daily current affairs 2023: दलाई लामा ने किस वर्ष का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त किया जानिए?

daily current affairs 2023: दलाई लामा ने किस वर्ष का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त किया जानिए?

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  daily current affairs 2023 के दैनिक घटनाक्रम पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न इस लेख के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं | इस लेख में हमने निम्न विषयों को सम्मिलित किया है,जैसे -दलाई लामा ने किस वर्ष का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार स्वीकार किया, भारतीय साइकलिंग महासंघ के अध्यक्ष, राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023, को किसने मंजूरी दी,तटीय सुरक्षा अभ्यास” सागर कवच” का आयोजन किसने किया, ऐसे ही अन्य प्रश्नों को इस लेख में शामिल किया गया है|

प्रश्न . दलाई लामा ने किस वर्ष कार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से स्वीकार किया है?

उत्तर-1959

  • दलाई लामा ने रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउन्डेशन के सदस्यों से अपने आवास पर व्यक्तिगत रूप से 1959 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त किया |
  • यह पुरस्कार दलाई लामा को अगस्त 1959 में फिलीपींस में रेमन मैगसेसे अवॉर्ड फाउंडेशन द्वारा दिया गया था |
  • दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडेन ने अगस्त 1959 में फिलिपिंस के मनीला में उनकी ओर से मैग्सेसे पुरस्कार स्वीकार किया था |
दलाई लामा के बारे में:
  • ये तिब्बती लोगों के आध्यात्मिक नेता है|
  • उन्हें तिब्बती बौद्ध धर्म में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक माना जाता है|
  • वर्तमान में 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो है ,जिनका जन्म 1935  में तिब्बत में हुआ था |
  • 1959 में वह चीनी शासन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद से भारत में निर्वाचन में रह रहे हैं |
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के बारे में:
  • यह एक वार्षिक पुरस्कार है|
  • यह पुरस्कार1957 में स्थापित किया गया था, और इसका नाम फिलिपिंस के दिवंगत राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम पर रखा गया है|
  • इसे एशिया के नोबेल पुरस्कार के रूप में जाना जाता है |
  • यह पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है-
  • जैसे-सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, रचनात्मक कला और शांति व अंतरराष्ट्रीय समझ |
  • विनोबा भावे को 1958 में सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था|
  • विनोबा भावे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे |
  • 2019 में पत्रकार रवीश कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था |
प्रश्न . भारतीय साइकलिंग महासंघ के अध्यक्ष कौन चुने गए ?

उत्तर -पंकज सिंह

  • नोएडा से भाजपा विधायक और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को भारतीय साइकलिंग महासंघ(CFI ) का अध्यक्ष चुना गया|
  • मनिंदर पाल सिंह लगातार दूसरी बार महासचिव चुने गए |
क्या है भारतीय साइकलिंग महासंघ:
  •  CFI 1946 में स्थापित किया गया था |
  • इसे यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (UCI ) द्वारा मान्यता प्राप्त है|
  • इसका उद्देश्य भारत में साइकिलिंग गतिविधियों को बढ़ावा देना, विकसित करना और विनियमित करना शामिल है|
प्रश्न . राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 को किसने मंजूरी प्रदान की है ?

उत्तर -केंद्रीय मंत्रिमंडल

  • इस नीति का उद्देश्य मरीजों की बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को विकास के पथ पर लाना है|
  • इस नीति से 2030 तक चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को वर्तमान $11 बिलियन से $50 बिलियन तक बढ़ने में मदद मिलने की उम्मीद है|
प्रश्न .तटीय सुरक्षा अभ्यास ” सागर कवच” का आयोजन किसने किया है?

उत्तर -भारतीय तटरक्षक बल

  • भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिम बंगाल के तट पर 25 -26 अप्रैल 2023 तक ” सागर कवच” नामक संयुक्त तटीय सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया |
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना,BSF , समुद्री पुलिस, पश्चिम बंगाल पुलिस, सीआईएसएफ, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सीमा शुल्क, हल्दिया डॉक कंपलेक्स,MMD और विभिन्न खुफिया एजेंसी ने भाग लिया|
इस अभ्यास का उद्देश्य:
  • वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों में सामुद्रिक खतरो का मूल्यांकन करना है|
  • पश्चिम बंगाल के तट पर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना |
प्रश्न .मामुकोया कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है ?

उत्तर -मलयालम अभिनेता

  • मलयालम अभिनेता मामूकोया का 77 वर्ष की आयु में कोझीकोड में निधन हो गया |
  • इन्होंने 400 से अधिक मलयालम फिल्मों में अभिनय किया |
  • उन्होंने हास्य कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी|
प्रश्न . अमेरिका के किस राज्य ने दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है?

उत्तर -पेन्सिल्वेनिया

  • अमेरिकी राज्य पेन्सिल्वेनिया ने आधिकारिक तौर पर दिवाली के हिंदू त्यौहार को राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दी है ?
  •  इसकी घोषणा गवर्नर टॉम वुल्फ ने की, जिन्होंने त्यौहार को राज्य के कर्मचारियों और पब्लिक स्कूलों के लिए छुट्टी के रूप में मान्यता देने वाली घोषणा पर हस्ताक्षर किए |
प्रश्न . हाल ही में किस कंपनी को नवरत्न कंपनी का दर्जा मिला है ?

उत्तर -रेल विकास निगम लिमिटेड

  • रेल विकास निगम लिमिटेड को अब श्रेणी-I मिनी रत्न से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों(CPSE ) की नवरत्न श्रेणी में पदोन्नत किया गया है |
  • वित्त मंत्री ने 26 अप्रैल 2023 से (RVNL ) को रेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत श्रेणी-I मिनी रत्न CPSE से नवरत्न CPSE में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है |
  • यह RVNL को भारत में CPSE में 13 वीं नवरत्न कंपनी बनाता है|
रेल विकास निगम लिमिटेड:
  • यह एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो परियोजना कार्यान्वयन और परिवहन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रेल मंत्रालय की निर्माण शाखा के रूप में काम करता है|
  • स्थापना वर्ष-24 जनवरी 2003
  • मुख्यालय-नई दिल्ली
नवरत्न कंपनियों की पात्रता मापदंड के बारे में :
  • 6 प्रदर्शन मापदंडों की गणना करते समय इसका समग्र स्कोर 60 या उससे अधिक होना चाहिए|
  • नेट वर्थ  से नेट प्रॉफिट
  • उत्पाद या सेवाओं की लागत के लिए जनशक्ति लागत |
  • नियोजित पूंजी के रूप में सकल मार्जिन
  • टर्नओवर के रूप में सकल लाभ
  • प्रति शेयर आय
  • अंतर-क्षेत्रीय प्रदर्शन तुलना
  • कंपनी के निदेशक मंडल ने 4 स्वतंत्र निदेशक होने चाहिए |
प्रश्न . हाल ही में आयोजित की गई SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता किसने की है?

उत्तर -राजनाथ सिंह

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक 28 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित हुई|
  • बैठक में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, और उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रियों ने भाग लिया|
शंघाई सहयोग संगठन (SCO ) के बारे में:
  • इसका गठन-15 जून 2001
  • संस्थापक सदस्य देश-चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान
  • मुख्यालय-बीजिंग , चीन
  • महासचिव-झांग मिंग
  • 2023  में शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता भारत कर रहा है |
  • भारत और पाकिस्तान इस संगठन के सदस्य देशों में 2017 में शामिल हुए |
  • 4 पर्यवेक्षक राज्य-अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया
प्रश्न . अभी हाल ही में नैसकॉम (NASSCOM ) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर -अनंत माहेश्वरी

नैसकॉम के बारे में:
  • आईटी उद्योग निकाय नैसकॉम ने 2023-24 के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है |
  • नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज – NASSCOM
  • इसकी स्थापना-1988 में हुई थी |
  • यह एक गैर-लाभकारी औद्योगिक संघ है, जो भारत में आई टी  उद्योग के लिए सर्वोच्च निकाय है|
  • नैसकॉम ने भारत के जीडीपी, निर्यात रोजगार, बुनियादी ढांचे और वैश्विक दृश्यता में अभूतपूर्व योगदान दिया है |
प्रश्न . किस स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा गया ?

उत्तर -शारजाह स्टेडियम

  • शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (UAE ) ने सचिन तेंदुलकर के 50 में जन्मदिन पर उनके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा |
  • स्टैंड में 13000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है
  • हाल ही में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने सचिन तेंदुलकर के नाम पर एक गेट का अनावरण किया था |
  • शारजाह क्रिकेट स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है |
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) की राजधानी आबू धाबी है |
  • संयुक्त अरब अमीरात में इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा-संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (AED ) है |

इसे भी पढ़ें : आज का करंट अफेयर्स : प्रकाश सिंह बादल कौन है, जिनका हाल ही में निधन हुआ है:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top