daily current affairs in Hindi : इस लेख के माध्यम से हम, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, खेलकूद, सहित दैनिक घटनाक्रम पर आधारित विभिन्न विषयों से संबंधित रोजाना करंट अफेयर्स क्विज पर लेख प्रस्तुत करते हैं| जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक अहम भूमिका निभाते हैं|
आज के इस daily current affairs in Hindi भाग में हम निम्न प्रश्नों का अवलोकन करेंगे,जैसे-
प्रश्न .श्रम दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 1 मई
- यह दिवस श्रमिकों की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है |
- अमेरिका सहित कई देशों में सितम्बर के पहले सोमवार को श्रम दिवस मनाया जाता है |
- लेकिन दुनिया के अधिकांश हिस्सों में यह 01 मई को मनाया जाता है |
शिकागो का मजदूर आन्दोलन क्या है
- 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया था|
- उनकी मांग थी कि मजदूरी का समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए और हफ्ते में एक दिन छुट्टी हो , इससे पहले मजदूरों के लिए कोई समय सीमा नहीं थी |
- उनके लिए कोई नियम कायदे ही नहीं होते थे, लगातार 15-15 घंटे काम लिया जाता था |
- प्रदर्शनकारियों ने 4 मई को पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 मजदूरों की मोत हो गई और करीब 100 मजदूर घायल हो गए |
- इसके बाद भी आन्दोलन चलता रहा |
प्रश्न .साइंस -20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक कहाँ शुरू हुई है ?
उत्तर – लक्ष्यद्वीप
- 1 मई को यूनिवर्सल होलिस्टिक हेल्थ पर साइंस 20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक बंगाराम द्वीप के लक्ष्य द्वीप में भारत की G -20 अध्यक्षता के तहत शुरू हुई
- इसका उद्देश्य -बेहतर कृषि पध्दतियों ,पोष्टिक भोजन तक अधिक पहुँच ,स्वच्छ खाने की आदतों और पारिस्थितिक रूप से जागरूक और टिकाऊ खाद्य उत्पादों के लिए अधिक अवसर पर काम करना है |
G 20 के बारे में :
- यह 1999 में स्थापित दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है |
- इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है |
- वर्ष 2022 में जी20 की बैठक का आयोजन इंडोनेशिया में हुआ था |
- वर्ष 2023 (वर्तमान वर्ष में) जी20 की बैठकों का आयोजन भारत में किया जा रहा है |
- आगामी जी 20 की बैठकों का आयोजन ब्राजील में किया जाएगा(वर्ष 2024)
प्रश्न . एशियन डेवलपमेंट बैंक से एशिया में सबसे अधिक ऋण किस को प्राप्त हुआ है ?
उत्तर -पाकिस्तान
- एडीबी की वार्षिक रिपोर्ट (2022 ) के अनुसार :
- पाकिस्तान ने 5.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्राप्त किया |
- पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, और उसे बैंक से 2.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रियायती धनराशि प्राप्त हुई है |
- खाद्य और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं |
एशियाई विकास बैंक:
- यह एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान है, जो एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों पर केंद्रित है |
- वर्तमान में इसके 68 सदस्य देश हैं-जिनमें से 49 सदस्य एशिया और प्रशांत क्षेत्र से है ,व 19 बाहर से
- ADB के अध्यक्ष-मसात्सुगु असाकावा
- मुख्यालय-मंडालु योंग सिटी ,मनीला ,फिलिपींस
प्रश्न .नासा के वैज्ञानिकों ने सिमुलेटेड चन्द्र मिट्टी से किस तत्व को निकाला है ?
उत्तर -ऑक्सीजन
- ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर में नासा के वैज्ञानिकों ने एक निर्वात वातावरण में कृत्रिम/सिमुलेटेड चंद्र मिट्टी से ऑक्सीजन निकाली है|
- इस शोध से चांद की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को सांस लेने लायक हवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी |
- नासा जून 2023 से मंगल ग्रह पर रहने के लिए चार मनुष्यों को भेजेगा |
- नासा का स्पेस-X क्रू -6 मिशन लॉन्च हुआ
- इसरो-नासा द्वारा बनाया गया”निसार ” उपग्रह सितंबर में भारत से लॉन्च होगा |
इसरो के आगामी मिशन:
- चंद्रयान-3 ,2023 को -चांद की सतह को छूने का एक और प्रयास मिशन लॉन्च करेगा
- गगनयान-2024-भारत का पहला मानव युक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम
- शुक्रयान -1 , 2024-शुक्र के वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए भेजेगा |
- मंगलयान-2 , 2024-मंगल ग्रह हेतु भारत का दूसरा इंटरप्लेनेटरी मिशन लॉन्च करेगा
- आदित्या -L 1 -2023, सूर्य का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष मिशन
- निसार-2024, पृथ्वी की निगरानी हेतु नासा -इसरो का संयुक्त मिशन
प्रश्न . कालेसर नेशनल पार्क में कितने साल बाद टाइगर देखा गया है?
