आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में daily current affairs 2023 , अनुभाग से प्रश्न उत्तर अवश्य ही पूछे जाते हैं| इस लेख के माध्यम से हम प्रतिदिन घटित घटनाओं एवं उनसे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य पर लेख प्रकाशित करते हैं| जिसमें सभी महत्वपूर्ण मुद्दे-राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेलकूद, प्रौद्योगिकी, एवं कई प्रकार के समसामयिकी मुद्दे शामिल करते हैं |जैसे -विश्व बैंक के नए अध्यक्ष कौन बने, भारत की पहली अंडर सी टनल कहां खुलेगी, कोयला खनिज दिवस कब मनाया जाता है, वेनेसा हडसन किस एयरलाइन कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी है, भारत किस देश के तट रक्षकों के लिए बंदरगाह बनाएगा, ऐसे ही और भी प्रश्न इस लेख में शामिल है|
प्रश्न . विश्व बैंक के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर -अजय बंगा
- भारतीय मूल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया |
- वह 2 जून 2023 को पद संभालेंगे |
- उनका कार्यकाल 5 साल के लिए होगा|
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडेन ने उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेट किया था|
- अजय बंगा का जन्म पुणे में 10 नवंबर 1959 को हुआ था|
- उन्होंने जालंधर और शिमला से पढ़ाई की है| DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है|
- मास्टर कार्ड के सीईओ रह चुके हैं|
- बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति है |
वर्ल्ड बैंक के बारे में:
- इसे वर्ष 1944 में स्थापित किया गया था|
- मुख्यालय-वाशिंगटन डीसी
- मुख्य अर्थशास्त्री-इंदरमीत गिल
- सदस्य देश- 189 है |
प्रश्न . भारत की पहली अंडर सी टनल कहां खुलेगी ?
उत्तर -मुंबई
- सुरंग गिरगांव (मरीन ड्राइव से पहले) के करीब से शुरू होती है,
- अरब सागर, गिरगांव चौपाटी और मालाबार हिल के नीचे से गुजरती है| और अंत में ब्रिज कैंडी के प्रियदर्शनी पार्क में समाप्त होती है|
- इसका उद्देश्य-हाई स्पीड तटीय मार्ग का लक्ष्य गिरगांव से वर्ली तक 45 मिनट की पीक टाइम यात्रा को 10 मिनट तक कम करना है|
- सुरंग का व्यास 12.19 मीटर है,जो समुद्र तल से 17 -20 मीटर नीचे है | लगभग 1 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे है|
- सुरंगों का निर्माण वृह मुंबई नगर निगम (BMC ) द्वारा बनाई जा रही मुंबई तटीय सड़क परियोजना का एक हिस्सा है|
प्रश्न . कोयला खनिज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 4 मई
- इसका उद्देश्य-श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में सशक्त बनाना है|
- भारत की पहली कोयला खदान 1774 में ईस्ट इंडिया कंपनी के जॉन समर और सुएटोनियस ग्रांट हिटली द्वारा स्थापित की गई थी|
- यह खदान दामोदर नदी के तट पर रानीगंज कोयला क्षेत्र में स्थित थी |
- 4 मई महत्वपूर्ण दिवस है, क्योंकि 1907 में रानीगंज, पश्चिम बंगाल में भारत में पहली भूमिगत कोयला खदान का उद्घाटन किया गया था|
कोयले के प्रकार:
- एन्थ्रेसाइट (94-98 %) यह सबसे उच्च गुणवत्ता वाला कोयला माना जाता है|
- बिटुमिन्स (78 -86 %) इस कोयले से कोक का निर्माण भी किया जाता है|
- लिग्नाइट (28 -30 %) यह स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक हानिकारक सिद्ध होता है|
- पीट (27 %) यह कोयले के निर्माण से पहले की अवस्था होती है|
- झारखंड में भारत में कोयले का सबसे बड़ा भंडार है, इसके बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ है |
प्रश्न . वैनेसा हडसन किस एयरलाइन कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी है ?
