सभी सरकारी परीक्षाओं में Latest current affairs 2023 अनुभाग से प्रश्न पूछे जाते हैं| इसके अंतर्गत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेलकूद, प्रौद्योगिकी, सामाजिक, आदि दैनिक घटनाक्रम पर आधारित विभिन्न समसामयिक मुद्दे शामिल होते हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां नियमित रूप से Latest current affairs 2023 पर लेख प्रकाशित करते हैं | आज के इस लेख में निम्न प्रश्नों शामिल होंगे |
प्रश्न . विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 3 मई
- वर्ष 1993 में 3 मई को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया|
- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम-
- थीम – ” शेपिंग ए फ्यूचर ऑफ राइटस : फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन फॉर ए ड्राइवर फॉर अदर ऑल ह्यूमन राइट्स “
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 :
- नार्वे पहले स्थान पर, डेनमार्क दूसरा, स्वीडन तीसरा, एस्टोनिया चौथा, और फिनलैंड पांचवा, ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं |
- प्रत्येक वर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ” रिपोर्ट विदाउट बॉर्डर्स” नाम का एक संगठन विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक जारी करता है |
- यूनेस्को 1997 से हर साल 3 मई को विश्व स्वतंत्र दिवस के मौके पर ” गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार” भी देता है|
- यह पुरस्कार ऐसे संस्थानों या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने प्रेस की आजादी के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो |
- 2022 में यह पुरस्कार तीन कैद ईरानी महिला पत्रकारों को दिया गया –
- इनमें नीलोफर हमीदी, एलाहेह मोहम्मदी और नरगिस मोहम्मदी को दिया गया |
प्रश्न . विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर -2 मई
- इसकी थीम 2023 -” अस्थमा केयर फॉर ऑल”
- उद्देश्य-वैश्विक स्तर पर अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाना
- विश्व अस्थमा दिवस पहली बार 1998 में मनाया गया
- ग्लोबल इनीशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा ” विश्व अस्थमा जागरूकता दिवस” के रूप में मनाया गया
प्रश्न . विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में भारत की रैंक क्या है?
उत्तर -161
- यह “इंडेक्स रिपोर्टर विदाउट बॉर्डर्स ” के द्वारा जारी किया जाता है
- पेरिस स्थित “रिपोर्टर विदाउट बॉर्डर्स “एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संगठन है
प्रश्न . सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत विवाह के अपरिवर्तनीय टूटने के आधार पर तलाक देने का अधिकार दिया है?
उत्तर -अनुच्छेद 142
- तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना,ए .एस ओका , विक्रम नाथ और J.K महेश्वरी की संवैधानिक बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया है
- अगर पति पत्नी का रिश्ता इतना खराब हो चुका है कि समझौता होने की गुंजाइश बची ही नहीं है,
- तो कोर्ट भारत के संविधान के आर्टिकल 142 के तहत तलाक को मंजूरी दे सकता है |
- इसके लिए उन्हें फैमिली कोर्ट नहीं जाना होगा |
- न ही तलाक लेने के लिए 6 महीने का इंतजार करना होगा|
- यह फैसला 2014 में दायर शिल्पा शैलेश बनाम वरुण श्रीनिवासन केस में आया है|
- इन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत तलाक मांगा था|
क्या होते हैं तलाक के प्रावधान:
- हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के सेक्शन 13B में आपसी सहमति से तलाक का प्रावधान है|
- सेक्शन 13 बी(1 ) में कहा गया है कि पति पत्नी तलाक के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी दे सकतें है |
- इसका आधार यह होना चाहिए कि दोनों साल भर या इससे ज्यादा वक्त से अलग रह रहे हो, या उनका साथ रहना संभव न हो, अथवा दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया हो|
- निम्न आधार हो सकते हैं-एडल्ट्री, घरेलू हिंसा, कुष्ठ रोग, योन रोग, परित्याग, मेंटल डिसऑर्डर, जबरन धर्म परिवर्तन|
प्रश्न . दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में किसने पद संभाला है ?
