Daily Current Affairs Quiz in Hindi : डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

Daily Current Affairs Quiz in Hindi : डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

हम यहाँ प्रतिदिन Daily Current Affairs Quiz in Hindi प्रस्तुत करतें है| अगर आप प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी करतें हो तो ये दैनिक समसामयिक सवाल आपके काम के हो सकते है | इस लेख के माध्यम से हम नियमित रूप से देश विदेश में घटित होने वाली-सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रौद्योगिकी, विभिन्न समझौते एवं अन्य परीक्षा उपयोगी जानकारी पर लेख प्रस्तुत करते हैं|

Daily Current Affairs Quiz in Hindi : डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने NCERT द्वारा हटाए गए भागों को शामिल करने के लिए अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकें जारी की है?

उत्तर -केरल

केरल के मुख्यमंत्री पीनारायी विजयन ने SCERT (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) की अलग से पाठ्यपुस्तकें जारी की है| इन पुस्तकों में उन विषयों को शामिल किया गया है, जिन्हें एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों से हटाया गया था|

प्रश्न, हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में म.प्र.के किस शहर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर -इंदौर

हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किए गए सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर को पहला, भोपाल को पांचवा, जबलपुर को 13 वां , गवालियर को 41 वां स्थान मिला है| 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के दो शहरों ने टॉप 10 में  स्थान हासिल किया है|

वही 3 लाख से 10 लाख के बीच की आबादी वाले शहरों में सागर को दसवां स्थान मिला है| जबकि 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने छठा स्थान हासिल किया है|

सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में शहरों को स्वयं मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल “PRAN ” भी उपलब्ध करवाया है| इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों को ठोस अपशिष्ट, सड़क की धूल, निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन, वाहनों के उत्सर्जन पर नियंत्रण और औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में कार्यान्वित गतिविधियों और उपायों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक है|

प्रश्न. हाल ही में प्रसिद्ध कैलीमपुड़ी राधा कृष्ण राव का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे ?

उत्तर -गणित और सांख्यिकी

हाल ही में प्रसिद्ध गणितज्ञ और सांख्यकीविद कैलीमपुड़ी राधा कृष्ण राव का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जो सीआर राव के नाम से जाने जाते थे| अभी कुछ समय पहले उन्हें प्रतिष्ठित सांख्यिकी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2023 मिला था| इसे सांख्यिकी का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है|

सीआर राव के बारे में :

जन्म स्थान-बल्लारी एक तेलुगु परिवार में हुआ था| यह स्थान पहले मद्रास में लगता था, लेकिन अब कर्नाटक में है | 1941 में उन्होंने आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय से गणित में एमएससी किया| तथा 1943 में शोध विद्वान के रूप में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान में शामिल हो गए| इन्हें 1968 में पद्म भूषण पुरस्कार तथा 2001 में पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

प्रश्न. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस शोध संस्थान में सुधार के लिए एक 9 सदस्यी समिति का गठन किया है ?

उत्तर -DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन)

केंद्र सरकार ने हाल ही में सरकार के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की अध्यक्षता में एक 9 सदस्य समिति का गठन किया है, यह समिति रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के कामकाज की समीक्षा करेगी| इसका उद्देश्य DRDO को अधिक परिणामन्मुखी और देश में सैन्य उद्योग के विकास का समर्थन करने के उपाय सुझाएगी |

प्रश्न. हाल ही में अजरबैजान के बाकू में आयोजित ISSF विश्व चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में किस भारतीय निशानेबाज ने स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर -अमनप्रीत सिंह

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 5314 मेगावाट की 3 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला रखी है?

उत्तर -आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने नंद्याला जिले में 5314 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए तीन नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला रखी|

प्रश्न. हाल ही में किस बैंक ने बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ” ऑल इन वन” “आईरिस” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?

उत्तर -यस बैंक

हाल ही में YES BANK ने ” आइरिस ” मोबाइल बैंकिंग एप लॉन्च किया है| जिसके माध्यम से ग्राहकों को सेवाओं के लिए इंटरफ़ेस प्रदान करना है| इस ऐप के माध्यम से ग्राहकों को नया खाता खोलने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी| तथा ग्राहक इस ऐप के माध्यम से 100 से अधिक सुविधाओं और सेवाओं तक पहुंच सकते हैं| ऐप में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, सिम बाइंडिंग, और टू-कारक सत्यापन जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल है|

प्रश्न. हाल ही में NGT (राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण) अध्यक्ष के रूप में किस ने कार्यभार ग्रहण किया है?

उत्तर -न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव

कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने 23 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है| यहां पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह का स्थान लेंगे|

न्यायमूर्ति श्रीवास्तव 11 अक्टूबर 2021 से 30 मार्च 2023 तक कोलकाता उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे|

प्रश्न. हाल ही में खेलो इंडिया महिला लिख का नाम बदलकर क्या रख दिया गया है?

उत्तर -अस्मिता महिला लीग

अस्मिता का अर्थ है-अचिविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग विमेन थ्रू एक्शन” है | खेलो इंडिया का यह नया नाम लचीलापन, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की भावना का प्रतीक है| अस्मिता पोर्टल के माध्यम से लीग किसी भी स्कूल, कॉलेज, सरकारी या निजी संगठन, को अस्मिता महिला लीग की मेजबानी करने और खेल उत्कृष्टता की दिशा में खेलो इंडिया के अभियान का हिस्सा बनने में सक्षम बनाएगा|

प्रश्न. केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किस राज्य में 33 खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन किया है?

उत्तर -राजस्थान

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 23 अगस्त 2023 को राजस्थान राज्य में 33 खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन किया| साथ ही उन्होंने 18 खेलो इंडिया केंद्रों की अतिरिक्त घोषणा की| इसके साथ एक समर्पित खेल विज्ञान केंद्र तथा एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा| इस तरह राज्य में कुल खेलो इंडिया केंद्रों की संख्या 51 हो जाएगी |

प्रश्न. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री द्वारा स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा जारी की गई?

उत्तर -केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान|

इसे भी पढ़ें : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बना भारत

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top