उत्तर -क्वांटास एयरवेज लिमिटेड
- वैनेसा हडसन, एयरलाइन के इतिहास में इस पद को धारण करने वाली पहली महिला बनी है |
- क्वांटस एयरवेज लिमिटेड ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय एयरलाइन है|
- स्थापना-1920 में हुई थी|
- यह विश्व की सबसे सुरक्षित एयर लाइनों में से एक है|
प्रश्न . मेड इन इंडिया: 75 इयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज पुस्तक के लेखक कौन है| जिसे हाल ही में प्रकाशित किया गया है?
उत्तर -अमिताभ कांत
- “मेड इन इंडिया: 75 इयर्स ऑफ़ बिज़नेस एंड एंटरप्राइज” पुस्तक अमिताभ कांत द्वारा लिखी गई|
- इसे रूपा पब्लिकेशंस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया|
- पुस्तक के माध्यम से अमिताभ कांत का उद्देश्य भारतीय व्यवसायों और उद्यमों की सफलता में अंतर्दृष्टि प्रदान करना ,एवं वे भविष्य में कैसे आगे बढ़ सकते हैं|
- अमिताभ कांत नीति आयोग के पूर्व सीईओ हैं |
प्रश्न . भारत किस देश के तट रक्षकों के लिए बंदरगाह बनाएगा?
उत्तर -मालदीव
मालदीव के लिए भारत द्वारा किए गए कार्य:
- भारत ने 2020 में मालदीव को डॉर्नियर विमान तोहफे में दिया था, और 2019 में एक गश्ती जहाज भी दिया था|
- 2022 में भारत ने माले को कोस्टल रडार सिस्टम भी दिया था|
प्रश्न . जेफ्री हिंटन ने किस कंपनी से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर -गूगल
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) के गॉडफादर के नाम से प्रसिद्ध जोफ्री हिंटन ने गूगल से अपनी नौकरी छोड़ दी है|
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उनके काम के लिए 2018 में उन्होंने टयूरिंग अवॉर्ड जीता था|
- जोफ्री हिंटन एक कंप्यूटर वैज्ञानिक है, जिन्होंने प्रसिद्ध चैट बोट्स जैसे चैट जीपीटी और बिंग के बढ़ते हुए प्रौद्योगिकी को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है|
गूगल के बारे में:
- गूगल संस्थापक-लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन
- गूगल मुख्यालय-माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
- गूगल की स्थापना- 4 सितंबर 1998, मेनलो पार्क, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
- गूगल के सीईओ-सुंदर पिचाई ( 2 अक्टूबर 2015)
प्रश्न . भारतीय मूल की किस अभिनेत्री को बाफ्टा फैलोशिप प्रदान की जाएगी?
उत्तर -मीरा सयाल
- बाफ्टा फेलोशिप ब्रिटिश अभिनेत्री-लेखिका मीरा सयाल को प्रदान की जाएगी|
- फैलोशिप 14 मई को लंदन में बाफ्टा टेलीविजन अवार्डस समारोह के दौरान दी जाएगी
- बाफ्टा फैलोशिप फिल्म या टेलीविजन में योगदान के लिए ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्टस ( बाफ्टा ) द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है|
प्रश्न . राष्ट्रीय विनिर्माण नवाचार सर्वेक्षण में किस राज्य को अभिनव राज्य का स्थान दिया गया है?
उत्तर -कर्नाटक
- विनिर्माण फर्मों के बीच नवाचार पर एक सर्वेक्षण में पाया गया कि कर्नाटक सबसे अभिनव राज्य है| इसके बाद तेलंगना और तमिलनाडु है|
- ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत की रैंक 40 है |
प्रश्न . पंडित राम किशन को मैन ऑफ द सेंचुरी घोषित किया गया है, वह कौन है?
उत्तर -समाजवादी नेता
- पूर्व लोकसभा सांसद पंडित राम किशन को समाजवादी नेता के रूप में उनके प्रयासों को पहचानते हुए नई दिल्ली में शताब्दी पुरुष (मैन ऑफ द सेंचुरी) की उपाधि से सम्मानित किया गया|
- आदिवासियों, दलितों, और गरीबों के लिए लड़ते हुए रामकिशन को कई बार गिरफ्तार किया गया था |
इसे भी पढ़ें : Latest current affairs 2023: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है :