सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Daily Current Affairs Hindi के सवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभातें है| विभिन्न एग्जाम जैसे- RRB,NTPC,BANK,MPPOLICE, MPPSC, UPSC, SSC, आदि सभी परीक्षाओं के लिए दैनिक समसामयिक प्रश्न हम यहाँ नियमित रूप से उपलब्ध करवातें है| आज के इस लेख में शामिल है –
Daily Current Affairs Hindi: Top-10,डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
प्रश्न. हाल ही में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किसकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया है?
उत्तर -दादी प्रकाशमणि
25 अगस्त 2023 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की सोलवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया है| डाक टिकट संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ” माई स्टैंप ” पहल के तहत जारी किया गया है|
प्रश्न. हाल ही में 25 अगस्त 2023 को ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर -“ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर”
ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरिना साकेलारोपोलू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीस यात्रा के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया| इस पुरस्कार की स्थापना 1975 में की गई| ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस पुरस्कार ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा उन प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है|
प्रश्न. हाल ही में किस देश के द्वारा आधुनिक तकनीक की मदद से दृष्टिबाधित लोगों की निशानेबाजी के खेल में मदद करने के लिए उपकरण विकसित किया है?
उत्तर -जर्मनी
प्रश्न. हाल ही में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंफोसिस ने वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर -इगा स्वेटेक
इंफोसिस ने 22 वर्षीय खिलाड़ी महिला इगा स्वेटेक जो एक महिला टेनिस वर्ल्ड नंबर वन की खिलाड़ी है| को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है|
प्रश्न. हाल ही में झारखंड सरकार ने किस कंपनी के साथ जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन परियोजना स्थापित करने के लिए समझौता किया है?
उत्तर – TCPL (ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड)
25 अगस्त 2023 को झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन परियोजना स्थापित करने के लिए टाटा मोटर्स और कमिंस इंक ,यूएसए के संयुक्त उद्यम TCPL ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया| जिसके अनुसार 350 करोड रुपए से अधिक इस परियोजना पर खर्च किए जाएंगे|
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2 अक्टूबर से 1 लीटर से कम की प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने की सूचना जारी की है?
उत्तर -असम
हाल ही में असम पर्यावरण और वन विभाग ने 2 अक्टूबर 2023 से राज्य में 1000 मिलीलीटर क्षमता से कम क्षमता वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग और उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की है|
प्रश्न. हाल ही में केंद्र सरकार के GST विभाग ने अखिल भारतीय रोलआउट के लिए कर अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार द्वारा विकसित एआई आधारित लकी बिल ऐप को अपनाया है?
उत्तर -केरल
हाल ही में केंद्रीय सरकार के जीएसटी विभाग ने एक एआई आधारित लकी ऐप को अपनाने का फैसला किया है| जिसे अखिल भारतीय रोलआउट के लिए कर अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए, राज्य जीएसटी विभाग के लिए, डिजिटल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल द्वारा विकसित किया गया था|
लकी बिल ऐप को मॉडल ” मेरा बिल मेरा अधिकार योजना” के तहत हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, असम, और केंद्र शासित प्रदेशों पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली, तथा दमन और दीव में पायलट आधार पर लांच किया जाएगा|
प्रश्न. FIDE शतरंज विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत के आर प्रगनानंद किस खिलाड़ी से हार कर दूसरे स्थान पर रहे ?
उत्तर – मेग्नस कार्लसन
प्रश्न. हाल ही में इंडियन पंप मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कौन चुने गए?
उत्तर – केवी कार्तिक
भारत की अग्रणी पंप निर्माण कंपनियों में से एक, डेक्कन इंडस्ट्रीज जिसका मुख्यालय कोयंबटूर में है| वहां प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत केवी कार्तिक को अब देश के इंडियन पंप मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया| वह इस संस्था के 39 वें अध्यक्ष होंगे|
प्रश्न. FSSAI की केंद्रीय सलाहकार समिति(CAC) ने खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों को कितने सालों के लिए लाइसेंस जारी करने का सुझाव दिया?
उत्तर -5
हाल ही में FSSAI की केंद्रीय सलाहकार समिति CAC सुझाव दिया कि खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों (FBO) को लाइसेंस 1 साल के बजाय 5 साल तक के लिए जारी किया जा सकता है|
इसे भी पढ़ें : Today Current Affairs Quiz in Hindi : हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 25 अगस्त,2023