित कुल 118 जहाजों ने भाग लिया|
- इस अभ्यास का उद्देश्य तटीय सुरक्षा निर्माण को मजबूत करने के लिए, मछुआरों के लिए बायोमेट्रिक कार्ड जारी करना| अलग अलग राज्य के अनुसार मछली पकड़ने वाली नौकाओं की रंग कोडिंग, मछली लैंडिंग केंद्रों की व्यवस्था, और प्रवेश/निकासी जांच बिंदुओं पर पहुंच नियंत्रण जैसे कई उपाय शामिल किए गए हैं|
11. दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किस एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया गया?
उत्तर -“उड़ान भवन”
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर ” भारतकोश पोर्टल का भी उद्घाटन किया| जो प्रीपेड वॉलेट के रूप में कार्य करेगा|
12. भारती विमानपत्तन प्राधिकरण ने हाल ही में किन दो नए विमानों को अपने उन्नत उड़ान निरीक्षण प्रणाली बेड़े में शामिल किया?
उत्तर – B-360 विमान
13. मध्य प्रदेश पथ -विक्रेताओं का महासम्मेलन भोपाल में कब आयोजित किया गया ?
उत्तर -23 सितंबर 2023
14. हाल ही मेंमध्यप्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत किस स्तर पर की गई?
उत्तर -ब्लॉक स्तर
- मध्य प्रदेश खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 17 सितंबर को खेलो एमपी यूथ गेम्स की मशाल को भोपाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| यह मशाल सभी जिलों का दौरा कर 1 अक्टूबर को पुनः भोपाल पहुंचेगी|
- यूथ गेम्स प्रतियोगिता 4 चरणों में आयोजित की जाएगी, ब्लॉक , जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी| ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा जारी है|
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 25 सितंबर, संभाग स्तरीय 26 से 30 सितंबर तथा राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 1 से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा|
15. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किस गार्डन में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर -बलरामपुर गार्डन
- इस पुस्तक मेले का उद्घाटन यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे|
- मेले में प्रवेश निशुल्क होगा, एवं पुस्तकों पर कम से कम 10 फ़ीसदी छूट दी जाएगी|
- इस पुस्तक मेले की थीम- “ज्ञान कुंभ” रखी गई है|
- पुस्तक मेले के दौरान पुस्तक विमोचन, राइटर से मुलाकात, कवि सम्मेलन समेत युवाओं और बच्चों के लिए कई आयोजन होंगे|
निष्कर्ष : आज के इस लेख में हमने Daily Current Affairs 20 September 2023 से सम्बंधित देश- दुनिया में घटित ख़बरों पर प्रतियोगी एग्जाम के नजरिए से सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किया | एवं विस्तार से प्रश्न से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु भी शामिल कियें है|