उत्तर -बालकृष्णन मणिकांतन
- मणिकांतन ने विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टरों और फिक्स्ड विंग विमानों पर 5400 घंटे से अधिक उड़ान भरी है|
भारतीय वायु सेना के बारे में:
- स्थापना-26 जनवरी 1950
- मुख्यालय-नई दिल्ली
- आदर्श वाक्य- “नभ: स्पर्शं दीप्तम “
- वर्तमान में एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी वायु सेना अध्यक्ष हैं |
प्रश्न . केंद्र सरकार ने “विवाद से विश्वास-1 MSMEs को” राहत योजना लांच की है, यह किस मंत्रालय से संबंधित है?
उत्तर -वित्त मंत्रालय
- वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs ) को कोविड-19 अवधि के लिए राहत प्रदान करने के लिए ” विवाद से विश्वास 1- MSMEs को राहत” योजना शुरू की है|
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2023-24 में इस योजना की घोषणा की गई थी|
प्रश्न . किस राज्य में पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण शुरू हुआ है?
उत्तर -ओडिशा
- सर्वेक्षण ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा ऑनलाइन ओर ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित किया जा रहा है|
- यह राज्य के सभी 314 ब्लॉकों और 114 शहरी स्थानीय निकायों में किया जाएगा |
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के बारे में:
- 102 वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2018 राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग(एनसीबीसी) को संवैधानिक दर्जा प्रदान करता है|
- इसे सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के बारे में शिकायतों तथा कल्याणकारी उपायों की जांच करने का अधिकार प्राप्त है|
- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष-हंसराज गंगाराम अहिर
प्रश्न . अप्रैल 2023 के लिए कितना GST राजस्व संग्रह हुआ है ?
उत्तर – 1.87 लाख करोड़
- अप्रैल 2023 के महीने का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12% अधिक है|
- पहली बार सकल जीएसटी संग्रह 1 .75 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है|
- यह जीएसटी राजस्व संग्रह का अब तक का सबसे अधिक संग्रह है|
जीएसटी (GST ) से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:
- वस्तु एवं सेवा कर (GST) को सबसे पहले फ्रांस में लागू किया गया था|
- भारत का जीएसटी कनाडा के मॉडल पर आधारित है|
- भारत में GST विजय केलकर समिति की सिफारिश के आधार पर लागू किया गया|
- भारत में GST 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया था |
- GST को लागू करने वाला सबसे पहला राज्य असम था |
- GST को अनुच्छेद 279 के तहत लागू किया गया है|
- GST, 122 वां संवैधानिक संशोधन बिल था|
- GST में 5 प्रकार की कर दरें – , 0%, 5%, 12%, 18%, और 28%, है|
प्रश्न . किस देश के मतदाताओं ने जनमत संग्रह में संवैधानिक बदलाव को मंजूरी दी है ?
उत्तर -उज़्बेकिस्तान
- उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने संवैधानिक बदलाव के लिए जनमत संग्रह में जीत हासिल की है |
- इसके बाद अब उज्बेकिस्तान के संविधान में बदलाव हो सकता है|
- संविधान संशोधन शवकत मिर्जियोयेव को 2040 तक राष्ट्रपति बने रहने की अनुमति देगा|
- उज्बेकिस्तान के मतदाताओं ने राष्ट्रपति पद के कार्यकाल को 5 से बढ़ाकर 7 साल करने की मंजूरी दे दी है|
- मिर्जियोयेव को दो और कार्यकाल की अनुमति दी है|
- संविधान में परिवर्तन में मृत्यु दंड पर प्रतिबंध और मानव अधिकारों की गारंटी शामिल है|
प्रश्न . किस अभिनेत्री को लेनिज के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया है ?
उत्तर -अथिया शेट्टी
- कोरियन स्किन केयर ब्रांड लेनिज ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी को भारत में अपने फर्स्ट ब्रांड फेस के रूप में साइन किया है |