उत्तर -110 साल
- टाइगर को हरियाणा के कालेसर नेशनल पार्क(यमुना नगर ) में देखा गया है |
- यह वर्ष 1913 के बाद हरियाणा में बाग़ की उपस्थिति का पहला दर्द सबूत है |
टाइगर प्रोजेक्ट के बारे में:
- उत्तर -देश में बाघों की लगातार घटती आबादी तथा बाघों का संरक्षण करने के लिए सरकार ने 1973 में ” प्रोजेक्ट टाइगर” लांच किया | जिसके तहत भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण के लिए कई कदम उठाए गए |
- वर्तमान में देश में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं |
- देश का सबसे नवीनतम 53 वां टाइगर रिजर्व हाल ही में उत्तर प्रदेश के रानीपुर टाइगर रिजर्व को घोषित किया गया है|
- भारत में सबसे अधिक 526 बाघ मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं |
- मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक में सबसे अधिक 524 बाघ पाए जाते हैं |
- 29 जुलाई को पुरे विश्व में विश्व बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है |
- स्टेट ऑफ टाइगर 2022 रिपोर्ट के अनुसार-भारत में कुल बाघों की संख्या-3167 है |
- भारत का पहला टाइगर रिजर्व जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है, जिसे 1 अप्रैल 1973 को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था| हालांकि जिम कार्बेट को नेशनल पार्क का दर्जा 1936 में दिया गया था |
प्रश्न . पीएम मोदी ने 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम का कौन सा एपिसोड संबोधित किया है?
उत्तर -100 वां
- मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुई थी |
- महिलाओं, युवाओं, और किसानों जैसे कई सामाजिक समूह को संबोधित करते हुए यह कार्यक्रम सरकार के नागरिक-पहुंच कार्यक्रम का एक प्रमुख स्तंभ बन गया |
- 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच , चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू , फारसी, दारी, और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है |
प्रश्न . भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में पहली बार कितनी महिलाओं को कमीशन किया गया है?
उत्तर -5 महिलाएं
- ये है -लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव, लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल, और लेफ्टिनेंट आकांक्षा , महिला अधिकारी चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सेना की प्रमुख तोपखाना इकाइयों (आर्टिलरी रेजिमेंट) में शामिल होंगी|
भारतीय सेना के बारे में:
- स्थापना-26 जनवरी 1950
- मुख्यालय-नई दिल्ली
- 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है |
- आदर्श वाक्य-सेवा परमो धर्म:
- भारतीय थल सेना अध्यक्ष-जनरल मनोज पांडे (29 वें
- CDS -लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (2नंबर के )
- भारतीय वायु सेना अध्यक्ष-विवेक राम चौधरी
- भारतीय नौसेना अध्यक्ष-एडमिरल आर. हरि कुमार
- भारतीय तटरक्षक बल महानिदेशक-वी एस पठानिया
प्रश्न . बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सात्विक साईंराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कौन सा मेडल जीता है?
उत्तर -गोल्ड मैडल
- सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी, और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनकर इतिहास रचा है |
- बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में यह भारत के लिए अब तक का दूसरा गोल्ड मेडल है| इससे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में पुरुष एकल वर्ग गोल्ड मेडल जीता था|
भारतीय बैडमिंटन संघ:(BAI )
- स्थापना-1934
- मुख्यालय-नई दिल्ली
- अध्यक्ष-हिमंत बिस्वा सरमा
प्रश्न . बैंक ऑफ बड़ौदा का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर -देवदत्त चंद
बैंक ऑफ बड़ौदा के बारे में:
- स्थापना-20 जुलाई 1908, बड़ोदरा
- संस्थापक-सयाजीराव गायकवाड
- मुख्यालय-अलकापुरी, बड़ोदरा
प्रश्न . टेलीकॉम कंपनियों ने 1 मई से स्पैम कॉल रोकने की व्यवस्था किस की मदद से शुरू की है ?
उत्तर -आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI )
- स्पैम कॉल रोकने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई ) ने कंपनियों को 30 अप्रैल की डेडलाइन दी थी|
- 1 मई 2023 से देश की तीनों प्रमुख नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनीयों जियो , एयरटेल,और वोडाफोन -आइडिया ने स्पैम कॉल रोकने के लिए अपने सिस्टम में फिल्टर लगा दिए हैं |
- कंपनियों का दावा है कि AI की मदद से स्पैम मैसेज और कॉल्स नेटवर्क पर ही ब्लॉक हो जाएंगे |
- अब तक हमें कॉल आने के बाद पता चलता है कि यह स्पैम कॉल था,| फिर हम उसे ब्लॉक करते हैं, अब वह नेटवर्क पर पहले ही ब्लॉक हो जाएगा और कॉल हम तक नहीं पहुंचेगा|
ट्राई (TRAI )-टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी के बारे में :
- स्थापना-20 फरवरी 1997
- मुख्यालय-नई दिल्ली
- अध्यक्ष-पीडी वाघेला