MP GK In Hindi:म.प्र.के प्रमुख महल एवं गुफाओं से जुड़ें महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

MP GK In Hindi:म.प्र.के प्रमुख महल एवं गुफाओं से जुड़ें महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में MP GK In Hindi विषय पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध महल और गुफाओं से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं| इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम म.प्र. के प्रमुख महल और गुफाओं पर महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी लेकर आयें है |

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं-मध्य प्रदेश पुलिस, मध्यप्रदेश पटवारी, मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती, एवं विभिन्न राज्य ,केंद्र स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं| अत: इस विषय को मजबूत करने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें|

MP GK In Hindi:जानें म.प्र. के प्रसिद्ध महल एवं गुफाओं से संबंधित पूरी जानकारी:

प्रश्न . प्रसिद्ध गुजरी महल मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर -ग्वालियर

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर के किले में गुजरी महल स्थित है, जिसका निर्माण राजा मानसिंह तोमर ने अपनी प्रेयसी मृगनयनी के लिए कराया था|
ग्वालियर में स्थित अन्य महल:
  • मोती महल-यह जीवाजीराव का सुंदर महल है, इसमें पहले मध्य प्रदेश का ए.जी. ऑफिस था|
  • जय विलास महल-इस महल में जीवाजी राव सिंधिया का निवास था| यह पाश्चात्य कला से निर्मित है, इसमें प्रसिद्ध संग्रहालय है |
प्रश्न . मध्यप्रदेश में बघेलिन महल कहां स्थित है?

उत्तर -मंडला

  • मंडला में मोती महल के पूर्व में स्थित है, यह नर्मदा नदी के किनारे हैं|
  • मंडला में एक अन्य महल मोती महल भी स्थित है|
प्रश्न . मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित मदन महल का निर्माण किस राजा ने करवाया था?

उत्तर -मदन शाह (गोंड राजा) ने 1200 ई. में निर्मित कराया|

प्रश्न . मध्यप्रदेश में खरबूजा महल कहां स्थित है?

उत्तर -धार

  • इस महल की विशेषता है-इसके ऊपर से संपूर्ण नगर दिखाई देता है|
प्रश्न . राजा रोहित का महल अवस्थित है?

उत्तर -रायसेन

  • रायसेन दुर्ग में स्थित इस महल का निर्माण राजा राज बसंती द्वारा किया गया था|
  • वही बादल महल भी स्थित है, जिसका निर्माण भी राज बसंती द्वारा किया गया|
  • इसके अलावा यहां एक और महल “इत्रदार महल”  भी स्थित है|
प्रश्न. चंदेरी के किले में स्थित महल का क्या नाम है?

उत्तर -हवा महल

  • चंदेरी किले में स्थित इस महल का निर्माण, प्रतिहार राजा कीर्तिपाल ने 11 वीं शताब्दी में बनवाया था|
  • नौखंडा महल भी प्रतिहार राजा कीर्तिपाल द्वारा 11वीं शताब्दी में निर्मित किया गया|
प्रश्न . मध्यप्रदेश के अजयगढ़ पन्ना में स्थित महल है?

उत्तर -राजा अमन महल

  • इस महल का निर्माण राजा अजय पाल द्वारा किया गया, यहां पत्थर पर बारिक सजीव पच्चीकारी कलाकृति निर्मित है|
प्रश्न. ओरछा के दुर्ग में स्थित महल कौन सा है?

उत्तर -जहांगीर महल

  • जहांगीर ने ओरछा के दुर्ग में इसका निर्माण करवाया था|
प्रश्न. मध्यप्रदेश में रानी रूपमती का महल स्थित है?

उत्तर -मांडू

  • बाज बहादुर की प्रेयसी रानी रूपमती इस महल से पवित्र नर्मदा नदी के दर्शन करती थी|
प्रश्न. मांडू में स्थित दाई का महल प्रसिद्ध है?

उत्तर -महत्वपूर्ण कलाकृतियों हेतु चर्चित

प्रश्न . किस महल का आकार कटोरी की तरह है, जिसे अफगानी कला का भव्य नमूना कहा जाता है?

उत्तर -अशर्फी महल

प्रश्न. राजा वीर सिंह जूदेव द्वारा निर्मित रामराजा मंदिर महल कहां स्थित है?

उत्तर -ओरछा

गुफाएं :
प्रश्न. प्रसिद्ध मृगेंद्रनाथ की गुफाएं कहां स्थित है?

उत्तर -रायसेन (पाटनी गांव)

  • यह गुफाएं दुर्लभ रॉक पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध है| इन गुफाओं की खोज जुलाई 2009 में की गई थी|
  • यहां कुल मिलाकर 20 गुफाएं हैं, तथा गुफा नंबर 1 व 20 जैन धर्म से संबंधित है|
प्रश्न. उदयगिरि की गुफाएं कहां स्थित है?

उत्तर -विदिशा

  • इन गुफाओं का संबंध गुप्त काल से है, जिन्हें चौथी और पांचवी शताब्दी में खोजा गया|
प्रश्न. परमार वंश के राजाओं द्वारा 11 वीं सदी में निर्मित भर्तृहरि गुफाएं कहां स्थित है?

उत्तर -उज्जैन

  • इन गुफाओं के सभी चित्र रंगीन है
प्रश्न . धार में स्थित गुफाओं को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर -बाघ की गुफाएं

  • यहां 5 गुफाएं स्थित है, कलात्मक भित्ति चित्रों से निर्मित इन गुफाओं का संबंध पांचवी से सातवीं सदी में विंध्याचल पहाड़ियों में निर्मित बुद्ध विहार, बौद्ध चित्र आदि से है|
प्रश्न. यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में सम्मिलित प्रसिद्ध भीमबेटका की गुफाएं कहां अवस्थित है?

उत्तर -अब्दुल्लागंज रायसेन

  • इन गुफाओं की खोज वाकणकर ने की थी, यह विश्व का सबसे बड़ा गुफा समूह है|
प्रश्न. पांडव गुफाओं के नाम से प्रसिद्ध जहां पांडवों ने अपना अज्ञातवास बिताया था,ये गुफाएं कहां स्थित है?

उत्तर -पंचमढ़ी

प्रश्न. प्रसिद्ध मारा की गुफाएं जो बौद्ध कालीन गुफाओं के नाम से प्रसिद्ध है, कहां स्थित है?

उत्तर -सिंगरौली

प्रश्न. शंकराचार्य की गुफाएं स्थित है?

उत्तर -ओमकारेश्वर खंडवा

  • शंकराचार्य ने यहां शिव आराधना की थी|
प्रश्न. 12 वीं सदी में निर्मित बिलोवा की गुफाएं कहां स्थित है?

उत्तर -ग्वालियर

निष्कर्ष : प्रतियोगिताओं के लिए आज के इस लेख में हमने MP GK In Hindi के अंतर्गत म.प्र.के प्रमुख महल और गुफाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है | इस विषय पर 1-2 प्रश्न हर exam में पूछे जातें है | इस लेख का आप एक बार जरुर अध्ययन करें |

इसे भी पढ़ें : MP GK Question in Hindi : मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े पूर्व परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न:

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top