Daily GK Current Affairs in Hindi: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 09 सितम्बर 2023

Daily GK Current Affairs in Hindi: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 09 सितम्बर 2023

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  Daily GK Current Affairs in Hindi सवाल-जवाब अत्यंत महत्वपूर्ण होते है| क्योंकि आजकल कठिन प्रतियोगिता के दौर में दैनिक समसामयिक घटनाक्रम पर विद्यार्थियों की जागरूकता जांचने के लिए अधिकतर प्रश्न पूछे जा रहे हैं|

आप इस लेख के माध्यम से नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-RRB,NTPC,SSCGD, BANK, MPPOLICE,MPPSC, UPSC, के लिए Daily GK Current Affairs in Hindi के डेली टॉप प्रश्न यहाँ पढ़ सकते है| हम इन प्रश्नों को द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस ,टाइम्स ऑफ़ इंडिया एवं और भी अन्य समाचार पत्रों एवं इन्टरनेट मीडिया के विश्लेष्ण द्वारा हम इन प्रश्नों को तैयार कर प्रस्तुत करते है|

Daily GK Current Affairs in Hindi: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 09 सितम्बर 2023

प्रश्न. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर -10 सितम्बर

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की स्थापना 2003 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रीवेंशन द्वारा की गई थी| इसके अनुसार प्रत्येक वर्ष 10 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है| विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की त्रि-वार्षिक 2021-23 थीम है- “क्रिएटिंग एक्शन थ्रू होप ”

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य इस मुद्दे पर विभिन्न सरकारों का ध्यान केंद्रित करना है, तथा कलंक को कम करना एवं सामाजिक संगठनों, सरकारों, और जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना है| जिससे लोगों में एक संदेश दिया जा सके और आत्महत्याओं को रोका जा सके|

आत्महत्या दूरगामी सामाजिक, भावनात्मक और आर्थिक परिणाम वाली एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है| एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में दुनिया भर में प्रतिवर्ष 700,000 से अधिक आत्महत्या होती है|

प्रश्न. स्वच्छता के लिए नवंबर 2022 से विशेष अभियान 2.0: “स्वच्छता की ओर एक कदम” अगस्त 2023 में पूरा हुआ है| इसे किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था?

उत्तर -खान मंत्रालय

हाल ही में स्वच्छता के लिए खान मंत्रालय द्वारा नवंबर 2022 में शुरू किया गया अपना विशेष अभियान 2.0, स्वच्छता की ओर एक कदम अगस्त 2023 तक पूरा हो चुका है| जिसका उद्देश्य अपने विभिन्न विभागों में पर्यावरण स्थिरता और स्वच्छता को बढ़ावा देना था|

इस पहल को कई माध्यम से आगे बढ़ाया जिसमें वर्षा जल संचयन, खाद गड्ढे परियोजनाएं, झीलों और तालाबों की सफाई और पर्यावरण अनुकूल अपशिष्ट निपटान प्रथाओं को अपनाना  शामिल रहा है|

प्रश्न. हाल ही में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) ने कौन सी दो संवादात्मक भुगतान पहल शुरू की है?

उत्तर – ” हेलो यूपीआई” और ” भारत बिलपे कनेक्ट” लॉन्च किया है|

हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने स्मार्टफोन के साथ बातचीत में शामिल होकर भुगतान करने के लिए ” हेलो यूपीआई” लॉन्च किया है| जिसके माध्यम वह रेस्त्रां का बिल बांटना हो, किसी दोस्त को पैसे भेजने हो, या उपयोगिता बिल का निपटान करना कर सकेंगे |

NPCI ने ” भारत बिलपे कनेक्ट” भी लांच किया, जिसका उद्देश्य बातचीत के माध्यम से सहज बिल भुगतान करना है|

प्रश्न. हाल ही में भारत की प्रसिद्ध सर्जिकल रोबोटिक फर्म SS इनोवेशन ने किसे अपना निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर – मून मैन के नाम से मशहूर “डॉ. मायलस्वामी अन्नादुरई” को

वर्ष 2016 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए सराहनीय काम करने के लिए अन्नादुरई को पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है| अन्नादुरई को इसरो के चंद्रयान-1 मिशन में उनके योगदान के लिए ” मून मैन ऑफ इंडिया” ठीक कहा जाता है|

प्रश्न. हाल ही में तमिलनाडु के किस प्रोडक्ट को भौगोलिक संकेतक GI टैग मिला है?

उत्तर – सलेम साबूदाना

सलेम स्टार्च और साबूदाना मैन्युफैक्चरस सर्विस इंडस्ट्रियल को-कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड जिसे लोकप्रिय रूप से सागोसर्व कहा जाता है,को हाल ही में सलेम साबूदाना के लिए भौगोलिक संकेतक टैग या GI टैग प्राप्त हुआ है|

साबूदाना का उत्पादन सबसे पहले सेलम जिले में किया गया था ,जो देश में कुटीर पैमाने पर साबूदाना उत्पादन का मुख्य केंद्र है|सलेम क्षेत्र में साबूदाना का 80 %उत्पादन किया जाता है|

प्रश्न.  हाल ही में किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने दुनिया में ग्राहक अनुभव में क्रांति लाने के लिए अपना पहला लाइफवर्स  स्टूडियो लॉन्च किया है?

उत्तर -SBI लाइफ इंश्योरेंस

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लाइफवर्स स्टूडियो पहल के लिए डेटसु क्रिएटिव के साथ सहयोग किया है|

प्रश्न. हाल ही में कौन से बैंक ने देश भर में 6,000 से अधिक ATM पर UPI ATM सुविधा सक्षम की है?

उत्तर -बैंक ऑफ बड़ौदा

प्रश्न. भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना के बीच कौन से द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण अरब सागर में आयोजित किया गया?

उत्तर  “वरुण 2023”

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वर्ष 1993 में शुरू किया गया था, जिसे वर्ष 2001 में “वरुण ” नाम दिया गया है|

प्रश्न. हाल ही में 8 सितंबर 2023 से सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की होलो मार्किंग का कौन सा चरण लागू हुआ है?

उत्तर -तीसरा चरण

केंद्र सरकार ने 8 सितंबर, 2023 से अनिवार्य होलो मार्किंग के तीसरे चरण का शुभारंभ किया है, जिसमें अनिवार्य होलो मार्किंग के तहत अतिरिक्त 55 जिले शामिल किए गए|

प्रश्न. हाल ही में किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने MDRT योग्य सलाहकारों की संख्या के संबंध में विश्व स्तर पर नंबर 5 और भारत में नंबर वन स्थान की पहचान हासिल की है?

उत्तर – टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस

इसे भी पढ़ें : Current Affairs 9 September 2023 in Hindi: डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top