प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से Latest current affairs सेक्सन परीक्षाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| इसी को ध्यान में रखते हुए हम नियमित रूप से आपके लिए दैनिक समसामयिक मुद्दों से संबंधित आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Latest current affairs पर लेख प्रकाशित करते हैं| आज के इस लेख में हमने निम्न विषयों को सम्मिलित किया है| जैसे -विश्व मलेरिया दिवस, ऑपरेशन कावेरी, तारेक फतेह का निधन, भारत में जल निकायों की गणना, बार्सिलोना किताब 2023 विजेता, दुनिया का सबसे बड़ा साइबर रक्षा अभ्यास का आयोजन, BMD इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण,
प्रश्न . विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर -25 अप्रैल
- मलेरिया को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है|
- मलेरिया दिवस 2023 की थीम-” शून्य मलेरिया देने का समय, निवेश, नवाचार, कार्यान्वयन” है |
- भारत सरकार की निम्न स्वास्थ्य पहले मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रही है- जैसे-आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र आदि |
- भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं-डॉक्टर मनसुख मंडाविया
- आयुष्मान भारत योजना शुरू हुई-23 सितंबर 2018 |
प्रश्न . सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए कौन सा ऑपरेशन शुरू किया गया ?
उत्तर – कावेरी
- भारत ने अशांति से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया |
- यह अपने नागरिकों और मित्र राष्ट्रों के नागरिकों को युद्ध क्षेत्रों से बचाने के लिए भारत द्वारा शुरू किया गया अभियान है |
- आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि सूडान में लगभग 4000 भारतीय नागरिक हैं |
- सूडान वर्तमान में देश भर में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स के बीच एक हिंसक शक्ति संघर्ष का सामना कर रहा है |
- सत्तावादी नेता उमर अल बशीर को उखाड़ फेंकने के 4 साल बाद नई नागरिक सरकार की स्थापना के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित योजना पर विवाद के कारण यह संघर्ष पैदा हुआ |
- दोनों पक्ष एक दूसरे पर बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं |
- जिसके परिणाम स्वरूप व्यापक हिंसा और अस्थिरता है |
सूडान के बारे में:
- राजधानी-खार्तूम
- मुद्रा-सूडानी पाउंड
- राष्ट्रपति-अब्देल फतह अल -बुरहान (संप्रभुता परिषद के अध्यक्षहै )
- आधिकारिक भाषा- अरबी, अंग्रेजी
प्रश्न . अभी हाल ही में तारेक फतह का निधन हुआ है, वह कौन थे?
उत्तर -पाकिस्तानी- कनाडाई पत्रकार
- 24 अप्रैल 2023 को पाकिस्तानी-कनाडाई पत्रकार तारेक फतह का 73 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया |
- फतह का जन्म 1949 में पाकिस्तान की आजादी के तुरंत बाद हुआ था | उन्होंने खुद को ” आधी रात का बच्चा” कहा |
- उन्हें इस्लामिक चरमपंथ और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान की आलोचनाओं के लिए जाना जाता था|
- वह समलैंगिक अधिकारों के भी समर्थक थे |
प्रश्न . भारत में जल निकायों पर पहली गणना में जल निकायों की संख्या में पहला स्थान किस राज्य का है ?
उत्तर -पश्चिम बंगाल
- भारत में प्रथम जल स्त्रोतों की गणना में पहला स्थान पश्चिम बंगाल का है |
- देश के इतिहास में पहली बार हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने देश के जल संसाधनों के विषय में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए जल निकायों की पहली गणना रिपोर्ट जारी की |
- जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री- गजेंद्र सिंह शेखावत है |
- इस गणना में प्राकृतिक और मानव निर्मित जल निकाय जैसे तालाब, टैंक, झीलें, आदि को सम्मिलित किया गया है |
- देश में कुल 24,24 540 जल निकायों की गणना हुई, जिनमें से 97.1 % (23 ,55 ,0 55 ) ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज किए गए|
- और केवल2.9 %(69 ,485 ) शहरी क्षेत्रों में दर्ज किए गए|
प्रश्न . बार्सिलोना किताब 2023 किसने जीता है?
उत्तर -कार्लोस अलकराज
- कार्लोस अलकराज स्पेन के खिलाड़ी है|
- इन्होंने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में हराकर अपना लगातार दूसरा बार्सिलोना खिताब जीता |
- ब्यूनस आयर्स और इंडियन वेल्स में जीत के बाद अलकराज ने 2023 की अपनी तीसरी ट्राफी और अपने करियर की नोवीं ट्रॉफी जीती है|
प्रश्न . दुनिया का सबसे बड़ा साइबर रक्षा अभ्यास ” लोक्ड शील्ड ” का आयोजन किस देश में किया गया ?
उत्तर -एस्टोनिया
- “लॉकड शील्ड “का वार्षिक संस्करण नाटो सहयोगी साइबर रक्षा केंद्र ऑफ एक्सीलेंस द्वारा तल्लीन (एस्टोनिया ) में आयोजित किया गया|
- यह अभ्यास साइबर सुरक्षा के लिए 2010 से आयोजित किया जा रहा है |
- 38 देशों सहित नाटो साथियों और भागीदारों के 3000 से अधिक प्रतिभागी इस अभ्यास में शामिल हुए|
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन नाटो के बारे में:
- नाटो उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच 1949 में गठित एक सैन्य संगठन है|
- इसका मुख्यालय-ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है|
- नाटो के महासचिव-जेंस स्टोलटेंनबर्ग है |
- यह शीत युद्ध के दौरान सोवियत विस्तार को रोकने और सदस्य राज्यों को आक्रमण से बचाने के लिए एक रक्षा समझौते के रूप में बनाया गया था |
प्रश्न .BMD इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण किसने किया है?
उत्तर -डीआरडीओ (DRDO )
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, और भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट से, समुद्र आधारित एंडो वायु मंडलीय इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया |
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन :
- यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान और विकास एजेंसी है |
- इसका उद्देश्य भारत को महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकी और प्रणालियों में आत्मनिर्भर बनाना है |
- इसकी स्थापना-1958 में हुई थी |
- मुख्यालय-नई दिल्ली
- अध्यक्ष-समीर वी कामत
प्रश्न . उदय तंबर को किस देश में जातिगत न्याय सलाहकार मंडल का सदस्य बनाया गया है ?
उत्तर -अमेरिका
- उदय तंबर को न्यूयॉर्क सिटी के जातिगत न्याय सलाहकार मंडल का सदस्य बनाया गया है|
- उदय तंबर अमेरिका में युवा विकास सेवाओं पर काम करने वाले भारतीय मूल के सीईओ है |
इसे भी पढ़ें : डेली हिंदी करेंट अफेयर्स : भारत को मिली एशिया की पहली वाटर मेट्रो, ऐसे ही अन्य सवाल: