लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में म.प्र.से जुड़े MP GK Question जरुर पूछे जातें है| इसलिए आज हम म.प्र.जीके से कला एवं संस्कृति तथा म.प्र .के इतिहास से जुड़े हुए प्रश्नों का अध्ययन करेंगे|मध्य प्रदेश पुलिस, सब इंस्पेक्टर, पटवारी, एवं विभिन्न केंद्र स्तरीय परीक्षाएं जैसे-RRB,NTPC,BANK ,SSC ,MPPSC ,UPSC , आदि परीक्षाओं में MP GK Question in Hindi विषय पर प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं|
MP GK Question :मध्य प्रदेश कला एवं संस्कृति से जुड़े टॉप 25 सवाल जो हमेशा परीक्षाओं में पूछे जाते हैं?
प्रश्न .किस कवयित्री को प्रसिद्ध रचना ‘ झांसी की रानी के लिए जाना जाता है?
उत्तर -सुभद्रा कुमारी चौहान
प्रश्न . रसिकप्रिया (1591), रामचंद्रिका(1600), और कविप्रिया(1601), प्रसिद्ध रचनाएं किस कवि की है?
उत्तर -केशवदास
प्रश्न . किस कवि को उनके उपनाम ” नवीन” के नाम से जाना जाता है?
उत्तर -बालकृष्ण शर्मा
बालकृष्ण शर्मा ने अपने उपनाम नवीन के अंतर्गत कई संकलन और कविताएं प्रकाशित की है-जैसे कुमकुम, रश्मि रेखा, अपलक, विनोबा स्टवान ,और उर्मिला, लेकिन उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति उर्मिला है|
प्रश्न . वार्षिक नृत्य समारोह ” लोकरंजन” का आयोजन कहां पर किया जाता है?
उत्तर -खजुराहो
यह एक पारंपरिक नृत्य उत्सव है, जिसका आयोजन मध्यप्रदेश के खजुराहो में प्रतिवर्ष 8 से 12 दिसंबर को मनाया जाता है| आदिवासी लोक कला अकादमी मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम इस उत्सव का आयोजन करती है|
प्रश्न . ‘ अभिज्ञान शाकुंतलम्” कृति के रचनाकार कौन है?
उत्तर -महाकवि कालिदास
अभिज्ञान शाकुंतलम् की रचना महाकवि कालिदास ने की थी, उन्हें उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के दरबार के नवरत्नों में से एक माना जाता था| एवं कालिदास को भारत का “शेक्सपियर” भी कहा जाता है| कालिदास की प्रमुख रचनाएं हैं-मालविकाग्निमित्रम्, मेघदूत, ऋतुसंहार, रघुवंशम, और अभिज्ञान शाकुंतलम् इनमें शामिल है|
प्रश्न . गजानन माधव मुक्तिबोध किस साहित्यिक कृति से जुड़े हुए हैं?
उत्तर -एक साहित्य की डायरी, चांद का मुंह टेढ़ा है, काठ का सपना(लघु कथाओं का संकलन)
प्रश्न . बिल्लियों का अर्थशास्त्र यह साहित्यिक कृति किस साहित्यकार से जुड़ी हुई है?
उत्तर -शरद जोशी
प्रश्न . स्वरों के विवाह का प्रतीक, गोंड समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है?
उत्तर -लारुकाज
प्रश्न . आधुनिक हिंदी साहित्य के विख्यात व्यंग्यकार और हास्य लेखक के रूप में जाने जाते हैं?
उत्तर -हरिशंकर परसाई
हरिशंकर परसाई आधुनिक हिंदी साहित्य के विख्यात व्यंगयकार और हास्य लेखक थे, अपनी सरल और प्रत्यक्ष शैली के लिए पहचाने जाते हैं| उन्होंने जबलपुर से वसुधा नाम की एक पत्रिका प्रकाशित की| उनके उल्लेखनीय योगदान में शामिल है-विकलांग श्रद्धा की दौर, दो नाक वाले लोग, आध्यात्मिक पागलों का मिशन, क्रांतिकारी की कथा, पवित्रता का दौरा , पुलिस मंत्री का पुतला आदि|
प्रश्न . किस वर्ष ” भीमबेटका गुफाओं” को यूनेस्को का विश्व विरासत टैग मिला था?
उत्तर -2003
भीमबेटका की गुफाएं मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अब्दुल्लागंज में स्थित है|ये पुरापाषाण काल से संबंधित है, इन्हें 2003 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया|
प्रश्न . हाल ही में, मध्य प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व को यूनेस्को द्वारा ‘ बायोस्फीयर रिजर्व’ का दर्जा दिया गया है?
उत्तर -पन्ना टाइगर रिजर्व
- हाल ही में यूनेस्को ने मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व को ” बायोस्फीयर रिजर्व” का दर्जा प्रदान किया गया है| यूनेस्को सूची में शामिल होने वाला भारत का यह 12वां बायोस्फीयर रिजर्व है|
- यह मध्य प्रदेश से तीसरा बायोस्फीयर रिजर्व स्थल है, इसके पहले पंचमढ़ी और अमरकंटक म.प्र . मध्य प्रदेश के बायोस्फीयर रिजर्व है| यह सभी विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है|
- पन्ना राष्ट्रीय उद्यान की शुरूआत वर्ष 1981 में की गई थी|
- वर्तमान में पूरे विश्व भर में 714 बायोस्फीयर रिजर्व है, यह सब स्थल कुल 129 देशों में स्थित है|
- पंचमढ़ी को वर्ष 2019 में यूनेस्को द्वारा जैव मंडल की सूची में जोड़ा गया था|
- यूनेस्को का विश्व नेटवर्क बायोस्फीयर रिजर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित उन संरक्षित क्षेत्रों को शामिल करता है, जो लोगों और प्रकृति के बीच एक संतुलित संबंध प्रदर्शित करते हैं|
प्रश्न . खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्थापित मध्य प्रदेश राज्य की तीरंदाजी एकेडमी कहां स्थित है?
उत्तर -जबलपुर
- मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में स्थित है, इसकी स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी|
प्रश्न . मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना” मई 2021 में किसके द्वारा शुरू की गई ?
उत्तर -मध्य प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री कोविड19 बाल सेवा योजना शुरू की थी, जिसके अंतर्गत पात्र बच्चों को वित्तीय और खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाती है| साथ ही सरकार उनकी शिक्षा का भी ध्यान रखती है| इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र बच्चा ₹5000 की मासिक सहायता का हकदार है|
प्रश्न . ग्वालियर का प्रसिद्ध सास बहू मंदिर किस भगवान को समर्पित है?
उत्तर -भगवान विष्णु
ग्वालियर में स्थित प्रसिद्ध सास-बहू मंदिर महान कहवा (कच्छप घाट) राजा महिपाल द्वारा 10वीं शताब्दी में निर्मित मंदिर है| यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है|
प्रश्न . महू छावनी से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर -शहादत खान
- महू में 1 जुलाई 1857 को शहादत खान के नेतृत्व में विद्रोह का आरंभ हुआ|
- मध्यप्रदेश में 1857 का विद्रोह 3 जून 1857 को नीमच छावनी से पैदल और घुड़सवार सैनिकों के द्वारा प्रारंभ हुआ|
- गढ़ा मंडला में विद्रोह का नेतृत्व शंकर शाह और उनके पुत्र ने किया|
प्रश्न . प्राचीन भारत में सती प्रथा के पुरातात्विक साक्ष्य कहां मिले थे ?
उत्तर -एरण
- सती प्रथा एक ऐतिहासिक हिंदू प्रथा थी जिसमें एक विधवा अपने मृत पति के अंतिम संस्कार में खुद बैठकर बलिदान देती थी|
- एरण मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्राचीन शहर और पुरातात्विक स्थल है|
- सती प्रथा का पहला प्रमाण मध्यप्रदेश के एरण में शिलालेख पर 510 ईसवी में मिलता है |